कुलश्रेष्ठ सभा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
हाथरस। कुलश्रेष्ठ सभा हाथरस द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी को श्रद्धा पूर्वक माला व दीप अर्पित कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गयाद्य जिसमें सभी बुजुर्गों को तस्वीर व पट्टिका पहनाकर महिला व पुरुष पदाधिकारी ने स्वागत कियास इसके पश्चात सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ फूलों की होली खेलीस एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दींस कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई स जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कियाद्यइस मौके पर शशि मोहन, शशि कुमार कुलश्रेष्ठ, त्रिभुवन कुलश्रेष्ठ, मीनाक्षी कुलश्रेष्ठ, कल्पना कुलश्रेष्ठ, नेहा कुलश्रेष्ठ रितिका कुलश्रेष्ठ, संगीता कुलश्रेष्ठ, सुमित कुलश्रेष्ठ, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, दिनेश कुलश्रेष्ठ, दिनेश आर्य कुलश्रेष्ठ, अभय कुलश्रेष्ठ, पीयूष कुलश्रेष्ठ, सुधीर कुलश्रेष्ठ, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, सुदक्ष कुलश्रेष्ठ, भोला कुलश्रेष्ठ, प्रबल कुलश्रेष्ठ, गौरव कुलश्रेष्ठ, प्रसून कुलश्रेष्ठ, राजीव कुलश्रेष्ठ, राजकिशोर कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे


मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि प्राचीन पर्वों की यही सुंदरता है कि इनके पीछे छुपे पौराणिक राज हमें आकर्षित करते हैं। होलिका दहन का पर्व संदेश देता है कि ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं। उन्होंने ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली का त्यौहार समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने को प्रेरित करता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी होली गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने जमकर पुष्पों की होली खेली ।