सोमनाथ दर्शन के लिये जनपद से 10 श्रद्धालु लखनऊ रवाना, 19 अप्रैल को लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से जायेगे सोमनाथ
हाथरस। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालयकी पहल पर सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य केंद्र सरकार ने श्री सोमनाथ महादेव स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया है इसके तहत श्रद्धालुओं का एक जत्था को तहसील हाथरस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह जी कुशवाह सिकंदरा राव विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं एसडीएम सदर श्री राज बहादुर जी मुख्य विकास अधिकारी श्री पीके दीक्षित जिला पर्यटन अधिकारी वेगम जुरीना बानो नोडल अधिकारी प्रेमनाथ यादव विकास अधिकारी आदि शामिल थे विदा करने वाले कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह कुशवाहा एवं विधायक श्री वीरेंद्र सिंह राणा जी सभी भक्तों को शुभकामना देते हुए बैग वितरण किये केंद्र सरकार की विशेष योजना संस्कृति मंत्रालय और भारतीय रेलवे के समन्वय से संचालित यह यात्रा पूर्ण रूप से निशुल्क होगी जिससे धार्मिक श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें प्रत्येक जिले से 10 श्रद्धालु एवं एक अधिकारी सहित उत्तर प्रदेश से 750 प्लस अधिकारी वर्ग श्रद्धालु सोमनाथ तीर्थ यात्रा पर भेजे जाएंगे इसके लिए प्रदेश भर से चयनित श्रद्धालु 18 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे जहां उनके ठहरने एवं भोजन एवं रात्रि कालीन आराम की व्यवस्था संस्कृति विभाग द्वारा की जाएगी 19 अप्रैल को यह विशेष स्पेशल AC ट्रेन लखनऊ से गुजरात स्थित श्री सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना होगी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह उपस्थित रहेंगे उपनिदेशक पर्यटन विभाग ने बताया कि यात्रा विशेष रूप से चयनित श्रद्धालु भक्त जनों के लिए आयोजित की गयी है जिसको जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओ का उत्तर प्रदेश से गुजरात सोमनाथ यात्रा का सारा खर्च उत्तर प्रदेश संस्कृत विभाग वहन करेगा जबकि गुजरात में आवास भोजन एवं यातायात की व्यवस्था पर्यटन विभाग गुजरात वहन करेगा इस साल सोमनाथ मंदिर ध्वंस करने के 1000 वर्ष पूर्ण होंगे 1026 में मुगल आक्रांता गजनवी ने भव्य ऐतिहासिक पौराणिक धरोहर श्री सोमनाथ महादेव मंदिर को ध्वस्त किया था मंदिर पुनः निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संपूर्ण देश में श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है हाथरस जनपद से विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल राधेश्याम ओम प्रकाश वर्मा अंकित गौड़ विक्रम सिंह जितेंद्र सिंह अरविंद कुमार प्रदीप कुमार नंदकिशोर लक्ष्मण सिंह राजपूत आदि श्रद्धालु सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे सोमनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों का फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा यात्री बैग जिसमें खाद्य पदार्थ एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं सभी श्रद्धालुओं को दी गयी सभी का पटका पहनाकर एवं तिलकलगाकर खुशबू वर्ष से स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में पंडित हरेंद्र शर्मा आकाश वर्मा दौड़ दयाल वर्मा रजत अग्रवाल सुनील अग्रवाल पराग गर्ग धीरेंद्र वाष्णैय देवेंद्र गोयल अजय टालीवाल आदि के अलावा अन्य सामाजिक संस्था के बंधु उपस्थित थे

