Breaking News
एडीएचआर के रक्तदान शिविर में उमड़ा रक्तदानियों का सैलाब , 200 युनिट रक्त एकत्रित

हाथरस। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा माहौर गेस्ट हाउस, मुरसान गेट, हाथरस में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ एडीएचआर के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर में सुबह से ही रक्तदानियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक बनेगा। रक्तदान के बाद सभी रक्तदानी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।


एडीएचआर के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदानियों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं पानी का कैम्पर भेंट कर प्रोत्साहित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। शिविर में 200 युनिट लक्ष्य पा लिया सभी ग्रुपों का रक्त एकत्रित हुआ


शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता करते हुए रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देखने को मिला।
राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल कान्त दोबरावाल, जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, सतेन्द्र यादव, नवीन गुप्ता, अमन बंसल, राजेश वार्ष्णेय, विश्वनाथ आर्य, मुरारी चौधरी, सन्देश चौधरी, मनोज वार्ष्णेय,आयुष अग्रवाल, राहुल टालीवाल ,डा. पीपी सिंह, वासुदेव दोबरावाल, , योगेश वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय हरीश आंधीवाल, आशीष वार्ष्णेय,, टिकू राना, आशीष सेंगर, भानु वार्ष्णेय, संदीप मित्तल , संदीप वार्ष्णेय, केशव लाल अरोरा, राजकुमार अग्रवाल, अजय वार्ष्णेय, बाल रिषी यादव, राहुल यादव, चेतन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल , सुनीत आर्य,तरूण पंकज, राहुल गुप्ता, कुलीप वशिष्ठ, अमित बंसल, मनोज टालीवाल,उद्धव कृष्ण शर्मा, दीपेश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे

राष्ट्र के लिए शीश देने में भी पीछे नहीं रहीं महिलाएं : सुलभा देशपांडे , बहनों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को किया रोमांचित , राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय प्रांतीय वर्ग समापन

अलीगढ़ : जोश, जज्बा और साहस के अप्रतिम प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि राष्ट्र सेविका समिति की बहनें हर मुश्किलों से निपटने को तैयार हैं। विषम परिस्थितियों में उन्होंने त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का भी प्रदर्शन किया। चारों तरफ से दुश्मन से घिरने पर कैसे दुश्मन से निपटा जाता है, उसे भी बताया। नियुद्ध (जूडो कराटे) के माध्यम से दो मिनट में प्रतिद्वंद्वी को चित कर दिया। योग, समता, संचलन के सामंजस्य का अभूतपूर्व प्रदर्शन भी बहनों ने किया। जिले से आए नागरिकगण भी बहनों का प्रदर्शन देख रोमांचित हो उठें। उन्होंने भी कहा कि बेटियों को राष्ट्र सेविका समिति से जरूर जोड़ना चाहिए।

राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश प्रबोध समिति वर्ग के 15 दिवसीय प्रांतीय वर्ग का समापन समारोह सिंघारपुर स्थित सीवी गुप्ता विद्यापीठ में शाम 5.30 बजे आयोजित हुआ। सभी बहनें मुख्य शिक्षक के आदेश पर संघ स्थान पर पहुंची। इसके बाद बहनों ने सामूहिक योग व्यायाम किया। विजय वाहिनी के माध्यम से बहनों ने यह बताने की कोशिश की कि वह राष्ट्र के स्वाभिमान को किसी भी तरह से झुकने नहीं देंगीं। यष्टि के माध्यम से अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। उपस्थित नागरिकों ने बहनों के प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुलभा देश पांडेय ने कहा कि समिति की स्थापना राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका को लेकर हुई थी। हमारी बेटियां संस्कारवान होंगी तो राष्ट्र संस्कारयुक्त होगा। वह घर परिवार को संभालने में निपुण हों। आजादी के समय क्रांतिकारियों ने कहा कि मोक्ष मेरे लिए जरूरी नहीं मैं भारत की आजादी के लिए बार बार जन्म लेना चाहूंगा। पन्ना धाय, रानी हांडा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं ने देश के स्वाभिमान को कभी कम नहीं होने दिया। हमारे सामने ऐसी माताओं का आदर्श है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने बेटों को समर्पित कर दिया। मगर, पिछले वर्षों में हमने बहुत कुछ खोया है, उसे भी हमें ध्यान देने की जरूरत हैं। आज विश्व युद्ध की विभीषिका में है, जबकि भारत विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। सिर्फ भारत ही विश्व शांति ला सकता है। हम पश्चिमी सभ्यता की गिरफ्त में न जाएं यह ध्यान रखने की जरूरत है। हमें सभी दिशाओं में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर दिव्या चौधरी ने कहा कि ईश्वर ने बहनों को पहले से ताकत दी है। इसलिए आपको कभी घबराना नहीं है, आगे बढ़ना है। जूटो, कराटे, दंड ये सब समाज की बेटियों तक पहुंचाएं। हमें परिवार को जोड़कर रखना है। हमारे देश पर आँच आए तो हम एकजुट होकर मुकाबला करेंगे। डॉ दिव्या ने कहा कि ये भगवा हमेशा लहराते रहना चाहिए। प्रांत सह कार्यवाहिका डॉ निशा शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले बंधु का आभार जताया। मुख्य शिक्षिका रति, सह मुख्य शिक्षिका कंचन, व आरती रहीं। प्रतिमा सारस्वत ने वर्ग प्रस्तावना रखी। डॉक्टर सुलक्षणा शर्मा ने मंच परिचय कराया। इससे पहले समिति की सह कार्यवाहिका सुलभा देश पांडे, बृज प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष डाक्टर दिव्या चौधरी, वर्गाधिकारी डाक्टर अंजू सूद, वर्गाधिकारी रेवा लक्ष्मी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर छात्रावास प्रमुख कालीचरण, विभाग सेवा प्रमुख मनवीर सिंह, विभाग सह संचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, सह प्रचार प्रमुख राज नारायण, समन्वयक टीकम सिंह, महानगर संघचालक अजय सराफ, पंकज कुमार और महानगर संघ के कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे। कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, डॉक्टर राजीव अग्रवाल, डॉक्टर विवेक सारस्वत आदि मौजूद थे।

व्यवस्था की सभी ने की तारीफ

15 दिवसीय वर्ग में लगे स्वयंसेवकों की व्यवस्थाओं की सभी ने तारीफ की। मंच के अतिथियों ने कहा कि वर्ग में संघ के सभी बंधुओं का सहयोग था, जिससे हम अच्छे से वर्ग को सम्पन्न कर सकें। देवेंद्र हनुमान जी, आलोक गुप्ता, विकास शर्मा, मधुकर आर्य, विमल वार्ष्णेय, मनोज कुमार, शशांक वशिष्ठ, मुकेश बंटी आदि मौजूद थे।

टेंट, लाईट व्यापारी एसोसिएशन ने प्रदेश उपाध्यक्ष बने अवधेश पंडा,व्यापारियों में हर्ष

हाथरस। जिला हाथरस टेंट, लाईट, केटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन हाथरस की बैठक स्थित कोठीवाल धर्मशाला अलीगढ़ रोड गांधी पार्क हाथरस गेट थाने के सामने मुरारी लाल पचौरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन आर सी नरूला जी किया जिसमें समलित हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आज जिला हाथरस टेंट लाईट व्यापारी एसोसिएशन के भाइयों का विशेष गौरव का दिन है हमारी टेंट व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवधेश पंडा जी को कल दिनांक 12 जून को कानपुर में प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर नियुक्त पत्र मंच पर दिया गया उसी श्रृंखला में जिला हाथरस टेंट, लाईट व्यापारी एसोसिएशन ने जिला अध्यक्ष अवधेश पंडा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की खुशी भरे बतावरण में गरिमा मई उपस्थित होने पर उत्साह के साथ गर्म जोशी से स्वागत समारोह किया गया


स्वागत समारोह के बाद जिला अध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में जिला हाथरस टेंट, लाईट, केटर्स व्यापारी भाइयों का अपने हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैं जो भी हूँ आप सभी की मदद व जनसंगठन के बल से बहुत बड़ी जिम्मेदारी का पद है जिसमें आप सभी का और अधिक तन, मन धन के सहयोग जरूरत है और मैं आपको पूर्ण विश्वास देता हूं आप सभी के हर सुख दुःख में तत्परता से खड़ा रहूंगा और सभी का आभार व धन्यवाद करता हूं
अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी 19 व 20 सितम्बर को होने जा रहे ग्रेडर नोएडा में महाधिवेशन को विशाल भव्य, उत्कर्षक सफ़ल बनाना है
जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे गोपाल वार्ष्णेय,आशीष शर्मा,अनिल कुमार सिंह,विनीत कुमार वार्ष्णेय,हरिशंकर कुशवाह,रेशम सिंह,अनिल दीक्षित, मुरारी लाल पचौरी, हरिमोहन पाठक,पवन शर्मा,संजय कुशवाह बिजली वाले,विष्णु शर्मा,सादाबाद प्रदीप मोहन पाठक,शीलेंद्र कुमार शर्मा,जोली पंडित,स्वामीदास हलवाई,हरीकिशोर नरूला,राजकुमार फ्लॉवर डेकोरेटर्स,रवेंद्र सिंहशौकिया फूल वाले,रिंकू कश्यप लाईट वाले आदि मौजूद रहे

मुरसान के गॉव दयालपुर में हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हाथरस। जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर में शनिवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना में हार्डवेयर व्यापारी सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक एवं तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुनील, अलीगढ़ जनपद के इगलास क्षेत्र स्थित असरोई गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ दयालपुर क्षेत्र में रहकर हार्डवेयर का व्यवसाय कर रहे थे। शनिवार शाम पड़ोस का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ कार से सुनील के घर पहुंचा और उन्हें अपने साथ ले गया। रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सुनील को गोली मार दी गई।
परिजनों का आरोप है कि गोली लगने के बाद आरोपी घायल सुनील को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब दो घंटे तक कार में इधर-उधर घुमाते रहे। रात लगभग 10 बजे परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी सुनील को अस्पताल में छोड़कर फरार हो चुके थे। गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों और सुनील के बीच पैसों का लेन-देन था तथा इसी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी मुरसान जे.एन. अस्थाना ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हाथरस। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आगरा रोड स्थित नगला भुस के वृद्ध आश्रम का आज मुख्य विकास अधिकारी श्री पीएम दीक्षित ने औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आश्रम प्रबंधन द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में वृद्ध आश्रम में कुल 71 वृद्धजन पंजीकृत हैं, जिनमें 39 पुरुष एवं 32 महिलाएं निवास कर रही हैं। जानकारी करने पर बताया गया कि आश्रम में निवासरत एक महिला, जो पीलिया रोग से ग्रसित थीं, को उनके परिजनों द्वारा दिनांक 07 जून 2026 को अपने साथ घर ले जाया गया था, जिनकी दिनांक 12 जून 2026 को उनके आवास पर मृत्यु हो गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने आश्रम में निवासरत वृद्धजनों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध कराए जा रहे नाश्ते एवं भोजन की गुणवत्ता तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम प्रबंधन द्वारा बताया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुरूप नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि वृद्धजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भारी भोजन, जैसे पूड़ी आदि के स्थान पर सुपाच्य एवं हल्का भोजन उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन दिनों किसी दानदाता द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाती है, उन दिनों संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की समुचित कटौती करते हुए उसका स्पष्ट विवरण पंजिका में अंकित किया जाए, ताकि अभिलेखों में पारदर्शिता बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि आश्रम में प्रतिदिन लगभग 13 लीटर दूध की व्यवस्था की जाती है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दूध की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय समूहों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें तथा आश्रम को बेहतर गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी ने आश्रम परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं एवं वृद्धजनों के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हरिगढ़ में योग शिक्षकों की हुई लिखित परीक्षा, सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन

हरिगढ़। महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में शनि मंदिर पार्क शंकर विहार कालोनी क्वार्सी अलीगढ़ में चल रहे सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर समापन पर वरिष्ठ योग गुरु ज्ञानवती शर्मा ने कहा हम सभी को संसार में सामान्य जीवनयापन के लिए वर्तमान समय में योग बहुत आवश्यक है। करें योग भगायें रोग।
महिला पतंजलि योग समिति महामंत्री यशलता गुप्ता, युवा भारत सह जिला प्रभारी आचार्य लोकेश पचौरी के निरीक्षण में लिखित परीक्षा व मौखिक परीक्षा और प्रैक्टिकल लिया गया। योग शिविर में 20 वर्ष आयु वर्ग से 75 वर्ष आयु वर्ग के प्रशिक्षूओ ने योग का प्रशिक्षण लिया।


तत्पश्चात महिला पतंजलि योग समिति द्वारा यज्ञ करके शिविर का समापन किया
योग शिविर संयोजिका ललिता कुमारी वर्मा व संध्या आर्य ने नवीन योग शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और परीक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर शेर सिंह आर्य, कप्तान सिंह, मुकेश कुमार, विमलेश, मिथिलेश, प्रवेश, अपर्णा, उर्मिला, सुषमा, कमलेश, सुनीता, ज्योति, विजय, उषा, अंजलि, खुशबू, निशा, मुन्नी शर्मा ,रेनू, अनीता, रानी आदि योग साधक उपस्थित रहे।

श्रीराम कथा के मध्य रात्रिकालीन कवि सम्मेलन में बही काव्यरस की गंगा

हाथरस। ग्राम चमरुआ में चल रही श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के मध्य रात्रिकालीन विराट कवि सम्मेलन का आयोजन ग्राम प्रधान रामसेवक रावत के मार्गदर्शन एवं सुरेश चंद शर्मा के संयोजन में संपन्न हुआ। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता संत प्रवर पंडित रामलखन मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर एवं ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आशुकवि अनिल बोहरे ने किया।
कार्यक्रम निदेशक एवं काका स्मारक समिति के सचिव, कृषि विभाग में एडीओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों एवं कवियों का प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पीत वस्त्र अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत कवयित्री मीरा दीक्षित ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


सर्वप्रथम साहित्यकार चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने अपनी काव्यमयी रचना में आयोजन का चित्रण करते हुए कहा—
“जहाँ राम कथा की गूंज से पावन हुआ संसार है,
वहीं काव्य सरिता बह रही, यह भारत की पहचान है।
चमरुआ की इस पुण्य धरा पर शब्दों का उत्सव सजा,
भक्ति, संस्कृति और साहित्य का अनुपम यह सम्मान है।”
इसके पश्चात कवि ग़ाफ़िल स्वामी ने मातृशक्ति को समर्पित रचना सुनाते हुए कहा—
“मां के चरणों में जन्नत है, मां से ही परिवार है,
मां की ममता से रोशन हर जीवन का संसार है।”
हास्य कवि पंडित हाथरसी ने व्यंग्य बाणों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और कहा—
“नेता जी के वादों जैसा मौसम भी बेईमान हुआ,
धूप निकली, बादल आए, फिर बरसात का एलान हुआ।”
ओजस्वी कवि चेतन उपाध्याय ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत करते हुए कहा—
“जब-जब भारत मां पर कोई संकट लेकर आया है,
वीरों ने अपने लहू से इतिहास नया लिखवाया है।”
कवयित्री मीरा दीक्षित ने गीत-ग़ज़लों के माध्यम से महिलाओं का मन मोह लिया। उन्होंने कहा—
“नारी केवल श्रद्धा है, विश्वास रजत नग पग तल में,
जीवन के सुंदर समतल में पीयूष स्रोत सी बहती है।”
शाजापुर से पधारे हास्य कवि सुखबीर सिंह ‘सुक्खी’ ने अपने चुटीले अंदाज में कहा—
“घर में मेरी चलती कब है, यह सबको मालूम हुआ,
पत्नी बोली चुप हो जाओ, मेरा भी सम्मान हुआ।”
कवयित्री मनु दीक्षित ने ओज एवं संवेदनाओं से भरपूर रचनाएं प्रस्तुत करते हुए कहा—
“जो अन्याय के सम्मुख झुक जाए वह इंसान नहीं होता,
सत्य पथ पर जो अडिग रहे उसका सम्मान कम नहीं होता।”
युवा कवि यश कौशिक ने हास्य रस की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब हंसाया। उन्होंने कहा—
“मोबाइल ने ऐसा जादू आज जमाने पर कर डाला,
घर बैठे-बैठे हर रिश्ते का हालचाल ही बदल डाला।”
अंत में ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने नारी महत्व एवं वर्तमान राजनीति पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए कहा—
“नारी शक्ति का सम्मान हो, यही राष्ट्र का मान है,
जिस घर में नारी पूजित हो, वहीं सच्चा भगवान है।
राजनीति सेवा का माध्यम हो, स्वार्थ का व्यापार नहीं,
युवा जागे, राष्ट्र संभाले, इससे बढ़कर काम नहीं।”
कार्यक्रम के अंत में आशुकवि अनिल बोहरे ने अपनी चर्चित तीन शब्दों की कविताओं से श्रोताओं पर जादू बिखेरते हुए कहा—
“शब्द छोटे हैं, भाव बड़े हैं,
यही हमारे काव्य धड़े हैं।
तीन शब्द में बात कहें हम,
यही अनिल के काव्य कड़े हैं।”

कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में देवेश रावत, लक्ष्मी रावत, योगेश रावत एवं भारती रावत का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मनीषा शर्मा, रामदत्त शर्मा, मुकेश रावत, लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, शशि प्रभा शर्मा, प्रतिमा शर्मा, रामगोपाल शर्मा, अरुणा शर्मा, दिव्यांश, प्रज्वल, वेदिका, राध्य सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

एमआरपी एवं उपभोक्ताओं के शोषण के विरोध में तहसील पर गरजे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी ,धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

हाथरस। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जनपद हाथरस द्वारा आज दिनांक 12 जून 2026 को तहसील परिसर, हाथरस में लागत से कई गुना अधिक निर्धारित किए जा रहे अधिकतम विक्रय मूल्य (एमआरपी) के विरोध में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसके तहत नई दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न जनपदों में उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं संगठन के प्रेरणा स्रोत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। धरना-प्रदर्शन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में अनेक उत्पादों पर लागत की तुलना में कई गुना अधिक एमआरपी अंकित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है। एमआरपी निर्धारण की वर्तमान व्यवस्था में पारदर्शिता का अभाव है, जिसके कारण आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से अधिक मूल्य चुकाना पड़ता है।


वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि एमआरपी निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा उत्पादों पर उत्पादन लागत, कर एवं लाभांश का स्पष्ट विवरण अंकित करने की व्यवस्था लागू की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को वास्तविक मूल्य की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत सदैव उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी श्री राज बहादुर सिंह जी के माध्यम से भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं वाणिज्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में एमआरपी व्यवस्था में व्यापक सुधार करने तथा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
कार्यक्रम में संगठन के प्रांतीय, जिला एवं नगर स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, किसान संघ एवं जागरूक नागरिकों ने भी सहभागिता की और आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल एडवोकेट रोजगार सृजन प्रमुख श्री अनूप अग्रवाल उदय, आरएसएस विभाग अधिकारी अजय कुलश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष श्री मनोज बूटियां, जिला सचिव श्री लोकेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा जिला मंत्री अभय बंसल नगर अध्यक्ष राम अग्रवाल नगर सचिव श्याम अग्रवाल पर्यावरण प्रमुख अनिल अग्रवाल श्री विष्णु वर्मा व्यापारी नेता तरुण पंकज किसान संघ से अनिल गुप्ता भूदेव सिंह, राजकुमार पाराशर दिनेश कुमार धनगर भगवती प्रसाद शर्मा गोविंद वार्ष्णेय हिमांशु पौरुष सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा समाजसेवी एवँ जन सहयोग कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित अतुल शर्मा के जन्मदिन पर शुभचिन्तकों ने दी बधाइयां

हाथरस । युवा समाजसेवी एवँ जन सहयोग कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पंडित अतुल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी जा रही हैं। उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
भव्यप्रभात परिवार की ओर से पंडित अतुल शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सामाजिक सेवा के पथ पर अग्रसर रहने की मंगलकामना की गई।


भव्यप्रभात परिवार की ओर से संदेश:
“आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें। हम आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।”
– भव्यप्रभात परिवार

विद्युत अधिभार के खिलाफ व्यापार मंडल का ज्ञापन,जनहित में शीघ्र वापिस लेने की मांग

हाथरस। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उतर प्रदेश के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल जी के आव्हान पर हाथरस जनपद में वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए ज्ञापन में
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद द्वारा बिजली बिलों पर10% ईंधन अधिभार जून माह से लगाई जाने की घोषणा की गई है इससे व्यापार जगत आक्रोशित हे , हमारी मांग हे कि ईंधन अधिभार लगाने से पूर्व पूर्व नियामक आयोग से अनुमति नहीं ली गई है ,
बिजली के औद्योगिक व घरेलू बिलों में पूर्व में ही फिक्स चार्ज लगाए जा रहे है ,वाणिज्य ( एल एम वी -2) बिलों में फिक्स चार्ज व मिनिमम चार्ज दोनों लगाए जाते हैं, घरेलू, वाणिज्य व औद्योगिक बिलों में 7.5% इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जोड़ी जा रही है,नियामक आयोग के द्वारा प्रत्येक वर्ष बिजली के उत्पादन व खर्चों की समीक्षा कर आम पब्लिक से सुनवाई करने के बाद बिजली की दरों का पुनः निर्धारण किया जाता है इसलिए बीच सेशन में अनावश्यक रूप से बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने का कोई औचित्य नहीं है ,अचानक की गई बढ़ोतरी से एक गलत परंपरा की शुरुआत होगी तथा इसके प्रभाव से बढ़ाने वाली महंगाई से आम जनता प्रभावित होगी
,अचानक कि गई बढ़ोतरी से उत्तर प्रदेश का उद्योग व व्यापार प्रभावित होगा हमारे यंहा के व्यापार लागत बढ़ने से नष्ट हो जाएगा

अतः आपसे अनुरोध है कि अनावश्यक रूप से ईंधन अधिभार के नाम पर बिजली के बिलों में की जा रही 10% की बढ़ोतरी को समाप्त करने के आदेश पारित करे। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल , राय वाले, जिला चेयरमैन कपिल अग्रवाल ,युवा महामंत्री पश्चिम संभाग संजीव अग्रवाल,उद्योग मंच अध्यक्ष श्री नाननुमल गुप्ता,नगर अध्यक्ष मनोज बूटियां, नगर महामंत्री मनोज वर्मा ,जिला महामंत्री उद्योग मंच ,नितिन वार्ष्णेय ,प्रदेश संगठन मंत्री ग्राहक पंचायत राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट ,सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page