Breaking News
अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन ने श्री अक्रूर महाराज जी की जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई

हाथरस। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन रजि. शाखा हाथरस द्वारा अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) द्वारा वार्ष्णेय कुलभूषण श्री अक्रूर महाराज जी की जयंती महोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम तथा उल्लास के साथ भारत कलर लेब जामा मस्जिद चौराहा पर मनाया गया। जिसमे अक्रूर जी की प्रतिमा पर योगेश वार्ष्णेय तथा सजीव वार्ष्णेय द्वारा अक्रूर जी की छाया चित्र पर मालार्पण किया गया। उसके बाद चंदन वार्ष्णेय तथा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
वही अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय द्वारा सभी मुख्य अतिथियो का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। और अक्रूर जी की सभी वार्ष्णेय युवा साथियों के साथ आरती उतारी गई, और लड्डू का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
युवाओं का होशला बढ़ाने के लिए वरिष्ट समाजसेवी रमन गुप्ता ओर अनिल गुप्ता ने अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय और उनके युवा साथियों का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया और उन्होंने बताया की ऐसी ही समाज के प्रति यूवाओ को आगे आना चाहिए, और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। दीपक रफी, हरिराम सांचा द्वारा अक्रूर जी महाराज जी की आरती कर काव्य पाठ किया गया । कार्यक्रम मैं अखिल भारतीय वर्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य योगेश वार्ष्णेय, वासुदेव वर्ष्णेय, मोहित वर्ष्णेय, हरी राम वार्ष्णेय, डॉक्टर इंद्र वार्ष्णेय, नरेंद्र वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, प्रभात वर्ष्णेय,अनिल गुप्ता , दीपक रफी, रमन गुप्ता, तरुण पंकज, डॉक्टर कुणाल, राहुल गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, निर्मल वार्ष्णेय,तान्या वार्ष्णेय,राजेश वार्ष्णेय, खिलोनी वार्ष्णेय ,आदि वार्ष्णेय बंधु मौजूद रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page