Breaking News
अखिल भारतवर्षीय जैसवाल जैन सभा हाथरस कार्यकारिणी का गठन , इंजी. विवेक जैन-अध्यक्ष, शैलेन्द्र जैन- मंत्री, मोनू जैन-कोषाध्यक्ष, पुष्पांकर जैन-उपाध्यक्ष एवं अभिषेक जैन-मीडिया प्रभारी बने

जिनेन्द्र जैन

हाथरस । जैसवाल जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक 19 अप्रैल,Q रविवार को श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जैन गली, हाथरस में आयोजित की गई। जिसमें जैसवाल जैन सभा की हाथरस की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी श्री महेंद्र कुमार जैन (बैंक) द्वारा किया गया। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से इंजी. विवेक जैन को सभा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं शैलेन्द्र जैन को मंत्री (सचिव) और आशीष जैन (मोनू) को कोषाध्यक्ष एवं अभिषेक जैन को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के विकास, एकता और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला डालकर स्वागत किया और बधाई देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही समाज के उत्थान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में महेंद्र कुमार जैन, संजीव जैन भूरा, अखिल जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन, डिंपल जैन, पंकज जैन, जिनेंद्र जैन, सतेंद्र जैन, यतीश जैन, पुष्पांकर जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page