भव्य व दिव्य पालकी मे विराजमान होकर बाबा श्रीगोपेश्वर नाथ महादेव 21 अप्रैल को करेंगे नगर भ्रमण
22 अप्रैल को हरिनाम संकीर्तन का होगा आयोजन
23 अप्रैल को विशाल छप्पन भोग, फूल बंगला व प्रसादी का होगा वितरण
हाथरस- श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान मे बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव का 155 वां वार्षिकोत्सव दिनांक 21 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा । तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में 21 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे मन्दिर आचार्य पं॰ प्रदीप भारद्वाज के आचार्यत्व मे श्री गणेश पूजन व श्री रामचारित मानस के पाठ का शुभारम्भ होगा तथा सायं 04 से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की दिव्य व भव्य पालकी शोभायात्रा निकलेंगी जो बागला कालेज रोड़ सिटी रेलवे फाटक के निकट मन्दिर श्री गोपेश्वर महादेव से प्रारम्भ होकर सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, मोती बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, मैण्डू गेट, सरक्यूलर रोड़ होती हुईमन्दिर पहुची ।
22 अप्रैल दिन बुधवार को रात्रि 08 बजे से श्री पागल बाबा की मंडली द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा।
23 अप्रैल दिन गुरुवार को सायं 06 बजे से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव के विशाल छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन तथा प्रसादी का वितरण होगा।
श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के प्रमोद कौशिक, बृजेश चन्द्र मिश्र, पवन अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, कुलदीप शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित पचौरी, नितिन बागला,चिन्टू कैटर्स, रवि वर्मा, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, अंकित अग्रवाल, लखन वार्ष्णेय, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, अनमोल गुप्ता ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव की पालकी शोभायात्रा व अन्य सभी धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

