Breaking News
प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश की हत्या मामले में चौकी प्रभारी निलंबित

हाथरस ।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस हत्या के नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है ।

प्रॉपर्टीडीलर 48 वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ सोनू पुत्र राम प्रकाश शर्मा हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के गली जै राधे दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी थे। उसकी हत्या कर शव को सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। कल उसका शव बरामद हुआ था। शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने अपने ही मोहल्ले के कमल और गौरव पुत्रगण हरीश शर्मा उर्फ कुल्लो पहलवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

नीतू शर्मा ने आरोप लगाया है कि आरोपी सोनू का मकान हड़पना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि मृतक सोनू ने कुछ दिन पहले अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कोतवाली सदर के सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र निरंजन और बीट आरक्षी नवनीत को निलंबित कर दिया है।

आशीष सेंगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page