Breaking News
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सासनी तहसील परिसर में हुई पंचायत, विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत तहसील परिसर सासनी पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुई।जिसका संचालन आदित्य ठाकुर ने किया। मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीरज शर्मा को सौंपा गया। जिसमें किसानो ने कहा की जो बारिश और ओला वृष्टि से फ़सलो को नुकसान हुआ है जिसका अभी तक सर्वे नही किया गया है व कोई भी सक्षम अधिकारी किसानो का हाल जानने भी नही पहुंचा। विद्युत विभाग द्वारा अप्रत्याशीत बिजली कटोती की जा रही है। स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिल आने के कारण व उपभोक्ताओं से पहले रुपए जमा कराए जा रहे हे जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है अतः स्मार्ट मीटर हटाए जाये। गांव टोडरपुर पुर खिटौली कटैलिया मार्ग जो लगभग 30 बर्ष से काफी दयनीय स्थित में है जिस पर कई हादसे हो चुके हैं जिसके सन्दर्भ में कई बार ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराया जा चुका लेकिन कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है अतः जल्द से जल्द नवीनीकरण कार्य किया जाना अति आवश्यक है। इस मौके पर पंचायत में मूलचंद बघेल, विनोद चौधरी, कपिल तोमर, मोहित वार्ष्णेय, अभिषेक पाठक, गजेंद्र पाल, राधाकृष्ण वार्ष्णेय, अंकुर शर्मा, गौरव वर्मा,राघव, शैलेन्द्र, योगेश बघेल, आदि मौजूद रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page