सासनी के 80वें ऐतिहासिक रथ महोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ, डॉ. विकास शर्मा ने किया उद्घाटन
हाथरस। कस्बा सासनी में आयोजित 80वें ऐतिहासिक रथ महोत्सव मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को अत्यंत भव्य, धार्मिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर फोकस ग्रुप के डायरेक्टर एवं समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा जी ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
डॉ. विकास शर्मा जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि रथ महोत्सव जैसे आयोजन समाज को आस्था, भाईचारे और धार्मिक चेतना से जोड़ते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं।
रथ महोत्सव एवं काली की पूजा-अर्चना श्री राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुई। इसके उपरांत निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा मुख्य बाजार, मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड, कमला बाजार, गांधी चौक, पथवारी मंदिर, ब्रह्मपुरी, चामड़, बजरिया, मोहल्ला बारहसैनी और अयोध्या चौक से होती हुई पुनः श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां मेले का विधिवत समापन हुआ।
पूजा-अर्चना का संचालन पंडित शैलेश शास्त्री जी एवं अभिषेक शर्मा जी ने संयुक्त रूप से कराया। इस अवसर पर टिंकू शर्मा जी, अशोक शर्मा जी, देव किशन शर्मा जी, सुभाष चंद्र जी, प्रवेश जी, आशु शर्मा जी, प्रदीप उपाध्याय जी, देवेन्द्र उपाध्याय जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
80वें रथ महोत्सव मेले में निकली भव्य झांकियों, बैंड-बाजों और जनआस्था ने आयोजन को अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। नगरवासियों ने भी इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

