Breaking News
रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर,मौत

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तहसील सदर के सामने एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान अलीगढ़ जनपद के बरला निवासी रितेश 22, पुत्र लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page