Breaking News
सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य की सराहनीय पहल, परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय के समय में किया बदलाव

हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा छात्र हित में एक सराहनीय पहल की गई है। आगामी सम सेमेस्टर परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय पुस्तकालय के समय में बदलाव किया गया है। अब पुस्तकालय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा अनुसार आकर अध्ययन कर सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थी अपने विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम का लाभ भी आसानी से ले पाएंगे। पुस्तकालय के सुचारू संचालन के लिए पुस्तकालय लिपिक आशीष कुमार अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाविद्यालय प्रशासन की इस पहल से छात्रों को परीक्षा की तैयारी में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page