Breaking News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा विषय पर आचार्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित

हाथरस। विद्या भारती की योजनानुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा” विषय पर आचार्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी के निर्देशन में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्देश्य आचार्यों में लेखन-कौशल, वैचारिक अभिव्यक्ति तथा राष्ट्रीय विषयों के प्रति अध्ययन एवं चिंतन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।


प्रतिभागी आचार्य-आचार्याओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, उसकी शताब्दी यात्रा, संगठनात्मक कार्यपद्धति, सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उसकी भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ आचार्यों को अध्ययन एवं चिंतन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्याओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page