Breaking News
जैन मंदिर में उत्साह व भक्ति भाव के साथ मनाया गया अक्षय तृतीया पर्व,भगवान ऋषभदेव ने छह माह तक आहार न लेने के बाद आज ही के दिन ग्रहण किया था गन्ने का रस

हाथरस। अक्षय तृतीया पर्व जैन मंदिर में उत्साह व भक्ति भाव के साथ मनाया गया।भगवान ऋषभदेव को छह महा तक आहार नहीं मिला था आज ही के दिन अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान ऋषभदेव ने इक्षु रस,(गन्ने का ) ग्रहण किया था इसलिए अक्षय तृतीया पर्व जैन समाज के लोग श्रद्धा भाव से बनाते हैं। हलवाई खाना स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़े मंदिर के सामने गन्ने का रस अनीता जैन वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक सुधीर जैन लोहिया व अर्पित जैन लोहिया द्वारा वितरण कराया था इससे पूर्व मंदिर में बा. पंडित विशाल जैन वेद के निर्देशनअभिषेक ,शांतिधारा ,नित्यनियम पूजन के उपरांत भक्तामर विधान कराया था श्री आदिनाथ व पार्श्वनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेक की बोली श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने ली थी जबकि शांतिधारा की बोली संजीव जैन लुहाड़िया व दुर्तीय शांतिधारा की बोली पंकज जैन ट्रंक तथा
आरती की बोली राजुल जैन ने ली।पूजन अभिषेक के उपरांत एक साल पहले 53 परिवार द्वारा 53 रविवार को जैन मन्दिरों में भक्तामर स्त्रोत्र पाठ का संकल्प लेने वाले सौरभ जैन रानू को जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष श्री उमाशंकर जैन बड़े मंदिर के प्रबंधक राकेश जैन टाइप वाले के अलावा बा. प. विशाल जैन,जितेंद्र जैन रेडीमेड,गगन जैन,संजीव जैन लुहाड़िया,हिमांशु जैन,सोनू जैन,पंकज जैन,ट्रंक वाले,अभिषेक जैन अभि मनीष जैन रंग वाले,अतुल जैन सासनी द्वारा माला व दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया था अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि समाज सेवा के साथ धार्मिक कार्य मंदिर में कराने के लिए सौरभ जैन रानू ने जो नई पहल की शुरुआत की है बह निश्चित रूप से सहरानीय है
अध्यक्ष उमा शंकर जैन ने कहा कि सौरभ जैन रानू ने एक साल पहले 53 परिवार द्वारा प्रत्येक रविवार को जैन मन्दिरों में जो भक्तामर का संकल्प लिया था एक एक परिवार चुनना काफी कठिनाई का कार्य होता है। सौरभ जैन रानू ने समाज के लोगो को भक्ति के लिये प्रेरित करने के लिये कड़ी महनत की और सभी को एक जुट कर पिछले एक वर्ष से मंदिरों में भक्तामर स्त्रोत्र पाठ करा रहे है।यह सम्मान उनके इस कार्य के सामने बहुत छोटा है।सौरभ जैन रानू अब तक 25 बार रक्तदान भी कर चुके हैं।सम्मान के उपरांत बा. प. विशाल जैन के निर्देशन में 3 घंटे भक्तामर विधान में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुई महिलाओं द्वारा अर्घ्य चढ़ाए और हबन कराया गया बाद में सभी ने सामूहिक भोजन किया था
इस मौके पर प्रमुख रूप से उमेश चंद जैन,कमलेश जैन,दिलीप जैन चूर्ण वाले,विकास जैन CA,गौरव जैन विकास भवन,राजेश जैन,मनीष जैन रंग,धन्य कुमार जैन सोगानी,अभिमन्यु भारद्वाज,अश्वनी शर्मा,अर्जुन वर्मा,अंशुल माहेश्वरी, के.के शर्मा,पुषांकर जैन,संजीव जैन, यतीश जैन,सतेंद्र जैन, आदि मौजूद रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page