शाकुन्तलम् इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कैलोरा हाथरस के छात्रों ने लहराया परचम
हाथरस ।के०डी०सी० कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मथुरा द्वारा दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉनफरेंस “इमरजींग ट्रेंड्स इन फार्मास्यूटिकल साइंस” का आयोजन दिनांक 11-12 अप्रैल 2026 को किया गया। जिसमे देश –विदेश के स्पीकर शामिल हुए वही शाकुन्तलम् इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कैलोरा हाथरस के छात्रों ने भाग लिया व द्वितीय वर्ष के छात्र यश वार्ष्णेय ने प्रथम व अमित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य दीपांशु गर्ग एवं प्रवक्ता पारस सेंगर ने विद्यालय कि तरफ से विशेषज्ञ के रूप में प्रतिभाग किया। छात्रों ने विभिन्न सत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से सीखने एवं उद्योग विशेषज्ञों के साथ नेटवर्क बनाने का अवसर मिला। सम्मेलन में भाग लेने वाले छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर प्रवंधक बी.के .शर्मा ने सभी छात्रों को उनके बेहतर प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर अग्रिम, अनिकेत, वरुण, निहारिका गुप्ता, अंजलि, आश मुहम्मद, आमिर, कैफ , खगेश आदि छात्र उपस्थित रहे।

