25 वर्ष से लगातार एकाशन करा रही विजय रानी जैन , श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने अन्य लोगों के संग जिनवाणी एवं शाल व दुपटटा उढ़ाकर किया सम्मानित
हाथरस। अक्षय तृतीया पर्व 2 दिन मनाया गया। पिछले 25 वर्ष से लगातार एकाशन करने वाली विजय रानी जैन पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद जैन का श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित अन्य लोगों ने जिनवाणी एवं शाल व दुपटटा पहना कर देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष उमा शंकर जैन ने कहा हमने देखा है कि हमारे जैन समाज के साधु संत ही अभी तक एक समय आहार भोजन करते हैं माताजी विजय रानी जैन पिछले 25 वर्ष से लगातार एक ही समय भोजन कर रही है यह जैन समाज के लिए गर्व की बात इस सभी के पीछे उनके परिवार की प्रेरणा रही है। अम्मा जी विजय रानी जैन के अलावा उनके पुत्र रवि जैन लोहिया संजीव जैन लोहिया, सोनू जैन लोहिया साहिल जैन लबी जैन, सीए विकाश जैन को भी सम्मानित किया गया। विजय रानी जैन के एकाशन के आज 25 वर्ष पूरे होने व अक्षय तृतीया पर्व पर मंदिर में भक्ति भाव व नृत्य कर 48 दीपक प्रज्जलित कर भक्तांबर पाठ कराकर अनुकरणीय कार्य किया है। श्री जैन नव युवक सभा अध्यक्ष उमा शंकर जैन, महामंत्री अमित जैम नयागंज नेमिनाथ प्रबन्ध समिति अध्यक्ष संदीप जैन प्रवन्धक अनिल जैन गुड्डू, विजय जैन लोहिया, धन्य कुमार जैन सोगानी,सुभाष चंद जैन, धर्मेंद्र जैन,रतन जैन सौरभ जैन रानू,अभिषेक जैन सुरेन्द्र बाठिया, मयंक जैन हलवाई खाना स्थित श्री पर्शनाथ पंचायती दिगम्बर जैन मंदिर समिति प्रबधक राकेश जैन,जितेंद्र जैन गिरीश जैन,मनीष जैन रंग,सहित समाज के सभी लोगों ने विजय रानी जैन को सम्मानित किया था। बाद में डिब्बा गली स्थित जैन स्थानक में स्वेताम्बर लोहिया धर्मशाला समति अध्यक्ष मनोज जैन अतुल जैन एडवोकेट, सुरेश चंद जैन,विजय जैन अनिल जैन द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन बा. प. विशाल जैन ने किया था अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर नयागंज जैन मंदिर के बाहर सड़क पर इच्छुक रस गन्ने का रस वितरित किया गया था जबकि विजय रानी जैन के परिवार द्वारा लोहिया धर्मशाला में इच्छुक रस वितरण करने के साथ सामूहिक भोजन की व्यवस्था की थी।

