Breaking News
तहसीलदार बनने पर रश्मि का भव्य स्वागत, शिक्षकों व ग्रामीणों में खुशी की लहर

हाथरस। जनपद हाथरस के मुरसान विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पटैनी में पली बड़ी हुई रश्मि का का जोरदार स्वागत हुआ।गांव में हर्ष और गौरव का वातावरण रहा जब रश्मि के तहसीलदार पद पर नियुक्त होने पर शिक्षकों एवं सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एकत्रित हुए और उन्होंने रश्मि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि रश्मि की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रश्मि अपने पद पर रहते हुए समाज के विकास, शिक्षा के उत्थान तथा प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देंगी।
रश्मि ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी।
कार्यक्रम का समापन पर रश्मि का भाई गगन राज सभी उपस्थित लोगों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर गौरव पचौरी राघवेन्द्र गुप्ता,विष्णु राजपूत अमित शर्मा ,जितेंद्र कौशल,मोहित सेंगर, महेश चंद्र आदि शिक्षक और जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सभासद सुनील चौबे व अन्य सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page