Breaking News
रोजगारपरक ऋण योजनाओं में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें—मुख्य विकास अधिकारी

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराए जाने की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण हेतु विभिन्न बैंकों के स्तर पर लंबित प्रकरणों की बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय-सीमा में ऋण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
मुख्य विकास अधिकरी द्वारा सभी जिला समन्वयकों कों अवगत कराया गया कि लम्बित आवेदन पत्रों एवं बैंक शाखाओं द्वारा सहयोग न किये जाने के कारण प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति ऋण योजनाओं की तालिका में बहुत नीचे है जिससे प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति धूमिल हो रही है तथा सभी जिला समन्वयकों कों निर्देशित किया गया कि दिनांक 25.09.2026 तक प्रत्येक बैंक शाखाओं में लम्बित सभी ऋण पत्रावलियों पर ऋण वितरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के ऋण आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा। प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/बैंक की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

समीक्षा के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक एवं केनरा बैंक सहित कुछ बैंकों के स्तर पर ऋण वितरण हेतु अधिक संख्या में प्रकरण लंबित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शासन की रोजगारपरक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे बैंकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों की लगातार निगरानी करें तथा योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं।

बैठक में जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम तथा संबंधित बैंकों के बैंक प्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page