Breaking News
पूर्व छात्र शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर , विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद जिला बैठक सम्पन्न

हाथरस। रविवार को विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद की जिला बैठक का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी हाथरस में सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद को सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में मुख्य रूप से रविकांत चावला (प्रान्त सह संयोजक, आगरा), शिवेन्द्र गौतम (प्रान्त सह संयोजक, वृन्दावन), उत्कर्ष गर्ग (प्रान्त सह संयोजक, कासगंज), तरुण कुमार शर्मा (जिला संयोजक), मनोज अग्निहोत्री (प्रबंधक), लोकेन्द्र नाथ शर्मा (प्रधानाचार्य), दीपक शर्मा (नेकी की दुकान), मनीष चाँद गोटिया (इलेक्ट्रॉनिक्स), वैभव गोयल (SDO) एवं अशोक सिंह (पूर्व छात्र प्रमुख) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके अनुभव एवं सहयोग से विद्यालय और समाज दोनों को नई दिशा मिलती है। बैठक में पूर्व छात्रों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्रों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में परिषद को और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

सादाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त,5 का मौके पर निस्तारण

हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से तहसील सादाबाद में जनसुनवाई कर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर विधायक सादाबाद ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुँचे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा उन्हें शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद अथवा अन्य प्रकरणों में सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। यदि किसी शिकायत का समय से निस्तारण नहीं किया जाता अथवा एक ही समस्या को आवेदक द्वारा बार-बार प्रस्तुत किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना किया जाए तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी समस्या के समाधान की अपेक्षा लेकर आता है, इसलिए कोई भी फरियादी तहसील दिवस अथवा किसी भी कार्यालय से निराश होकर वापस नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
तहसील सादाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त तहसील सिकंदराराऊ में प्राप्त 94 शिकायतों में से 02, तहसील हाथरस में प्राप्त 66 शिकायतों में से 06 तथा तहसील सासनी में प्राप्त 20 शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सादाबाद, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम-एसपी ने बच्चों से साझा किए सफलता के मंत्र, शिक्षा और खेल पर दिया जोर ,डीएम-एसपी ने छात्राओं से की आत्मीय बातचीत

हाथरस। जनपद हाथरस में समाधान दिवस हेतु जाते समय जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हत्तीसा पुल के नीचे स्थित चौकी पर एक संवेदनशील और प्रेरणादायी पहल का परिचय दिया। चौकी में आमजन की सुविधा हेतु रखे गए घड़ों से पानी पी रही बांग्ला इंटर कॉलेज की छात्राओं से दोनों अधिकारियों ने आत्मीयता एवं सहजता के साथ संवाद किया।
संवाद के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य के सपनों, रुचियों तथा जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए आत्मनिर्भर बनने, कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
संवाद के इसी क्रम में मौके पर मौजूद डीपीएस स्कूल के खेल प्रतिभाओं से भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात की। बच्चों से उनके खेल, अभ्यास और उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी लेते हुए खेलों को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के माध्यम से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को यह भी बताया कि शिक्षा और खेल दोनों जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं।
हत्तीसा पुल चौकी पर हुआ यह संवाद प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली, समाज के प्रति जिम्मेदारी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। कुछ पलों की यह मुलाकात बच्चों के मन में प्रेरणा, विश्वास और सुरक्षा का एहसास छोड़

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा साकेत कॉलोनी में आयोजित 05 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का समापन

हाथरस। पतंजलि महिला योग समिति हाथरस के तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन का योग सह जिला प्रभारी सरिता माहेश्वरी के आवास पर महिला योग समिति हाथरस की जिला प्रभारी बहन यशवाला शर्मा के द्वारा योग,प्राणायाम एवं सूक्ष्म योग अभ्यास के अलावा योग से बीमारियों का इलाज एवं खान-पान के विषय में आवश्यक जानकारी दी गयी l
आज योग शिविर के समापन पर योग शिक्षक नरेन्द्र बंसल जी , दिनेश गुप्ता , संतोष लवानियाँ , राजीव गर्ग , सचेद्र कुमार , अरविन्द , श्री कांत गर्ग , पदम वर्मा , अनिल शर्मा आदि योग साधक विशेष रूप से उपस्थिति रहे । दिनेश माहेश्वरी एवं सरिता माहेश्वरी द्वारा आज के समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी योग शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पटका पहना के सम्मानित किया । जो साधिकायें पांचो दिन योग शिविर में उपस्थित रहीं उन्हें भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । शिविर के अंतिम दिन योग शिक्षिका बहन शिप्रा बंसल, चांदनी शर्मा,मिथलेश वर्मा, मालती गर्ग, कल्पना सेंगर, सरिता रानी गुप्ता,संजू शर्मा, शशि लवानिया,रेनू गर्ग, रश्मि वार्ष्णेय, शीला सेंगर सहित कुल 46 योग साधक /साधिकाओं द्वारा भाग लिया गया l
शिविर के अंत में सरिता माहेश्वरी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और सभी से नियमित योग कक्षा में रामेश्वर धाम बगीची पर पहुंचने की अपील भी की l

स्व -गणना के लिए शिविर का आयोजन ,फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने की स्व -गणना

हाथरस। स्व -गणना के लिए एक शिविर का आयोजन आरआर सिनेमा (माया टॉकीज) ढकपुरा रोड पर शनिवार को प्रातः जीएसटी विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया । जिसमें प्रदेश में प्रस्तावित स्व-गणना 2027 के प्रथम चरण के सूचीकरण के अंतर्गत स्वजनगणना जीएसटी उपायुक्त आरके सिंह की अध्यक्षता में जनपद वासीयों विशेष कर उद्योगपति व्यापारी सामाजिक बुद्धिजीवी आमजन समुदाय के हित में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें । देश के विकास में महत्वपूर्ण योजनाओं एवं संसाधनों के समुचित वितरण एवं जन कल्याणकारी नीतियों के प्रसार प्रचार क्रियान्वन का महत्वपूर्ण आधार इस प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है जीएसटी कमिश्नर आरके सिंह ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वह स्वजनगणना शिविर सुविधा का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में स्वयं अपना अपने परिवार का एवं मिलने वालों का ऑनलाइन के माध्यम से अथवा शिविर में लाभ उठाये सरकार की योजनाओं को पूर्ण करने में अपना योगदान दें शिविर की व्यवस्था में जीएसटी अधिकारी नीरज कुमार,आशीष यादव, कमलेश कुमारी वरिष्ठ सहायक सुरेन्द्र कुमार मयूर अग्रवाल जगदीश प्रसाद आशीष शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने अपना स्व -गणना रजिस्टर्ड कराया ।

समायोजन में भेदभाव का आरोप, शिक्षक साथियों से आपत्ति दर्ज कराने की अपील

हाथरस। समायोजन में कतिपय शिक्षक साथियों के साथ भेदभाव हो रहा है इस क्रम में यूटा मुरसान के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने वताया कि समायोजन से व्यथित सभी शिक्षक साथी चाहे वह जूनियर हों या सीनियर या समायोजन में निकटतम विद्यालय होने के उपरांत भी आपको दूरस्थ विद्यालय में प्रतिस्थापित किया गया हो ऐसे सभी साथी बीएसए ऑफिस में अपना प्रत्यावेदन/ आपत्ति सम्यक साक्ष्य सहित अविलंब अवश्य दर्ज करायें। जो गलती 2.0 समायोजन में कतिपय साथियों द्वारा की गई है। जिस कारण उनका वेतन अवरुद्ध का आदेश निर्गत हुआ था। यह गलती आप ना करें जल्द ही समायोजन के विषय में विस्तृत वार्ता श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हाथरस से की जानी प्रस्तावित है। यूटा संगठन सदैव ऐसे मुद्दों के लिए प्रथम पंक्ति में खड़ा है। जो शासन की नीतियों की आड़ में शिक्षकों का शोषण करते हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यालयीय कार्यों की प्रगति एवं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध अलमारियों को खुलवाकर अभिलेखों के रखरखाव की जांच की तथा निर्देशित किया कि समस्त अभिलेख सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संरक्षित किए जाएं। साथ ही अनावश्यक एवं निष्प्रयोज्य सामग्री तथा पुराने अभिलेखों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कार्यालय में विकलांग प्रमाण पत्र तैयार होने के उपरांत भी रखे हुए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तैयार विकलांग प्रमाण पत्रों को संबंधित लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, जिससे कार्यालय की सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनहित एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य समयबद्ध पूर्ण कराएं – जिलाधिकारी

हाथरस । कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग तथा अवस्थापना निधि में अवशेष/प्राप्त धनराशि से कराये जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों हेतु प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों के अनुमोदन से लेकर पूर्ण होने तक समस्त कार्यों का समय-समय पर मौका मुआयना करने तथा आवशेष/अपूर्ण कार्यो को तय समय में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण करने व नये स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया ससमय कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस धनराशि का उपयोग स्थानीय नागरिकों के लाभ के लिए पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए। साथ ही, इस धनराशि का सही स्थान पर आवंटन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को विस्तृत योजना प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में प्रस्तावित कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि योजना के सभी बिंदुओं का सही तरीके से पालन हो। उन्होंने नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों से यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को पहचानकर उसे प्राथमिकता देने के लिए उचित कदम उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की गति को बढ़ाने और नागरिकों की सेवा में सुधार लाने तथा आम जनमानस की मुलभूत आवश्कताओं को पूरा करना है। जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के मा0 अध्यक्ष और अधिकारियों से निरंतर सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा की ताकि सभी प्रस्तावित योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रस्ताव सदन की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किए जाएं, जिससे परियोजनाओं का लाभ आमजनमानस तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। उन्होंने नगर निकायों में गीले एवं सूखे कूड़े के समुचित प्रबंधन हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कॉलोनियों एवं नई अनियोजित बसावट को बढ़ावा न दिए जाने पर भी जोर दिया। बैठक में नए हैंडपंप/वाटर कूलर स्थापित करने से पूर्व संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा स्थलों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जिलाधिकारी ने शहर के मुख्य नालों एवं नालियों में जमा सिल्ट की सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने तथा निकाली गई सिल्ट का समय से उठान कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त हैंड पाइप रिबोर से निकले पुराने पाइपों का उपयोग गौशालाओं में टीन शेड निर्माण कार्य में किए जाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास कार्यों हेतु धनराशि उपलब्ध है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के उपरांत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों का भुगतान नियमानुसार समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित स्थलीय निरीक्षण किए जाने पर भी बल दिया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, संबंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मा० चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फूल बंगला व छप्पन भोग में दर्शन देंगे शनिदेव ,16 मई से सादाबद गेट स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर पर दो दिवसीय शनिदेव उत्सव की धूम
  • शुक्रवार को आरंभ हुआ जन्मोत्सव
  • दर्शन के बाद भक्त करेंगे भोग- प्रसादी का वितरण
  • देर रात्रि तक रहेगी जन्मोत्सव की धूम

हाथरस। सादाबाद गेट स्थित प्राचीन मंदिर श्री शनिदेव जी महाराज में शुक्रवार प्रातः मंगला आरती के साथ श्री शनिदेव जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम आरंभ हो गया।
इस अवसर पर मंदिर सेवायत चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 2026 में शनिश्चरी अमावस्या: 16 मई, शनिवार की है। आज के दिन ही भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। यह एक दुर्लभ संयोग है कि शनिवार के दिन ही शनिश्चरी अमावस्या यानी शनिदेव जन्मोत्सव पड़ रहा है। कई वर्षों बाद यह संयोग बना है। उन्होंने बताया कि अमावस्या 16 मई, शनिवार को सुबह 5:11 बजे आरंभ होगी। जबकि यह तिथि 17 मई तड़के 1:30 बजे संपन्न हो जायेगी। शनिश्चरी अमावस्या यानी शनि जमोत्सव और वट सावित्री व्रत भी है। यह दुर्लभ संयोग सालों बाद बना है। इस दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष वाले लोगों के लिए पूजा, तेल से अभिषेक और दान करना बहुत शुभ होता है।
पं. चन्द्र प्रकाश जोशी ने बताया कि श्री शनिदेव जन्मोत्स आरंभ हो चुका है। जिसके तहत शनिवार को भी मंगला आरती के अलावा मंदिर में भगवान श्री शनिदेव के भव्य फूल बंगला व विशाल छप्पन भोग के दर्शन सजाये जायेंगे। इस अवसर पर दूर दूर लोग हर वर्ष भगवान श्री शनिदेव के दर्शन करते हैं और स्टाल लगाकर भगवान की प्रसादी का वितरण करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवायत पुजारी श्री चन्द्र प्रकाश जोशी के अलावा राकेश भारद्वाज, प्रेम किशोर वशिष्ठ, प्रताप सिंह, विकास जोशी, आकाश जोशी, दिलीप कुमार (भूरा), नवीन वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, अतुल माहेश्वरी, पीयूष गुप्ता, सुशील गौतम, विपुल शर्मा, आलोक शर्मा, नवीन वर्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय (अखवार वाले), कुलदीप गौड़, संजय केशव दीक्षित व पं. मनीष शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

सहपऊ में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन,रक्तदाताओं ने दिखाया उत्साह

सहपऊ। सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा सहपऊ में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजीव वार्ष्णेय (कल्लन लाला), शैलेंद्र कुमार वार्ष्णेय, रमाकांत वार्ष्णेय एवं जगदीश वार्ष्णेय (पुन्ना) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समाजसेवियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में रक्त की कमी से अनेक मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस प्रकार के शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
“रक्तदान – जीवनदान”
मानव सेवा का यह अभियान सहपऊ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने आयोजन की सराहना की।सभी ग्रुपों का 42 युनिट रक्त संग्रह हुआ
शिविर में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,शैलेंद्र सांवलिया,अमित वार्ष्णेय,डा.सौरभ गुप्ता,मुरारी चौधरी, इंद्रेश चौधरी, सतेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार, भूदेव, पुनीत वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, रिंकू वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, महेश शर्मा माही,अमर अरोड़ा, चमन वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय,संदली वार्ष्णेय, परी वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, शिल्पा वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page