नहीं आए डीएम, एसडीएम के समक्ष आईं कुल 18 शिकायतें
सादाबाद। सादाबाद तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण तहसील समाधान का आयोजन हुआ। इस समाधान दिवस में एसडीएम मनीष चौधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। दिवस के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के आने की संभावना थी, लेकिन डीएम नहीं पहुंचे। इधर, मौसम के खराब होने व आलू खुदाई का कार्य होने की वजह से दिवस में फरियादियों की संख्या भी काफी कम रही। चक मार्गों पर कब्जे सहित कई अन्य शिकायतें आईं। इस अवसर पर तहसीलदार हेमंत चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समाधान किया जाए।
Akhilesh Varshney
akvarshney01@gmail.com

