Breaking News
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के खाने के लिए सैंपल, मिलावट के संबंध में किया जागरूक

हाथरस। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त खाद्य दो रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं निर्देशन में लगातार कार्रवाई कर रहा है l रमनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बच्चों को परोसे जा रहे तैयार कढ़ी, गेहूं की रोटी और तैयार चावल के सर्वे नमूने जांच हेतु लिए गए और मौके पर उपस्थित 60 बच्चों को आईo ईo सीo के अंतर्गत खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में जागरूक किया गया l हाथरस शहर में स्थित कंपोजिट विद्यालय जागेश्वर में बच्चों को परोसी जा रही तायरी का सर्वे नमूना भी जांच के लिए लिया गया l मौके पर उपस्थित 70 बच्चों को मिलावट पहचानने के तरीकों बताया गया l साथ ही मौके पर बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी कार्यवाही के बारे में समझाया गया l निरीक्षण कारवाई लगातार जारी रहेगी l टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोंड साथ रहे l

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page