Breaking News
महिला थाना की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, थाना प्रभारी रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा

हाथरस। महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी रितु तोमर की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने अपनी समझाइश और प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को समाप्त कराया। मामले के अनुसार श्रीमती रेनू कुमारी पुत्री मेघ श्याम निवासी खेड़ा परसौली थाना चन्दपा का जिला हाथरस ने20/01/2026 को अपने पति अजय कुमार पुत्र जगदीश निवासी सिरावली थाना सासनी के खिलाफ एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र महिला थाना हाथरस में दिया था जिसमें मिशन शक्ति फेस 5 के तहत दोनों पक्षों को थाना हाजा पर बुलाकर काउंसलिंग कराई गई तो शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरे पति व ससुरालीजन मेरे साथ मारपीट व गाली गलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं श्रीमान जी आवेदिका व उसके पति तथा ससुरालीजनो से वार्ता की गई तो उनका कहना है कि हम आज के बाद मारपीट व गाली गलौज नहीं करेंगे। दोनों पक्षों में से कोई भी पुलिस कार्यवाही की अपेक्षा नहीं रखते। काउंसलिंग के दौरान रितु तोमर ने दोनों पक्षों की बातों को विस्तार से सुना और उन्हें आपसी समझदारी से जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की सकारात्मक पहल के बाद पति और ससुरालीजनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करने का भरोसा दिया। वहीं पीड़िता ने भी आपसी सहमति से विवाद को खत्म करने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों ने कानूनी कार्यवाही के बजाय आपसी समझौते को स्वीकार किया और साथ रहने का निर्णय लिया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page