Breaking News
आग लगने पर घबरानेके बजाय सूझबूझ से लें काम, अग्निशमन विशेषज्ञों ने आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की दी जानकारी

हाथरस। सासनी क्षेत्र के नानऊ रोड स्थित एच एल ग्लोबल स्कूल में बुधवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी पीके अल्वी और सहायक अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बच्चों को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों को चलाने का लाइव डेमो दिया और बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर या बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर कैसे काबू पाया जा सकता है। इस दौरान स्कूल के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा के उपायों को बारीकी से समझा। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया। कार्यक्रम में राहुल शर्मा, कुमकुम तिवारी, शुभी पाठक, चाहत निम, लक्ष्मण प्रसाद, सुनील कुमार और भारती तिवारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page