Breaking News
राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने की दिव्यांग कल्याण मंत्री से मुलाकात ,दिव्यांग हितों पर की विस्तृत चर्चा

हाथरस। जनपद निवासी राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने दिव्यांग कल्याण मंत्री एवँ बोर्ड के अध्यक्ष से लखनऊ पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की । उन्होंने दिव्यांगों के हितो के लिये हाथरस में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवँ उनके संचालन पर चर्चा की। मंत्री ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने लखनऊ पहुँचकर दिव्यांग कल्याण मंत्री एवँ बोर्ड के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप से उनके आवास पर मुलाकात की । इस अवसर पर सागर शर्मा ने मंत्री को पटका उढ़ाकर एवँ पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मंत्री को दिव्यांगों के हितों के लिये कई बिंदुओं पर मंत्री से चर्चा की। उन्होंने मंत्री को विगत दिनों जनपद हाथरस में दिव्यांगों को वितरित किये गये सहायक उपकरण में पात्र दिव्यांगों को उपकरण नही मिलने की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में दिव्यांगों के लिये एक स्कूल खोलने की भी मांग की है। लंबी चर्चा के बाद मंत्री ने समस्त बिंदुओं पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page