टीईटी से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का पोस्टकार्ड अभियान शुरू
हाथरस। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ हाथरस के अनुरोध पर शिक्षकों द्वारा आज टीईटी के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान के प्रथम दिवस माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय नेता प्रतिपक्ष, को संबोधित करते हुए पोस्टकार्ड लिखकर टीईटी से मुक्त करने की प्रार्थना की गई। संगठन के सभी घटक संयोजकों द्वारा टीईटी का पुरजोर विरोध किया गया।
आज सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों द्वारा पोस्टकार्ड की व्यवस्था की गई। कल इस अभियान में और गति आएगी।
अटेवा जिला महामंत्री रवि कान्त वर्मा द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग में टीईटी वर्ष 2010 में लागू हुआ, जो साथी 2010 से पहले भर्ती हुए उनकी योग्यता नियुक्ति के समय पूर्ण थी उस समय टीईटी का अस्तित्व नहीं था।
प्रथमिक शिक्षक संघ के जिला जिला महामंत्री तरुण शर्मा द्वारा बताया गया कि पुराने 2010 से पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए टीईटी तर्कहीन है।हमारा संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है।
जूनियर शिक्षक संघ जिला महामंत्री भूपेंद्र सेंगर द्वारा शिक्षकों से अधिक से अधिक मात्रा में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया। अटेवा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद चंदेल ने सभी संगठनों से शिक्षक हित में एकजुट होने की अपील की गई

