21 अप्रैल को हाथरस आयेंगे अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,संघ पदाधिकारीयों ने बैठक कर बनाई रणनीत
हाथरस। भारतीय किसान संघ हाथरस की मासिक बैठक संघ कार्यालय हाथरस में श्री शिव कान्त दीक्षित जी, संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड भारतीय किसान संघ, के सानिध्य में आगामी 21 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के साईं रेड्डी जी के हाथरस आगमन पर उचित व्यवस्था, व आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई । प्रदेश के उपाध्यक्ष चौ गुलबीर सिंह जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार जैसवाल जी द्वारा आगामी 21-04-26 को होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।जनपद हाथरस में निवास करने वाले बृज प्रान्त के पदाधिकारिगणों , जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगणों,जनपद हाथरस
केसमस्त विकास खन्डों के अध्यक्ष/मंत्री को आगामी आयोजन को सफल बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही असमय हुई वर्षा/आंधी तूफान से हुए नुकसान की पूर्ति के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को ज्ञापन द्वारा जिलाधिकारी हाथरस को दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष चौ गुलबीर सिंह जी , कोषाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार जी , बृज प्रान्त के उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता जी, महामंत्री श्री धर्मेन्द्र जी, संगठन मंत्री श्री धर्मेन्द्र जी, जिला अध्यक्ष चौ0 राजपाल सिंह जी,उपाध्यक्ष श्री रघुवर दयाल शर्मा जी , जिला महिला प्रमुख चौ माधवी सिंह , जिला जैविक प्रमुख श्री योगेन्द्र सिंह जी, श्री मुकेश पाठक जी , श्री संजीव शर्मा जी,नगर अध्यक्ष श्री हरेन्द्र शर्मा जी, विकास खन्ड हाथरस के अध्यक्ष श्री जयगोपाल जी, मंत्री श्री दुष्यंत प्रताप सिंह जी , विकास खन्ड हसायन के अध्यक्ष
श्री राम किशन शर्मा जी, श्री कुशल शर्मा जी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री वीरपाल सिंह द्वारा किया गया।बैठक का समापन जिला अध्यक्ष चौ0राजपाल सिंह जी द्वाराअध्यक्षिय भाषण के पश्चात् किया गया।

