Breaking News
मंडी समिति परिसर में राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान, गरीबी को आरक्षण का आधार करने की मांग

हाथरस। मंडी समिति परिसर में देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाकर आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई।
अभियान के माध्यम से मांग की गई कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, बल्कि गरीबी और आर्थिक स्थिति हो, ताकि देश के प्रत्येक गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति को समान रूप से आरक्षण का लाभ मिल सके।
अभियान के दौरान “आरक्षण सुधार—सबका अधिकार, सबकी आवाज” का संदेश देते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता, समान अवसर, योग्यता आधारित व्यवस्था, सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

आयोजकों ने कहा कि संविधान लागू होने के 76 वर्षों के बाद भी देश का गरीब व्यक्ति अनेक कठिनाइयों के बीच मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि गरीब व्यक्ति को अब तक आरक्षण का अपेक्षित लाभ क्यों नहीं मिल पाया? आरक्षण व्यवस्था का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति होने से जातिवाद के मकड़जाल को कम करने में मदद मिलेगी तथा सामाजिक भेदभाव, असंतोष और वर्गीय दूरी को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा सकेगा। इससे योग्यता के साथ समान अवसर उपलब्ध कराने और समाज के प्रत्येक वर्ग के गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि समान अवसर के साथ एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत का निर्माण तभी संभव है, जब विकास और अवसर का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

आयोजकों ने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर ऐसी व्यवस्था पर विचार किया जाए जिसमें गरीबी, आर्थिक पिछड़ापन और वास्तविक जरूरतमंद को प्रमुख आधार बनाया जाए। उनका कहना है कि सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक समानता को मजबूत करना राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है।
यह हाथरस की आवाज जंतरमंतर पर आंदोलन में साथ मिलकर एक राष्ट्र और एक नागरिक की आवाज़ बने
“आरक्षण सुधार—सबका अधिकार, सबकी आवाज” के संकल्प के साथ हस्ताक्षर अभियान को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया गया।
और जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया जायेगा
आज के अभियान में प्रवीन वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि कुमार गुप्ता, मुरारी चौधरी, भानुप्रकाश वार्ष्णेय, कन्हैया शर्मा, अंकुर अग्रवाल, नीतेश वार्ष्णेय,प्रवीन कोठरी,शिवशंकर गुलाठी,आदि लोग उपस्थित रहे

पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) के जिला उपाध्यक्ष ,समर्थक एवं शुभचिंतक दे रहे बधाईयां

हाथरस। पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी ने यूजीसी कानून एवं सवर्ण समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) का दामन थाम लिया है। पार्टी में उनकी सक्रियता और सवर्ण समाज के हितों के प्रति कार्य को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट के निर्देशन तथा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं पार्टी महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय की संस्तुति पर उन्हें हाथरस जनपद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


सुनील चतुर्वेदी इससे पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से सभासद रह चुके हैं। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। सोशलमीडिया पर सुनील को बधाई की पोस्ट डालकर खुशी का इजहार कर रहे है। वहीँ पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील चतुर्वेदी अपने अनुभव एवं सक्रियता के माध्यम से संगठन को जनपद में मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हर्ष उल्लास के साथ मनाया वार्षिक एवं हरियाली तीज महोत्सव ,वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान की सेवा कार्यो 10 वर्ष किये पूर्ण

हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित, नेकी की दुकान का 10 वां वार्षिक उत्सव और हरियाली तीज महोत्सव, टालीवाल धर्मशाला मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी निशांत अग्रवाल, चारु अग्रवाल, दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जे के अग्रवाल, विनोद कुमार एवं डॉ राजीव लोचन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया l कार्यक्रम में बच्चों ने साँस्कृतिक नृत्य एवं गायिकी की प्रस्तुति दी और मातृशक्तियों ने भी बड़े उल्लास के साथ गेम्स और डांस परफॉरमेंस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । संस्था की नई कार्यकारिणी गठित हुई और उन्हें शपथ ग्रहण कराई गई । संस्थापक अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा जी ने संस्था के दस साल के सफर एवं कार्यों से सभी को अवगत कराया l सभी पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को पटका पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब राधा अग्रवाल को दिया गया l


कार्यक्रम का सफल संचालन इंदु सिंघल ने किया l डॉ बी पी सिंह , राकेश मोहन वशिष्ठ , राम बहादुर, शरद तिवारी, आशीष शर्मा नरेंद्र शर्मा, मनीष चांदगोटिया , शुभम गर्ग, राहुल गर्ग, नीरज वार्ष्णेय, डॉ कुनाल वार्ष्णेय , अंकुर अग्रवाल, अर्चना शर्मा, रजनी गर्ग, अनीता अग्रवाल, अंजलि, अनुपम , नैना, निधि, प्रसून, शीलू जैन, संजीव जैन, नेहा, नंदिनी , रिंकी, मुकुल मित्तल, विवेक कुलश्रेष्ठ ,कपिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे l

नगर पालिका के प्रथम तल पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था कराने के निर्देश ,राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा के शिकायती पत्र के बाद शासन से जारी हुये निर्देश

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के प्रथम तल पर स्थित कार्यालय में आने-जाने में दिव्यांगजनों को हो रही असुविधा का मामला शासन तक पहुंचने के बाद अब कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नगर विकास अनुभाग-2, उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र ने जिलाधिकारी हाथरस को पत्र भेजकर प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
संयुक्त सचिव द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी पत्र में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सदस्य सागर शर्मा द्वारा 4 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र का संदर्भ दिया गया है। सागर शर्मा ने नगर पालिका परिषद हाथरस के प्रथम तल पर संचालित कार्यालय में दिव्यांगजनों के पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए लिफ्ट की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था।
शासन को भेजे गए पत्र में कहा गया कि दिव्यांगजनों को कार्यालय तक पहुंचने में हो रही असुविधा के समाधान के लिए लिफ्ट की व्यवस्था कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में संयुक्त सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराते हुए की गई कार्रवाई से शासन को अवगत कराया जाए।

बात दें कि राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सदस्य सागर शर्मा ने नगर पालिका परिषद हाथरस का कार्यालय प्रथम तल पर संचालित होने तथा दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट एवं अन्य सुगम सुविधाओं के अभाव के संबंध में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग एवं निदेशक, नगर निकाय को ईमेल के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा था।
पत्र में उन्होंने था कि व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं, चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य जरूरतमंद नागरिकों को नगर पालिका कार्यालय तक पहुँचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने इसे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 तथा सुगम भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने नगर विकास विभाग से मांग की है कि नगर पालिका परिषद हाथरस में प्राथमिकता के आधार पर लिफ्ट स्थापित कराई जाए तथा दिव्यांगजन-अनुकूल सभी आवश्यक सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाने की मांग की थी।
शासन के इस निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद हाथरस के प्रथम तल स्थित कार्यालय तक दिव्यांगजनों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का भव्य स्वागत

हाथरस। प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री राकेश बंसल ‘स्टील वाले’ ने अपने सहयोगी श्री कृष्ण अग्रवाल (एलपी बंटी बाबू), श्री लोकेश अग्रवाल ‘हींग वाले’, श्री सुरेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष फैम तथा अन्य अग्र बंधुओं के साथ अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मित्तल ‘चूर्ण वाले’ के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री गिरिराज महाराज जी की भोग प्रसादी एवं पीत वस्त्र भेंट किए गए। साथ ही तुलसी, इलायची एवं मोती की माला तथा पटका पहनाकर श्री अनिल कुमार मित्तल का सम्मान किया गया और मिष्ठान खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

श्री राकेश बंसल ने श्री अनिल कुमार मित्तल को विश्वास दिलाया कि समाजहित के प्रत्येक कार्य में उन्हें हर समय और हर प्रकार का पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्र समाज के उत्थान के लिए सभी समाजबंधु कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मित्तल ने कहा कि सामाजिक कार्यों एवं समाज के उत्थान के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने समाज के प्रत्येक बंधु से अपने सुझाव एवं योगदान के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने श्री राकेश बंसल द्वारा किए गए सम्मान, सहयोग एवं अपार स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही चुनाव के दौरान एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी निभाने वाले संपूर्ण अग्रवाल समाज का धन्यवाद किया।

श्री मित्तल ने कहा कि चुनाव के दौरान अग्रवाल समाज में जिस एकता, जागृति और जोश का परिचय देखने को मिला है, उस बुलंदी को बनाए रखना समाज के प्रत्येक अग्र बंधु का कर्तव्य है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे अग्र समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान

हाथरस। 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती इंटर कॉलेज, हाथरस में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज तपस्या धाम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक कर स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में बी.के. सुमित ने मुख्य वक्तव्य देते हुए नशे को जीवन, स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात बी.के. रश्मि द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा कराई गई। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से प्रधानाचार्य जी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा नशा मुक्ति अभियान में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव की मांग, एडीएचआर के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद अनूप वाल्मीकि को दिया ज्ञापन

हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सासंद अनूप वाल्मीकि को एक ज्ञापन अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, भारत सरकार के नाम दिया । ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि हाथरस, एटा, कासगंज एवं अलीगढ़ जनपद उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिले हैं। इन जनपदों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार एवं धार्मिक कार्यों से कानपुर, प्रयागराज एवं वाराणसी की यात्रा करते हैं।
वर्तमान में इन जनपदों के यात्रियों को वंदे भारत जैसी तेज एवं आधुनिक ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ट्रेन संख्या 22436 वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अलीगढ़ जंक्शन से होकर गुजरती है, परंतु इसका ठहराव अलीगढ़ पर नहीं है।


अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव कराने से होने वाले लाभ:

  1. अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के लगभग 1 करोड़ की आबादी को सीधे प्रयागराज एवं वाराणसी की कनेक्टिविटी मिलेगी।
  2. छात्र, मरीज एवं व्यापारी वर्ग को कम समय में सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी।
  3. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज एवं वाराणसी दर्शन हेतु जाते हैं।
  4. अलीगढ़ एक प्रमुख जंक्शन एवं शैक्षिक केंद्र है। यहां AMU सहित कई बड़े संस्थान हैं। यहां ठहराव से राजस्व में भी वृद्धि होगी। और मांग की कि जनहित को देखते हुए ट्रेन संख्या 22436 वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित कराया जाये
    इससे इस क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधी और सुगम यात्रा की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
    सांसद अनूप वाल्मीकि ने कहा कि मै स्वयं प्रयास करूंगा कि ट्रेन संख्या 22436 वाराणसी – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन अथवा हाथरस जंक्शन पर 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित हो जिससे मेरे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो
    ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल, अनिल अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, अमन बंसल, भानुप्रकाश वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे
श्रावण के तीसरे सोमवार पर चौबे वाले महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की पूजा अर्चना

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने श्री चौबे वाले महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।

मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर एवं मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने जिला प्रशासन के सहयोग से मंदिर परिसर में लगाए गए ‘Gen Z महादेव विशाल भंडारा शिविर’ का श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर शुभारंभ किया। भंडारा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसका बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भगवान महादेव की कृपा पूरे जनपद एवं जनपदवासियों पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि सभी श्रद्धालु सुचारू रूप से भगवान महादेव के दर्शन कर सकें। इसके साथ ही कांवड़ियों, विशेषकर डाक कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का भी निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, अनुशासन एवं आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर मा0 सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस, पत्रकार बंधु, श्रद्धालुगण तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने की अलीगढ़ जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग,सांसद को सौपा पत्र

हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों एवं वादकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22435/22436 वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार बंसल एडवोकेट एवं महासचिव विनोद कुमार शर्मा ‘बंटी’ एडवोकेट ने सांसद अनूप प्रधान को सांसद जनसंवाद कार्यालय पहुँचकर पत्र सौपा और आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।


पत्र में कहा गया है कि हाथरस संसदीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन कानपुर, प्रयागराज एवं बनारस की ओर बना रहता है। इनमें अनेक यात्री प्रतिदिन इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज में भी आते-जाते हैं। ऐसे में यात्रियों एवं वादकारियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव अत्यंत आवश्यक है।
एसोसिएशन ने सांसद से रेल मंत्री से वार्ता कर वंदे भारत एक्सप्रेस का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है, ताकि हाथरस संसदीय क्षेत्र के यात्रियों एवं वादकारियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके।
पत्र देने वालों में नवदीप पाठक एडवोकेट पूर्व सचिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन , राम सिंह एडवोकेट , मनमोहन शर्मा उर्फ बंटू एडवोकेट , राहुल पाठक एडवोकेट, सत्यप्रकाश एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि; आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सादाबाद / हाथरस। भारतीय राजनीति के शिखरों में शुमार, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर क्षेत्र में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सादाबाद स्थित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में जिला आईटी संयोजक तपन जौहर ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के युगपुरुष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज थे। उनके विचार, कविताओं की पंक्तियाँ और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव नई पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

मंडल महामंत्री व मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों से समझौता न करना और देश हित को सर्वोपरि रखना ही उनकी असली पहचान थी। वे सही मायनों में राजनीति के ‘अजातशत्रु’ थे, जिनका सम्मान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग करता था।

कार्यक्रम में उपस्थित राकेश वर्मा, अमित वर्मा एवं अंकित सागर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी के जीवन प्रसंगों को याद किया और उनके महान व्यक्तित्व को नमन किया।

सभा का समापन ‘अटल जी अमर रहें’ के गगनभेदी नारों और उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page