Breaking News
200 वर्ष से भक्तों पर कृपा बरसा रही रमनपुर स्थित माता चामुंडा देवी

हाथरस। शारदीय नवरात्रि आज से प्रारम्भ हो गए। देवी मन्दिरों में भक्त माता पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे है। नवरात्रि के पहले दिन रमनपुर स्थित प्राचीन मायामयी चामुंडा मन्दिर पर माता के भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः से माता जो जल चढ़ाने ,आरती उतारने के लिये भक्त मंदिर पहुँचे। जय माता दी के जयघोषों से समूचा वातावरण माता के भक्ति में डूब गया।


मन्दिर के महंत नागा बाबा पाताल गिरी जी महाराज ने बताया कि माता अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाती है। माता के दरबार मे आकर अपना माथा टेकने वाले भक्त ने माता से जो मांगा है उसे वह मिला है। बाबा ने बताया कि मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है। कुआँ की खुदाई के दौरान माता रानी मूर्ति के रूप में प्रकट हुई थी। तभी से यह इस मन्दिर में विराजमान है और भक्तों के संकट का हरण कर रही है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page