श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ महाभिषेक, चमत्कारी गणेश मन्दिर का 24वां वार्षिक महोत्सव शुरू ,7 कुंतल लड्डुओं से होगा भव्य श्रृंगार, 3.5 कुंतल का बनेगा विशाल मोदक
हाथरस। होली वाली गली स्थित मंदिर श्री चमत्कारी श्री गणेश जी महाराज पर श्री गणेश सेवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित 24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रातःकाल मंदिर परिसर में श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान श्री गणेश जी का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया।
दो दिवसीय स्थापना महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार शाम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र 7 कुंतल लड्डुओं से होने वाला भव्य मोदक (लड्डू) श्रृंगार रहेगा। इसके साथ ही करीब 3.5 कुंतल वजन का विशाल मोदक तैयार किया गया है। विशाल मोदक एवं लड्डू श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

सोमवार को सायं 7 बजे भव्य मोदक (लड्डू) श्रृंगार तथा 7:30 बजे डमरू संग महाआरती आयोजित होगी। मंगलवार, 15 सितंबर को सायं 7 बजे फूलबंगला सजाया जाएगा, जबकि सायं 7:30 बजे महाआरती होगी। वहीं सायं 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
महाभिषेक के दौरान महोत्सव के सलाहकार आशीष सेंगर, अध्यक्ष मनीष कूलवाल, कोषाध्यक्ष सन्जू भगत, महामंत्री श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रशान्त वर्मा, सह कोषाध्यक्ष रवि वर्मा, संयोजक कपिल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल मटरुमल, उपाध्यक्ष लोकेश वर्मा, मंत्री लखन गुप्ता, राम लखन, दिवाकर वर्मा, राजेश वर्मा रेवाड़ी, देवेश पंडित, सह महामंत्री मोहन वर्मा, सह मंत्री महेश वर्मा सेनापति आदि मौजूद रहे।

