Breaking News
हाथरस में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न, डॉ. विकास कुमार शर्मा की रही विशेष एवं प्रमुख उपस्थिति

हाथरस। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को रामलीला ग्राउंड स्थित प्राचीन वाकवेडा महादेव मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी महर्षि भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य, श्रद्धामय एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल भगवान परशुराम जी के पंचामृत अभिषेक से हुआ। इसके उपरांत गणेश पूजन, गिर्राज महाराज का पूजन-अर्चन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान आचार्य श्री संत गोपाल जी एवं उनके सहयोगियों के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराया गया।

इस भव्य आयोजन में डॉ. विकास कुमार शर्मा (फोकस अल्ट्रासाउंड) की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाते हुए अभिषेक, पूजन एवं महाआरती में सक्रिय सहभागिता की। समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उपस्थित जनसमूह ने विशेष सराहना दी। आयोजन में उनकी गरिमामयी मौजूदगी ने समारोह को विशिष्ट पहचान प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रामेश्वर उपाध्याय (ब्लॉक प्रमुख) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त योगा पंडित (अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा), उदयवीर शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), उमेश शर्मा, शरद उपाध्याय, पं. विशाल सारस्वत, बौहरे प्रशांत शर्मा ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन एवं महाआरती में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवीण कौशिक, ऋषि कौशिक, उमेश शर्मा, रवि पंडित, संजीव शर्मा, संजीव पंडित, अतुल कृष्ण भारद्वाज, अशोक रावत, बॉबी गौतम (पूर्व सभासद), राजेश कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, नवजोत शर्मा, आशीष उपाध्याय, गौरव शर्मा, निखिल शर्मा, मदन शर्मा, टिंकू शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, कॉल भैया, राजू चक्रपाणि, सर्वेश गौतम, पंकज वशिष्ठ, विश्वनाथ उपाध्याय, दीपक सारस्वत, बबलू पाराशर, हरिओम शर्मा गुरुजी, विकास भारद्वाज, विवेक शर्मा, मनोज त्रिवेदी, प्रदीप दुबे, शोभित शर्मा, ऋषि शर्मा, अनिल शर्मा, शिवम नारंगिया, मा. पचौरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो” तथा “भारत माता की जय, गौ माता की जय, भगवान परशुराम की जय, हर-हर महादेव” के जयघोषों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति एवं पं. विशाल सारस्वत (ब्राह्मण महासभा) द्वारा सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page