Breaking News
ब्रजभाषा के मूर्धन्य कवि स्व डॉ. जगदीश लवानिया के पंचम स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

हाथरस । ब्रजभाषा के मूर्धन्य कवि स्वर्गीय डॉ. जगदीश लवानिया जी के पंचम स्मृति दिवस के पावन अवसर पर, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 24 अप्रैल को सायं 7 बजे से रामोजी रिजॉर्ट्स, निकट नवग्रह मंदिर, अलीगढ़ रोड, हाथरस में किया जाएगा।
यह आयोजन उनके सुपुत्र प्रगलभ लवानिया (असिस्टेंट कमिश्नर, एक्साइज) एवं ललित लवानिया (सीनियर मैनेजर, एचआर) के मार्गदर्शन में तथा उनकी पुत्रवधू डॉ. प्रीति लवानिया (न्यूज़ एंकर एवं सचिव, ज्ञान कला संजीवनी समिति) के संयोजन में संपन्न होगा। कार्यक्रम ब्रज कला केंद्र एवं ज्ञान कला संजीवनी समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कवि सम्मेलन में देशभर के नामचीन कवि एवं कवित्रियाँ अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से बलराम श्रीवास्तव (मैनपुरी), अनिल अग्रवंशी (हरियाणा), डॉ. अर्जुन सिसोदिया (बुलंदशहर), अमन अक्षर (इंदौर), डॉ. रुचि चतुर्वेदी (आगरा), श्रद्धा शौर्य (नागपुर), अनुराग मिश्रा (अंबेडकर नगर) एवं लटूरी लट्टू (टूंडला) शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिरंजीव नाथ सिंह (पुलिस अधीक्षक), पी.एन. दीक्षित (मुख्य विकास अधिकारी) एवं राज बहादुर सिंह (उप जिलाधिकारी सदर) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट प्रशासनिक अतिथियों में अजीत कुमार सिंह (अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग), आर.के. सिंह (डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी), सुधीर कुमार (आयकर अधिकारी), लक्ष्मण प्रसाद (एआरटीओ), संदीप कुमार (अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग), बेगम जरीना बानो (जिला पर्यटन अधिकारी), रोहित सिंह (ईओ, नगर पालिका) एवं दीपक कुमार (अग्निशमन अधिकारी) शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय पदाधिकारी गजेंद्र शर्मा (केंद्रीय उपाध्यक्ष), दीपक गोयल (केंद्रीय उपाध्यक्ष), उर्वशी मित्तल (केंद्रीय उपाध्यक्ष), राजेंद्र प्रसाद बंसल (केंद्रीय महामंत्री), विश्वनाथ अग्रवाल (मंत्री, दिल्ली शाखा), वीरेंद्र गोयल (केंद्रीय कोषाध्यक्ष), उमेश गोयल (केंद्रीय मंत्री), राजेंद्र कुमार अग्रवाल (केंद्रीय संयुक्त सचिव) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाथरस के वरिष्ठ साहित्यकार आशु कवि अनिल बोहरे करेंगे।कार्यक्रम में हाथरस जनपद के साहित्यकारों की शान जीत का डॉक्टर विष्णु सक्सेना की गरिमामयी उपस्थित रहेगी
कार्यक्रम सहसंयोजक ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने हाथरस के समस्त समाजसेवियों एवं साहित्य प्रेमियों से विनम्र अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में पधारकर स्वर्गीय डॉ. लवानिया जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाएं।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page