Breaking News
पॉलिटेक्निक चलो अभियान : हाथरस में ग्राम स्तर पर करियर गाइडेंस व स्कूल / कॉलेज /ग्राम पंचायत में जनसंपर्क कर चला जागरूकता अभियान, 30 अप्रैल है अंतिम तिथि

हाथरस। प्राविधिक शिक्षा विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पॉलिटेक्निक चलो अभियान के अंतर्गत शहर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक (महामाया पॉलिटेक्निक आफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) सलेमपुर, हाथरस के शिक्षकों द्वारा 15 जनवरी से लगातार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संस्थान की विभिन्न टीमों द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के छात्र छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करते हुए करियर गाइडेंस और संपर्क के ज़रिए छात्रों को जागरूक किया गया। पॉलिटेक्निक चलो अभियान छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करेगा, ताकि वे अपनी करियर की दिशा चुनने में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
प्रधानाचार्य डॉक्टर सोनवीर सिंह ने बताया कि सभी इच्छुक विद्यार्थी 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन करें, ताकि वे प्रवेश परीक्षा हेतु इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। प्रधानाचार्य ने बताया की पॉलिटेक्निक शिक्षा से तकनीकी और व्यावसायिक ज्ञान मिलता है, जिससे कम खर्च में जल्दी रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। अतः सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन के लिए छात्र छात्राएं स्वयं या नजदीकी जन सेवा केंद्रों में जाकर वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी व अभिभावक राजकीय पॉलिटेक्निक (महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) सलेमपुर, हाथरस में स्थापित सहायता केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page