Breaking News
नगर में चहुँओर हो रही श्री हर हर महादेव की गूंज ,हाथरस नगर में धूमधाम से निकल रही बाबा श्री गोपेश्वर नाथ की पालकी शोभायात्रा

हाथरस- बाबा श्री गोपेश्वर नाथ जी महादेव ने भव्य पालकी में विराजमान होकर नगर का भ्रमण किया। हर हर महादेव की गूंज से सम्पूर्ण वातावरण भगवान गोपेश्वर की भक्ति में डूब गया। जगह जगह भक्तों ने पालकी पर पुष्प वर्षा की। वही महादेव के दिव्य दर्शनो करने के लिये भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
पालकी शोभायात्रा का शुभारम्भ बागला कालेज रोड़, रेलवे सिटी फाटक के निकट स्थित मन्दिर गोपेश्वर महादेव से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य-मुख्य मार्ग सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मैण्डू गेट, सरक्यूलर रोड़ होती हुई पुःन मन्दिर पर पहुची ।

पालकी शोभायात्रा का प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के पदाधिकारियों ने बाबा गोपेश्वर नाथ के दर्शन कर आरती उतारी। प्रेस क्लब आफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ,मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर ,ऑडिटर जिनेन्द्र जैन ने आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इससे पूर्व सुबह 09 बजे से मन्दिर पर आचार्च प० प्रदीप भारद्धाज के द्वारा श्री गणेश पूजन व श्री रामचारित मानस के पाठ किया गया।
वही 22 अप्रैल दिन बुधवार को रात्रि 08 बजे से श्री पागल बाबा की मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा।
23 अप्रैल दिन गुरुवार को सायं 06 बजे से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव के विशाल छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन तथा प्रसादी का वितरण होगा।
श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के प्रमोद कौशिक, बृजेश चन्द्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला,चिन्टू कैटर्स, रवि वर्मा, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, लखन वार्ष्णेय, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page