Breaking News
भाजपा हाथरस नगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शुरू ,संगठन की मूल विचारधारा, कार्यपद्धति होगी सुदृढ़

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत चामड़ गेट स्थित नई धर्मशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। ।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने संगठन की मूल विचारधारा, कार्यपद्धति तथा राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित भाव को और अधिक सुदृढ़ करने पर विचार रखे । वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास, संगठनात्मक दक्षता तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने सभी मुख्य अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान , सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह , पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ,निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व विधायक यशपाल चौहान, पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर , क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर , जिला महामंत्री हरिशंकर भूरा पहलवान, सभासद अशोक गोला , नगर महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि , नगर महामंत्री हिमांशु मिश्रा ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page