किसानों के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन 15 को
हाथरस,।मौसम की मार से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, कांग्रेस द्वारा कल दिनांक 15 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में धरना, विरोध-प्रदर्शन एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
उक्त धरना-प्रदर्शन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज के कोऑर्डिनेटर श्री चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अगुवाई में संपन्न होगा।
यह जानकारी देते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं खराब मौसम के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उनके साथ खड़ी है तथा सरकार से मांग करती है कि प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
उन्होंने जनपद के समस्त किसानों एवं कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

