Breaking News
दाऊजी मेले की शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण पत्र डीएम को भेंट ,शोभायात्रा व शिविर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी सौंपी

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले के शुभारंभ अवसर पर शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी, सोमवार, संवत 2083 तदनुसार 14 सितंबर 2026 को निकलने वाली शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण पत्र जिलाधिकारी एवं मेला रिसीवर अतुल वत्स को भेंट किया गया। इस दौरान शोभायात्रा तथा शिविर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा भी उन्हें सौंपी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसडीएम सदर एवं मेला मजिस्ट्रेट राजबहादुर सिंह तथा सीओ सिटी को भी निमंत्रण पत्र भेंट कर श्री वेद भगवान की प्रसादी स्वरूप पीत पटिका पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी अधिकारियों से शोभायात्रा एवं धार्मिक आयोजनों में “सपरिवार अति प्रार्थनीय” की भावना के साथ उपस्थित रहने का निवेदन किया।

कार्यक्रम सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ तथा महोत्सव सभापति पं. विश्वनाथ पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान पं. केयूर दीक्षित, पं. संतोष मुखिया, महामंत्री पं. जयशंकर पाराशर ‘बबलू भैया’, पं. ऋषि कुमार कौशिक, भंवर सिंह पौरुष, पं. बृजेश वशिष्ठ, पं. गोपाल चतुर्वेदी, पं. सत्येंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’, पं. देव स्वरूप शर्मा, पं. विशाल पुरोहित, पं. मनोज कुमार स्वामी, पं. भगवती प्रसाद शर्मा, पं. मनोज स्वामी (भट्टा वाले) सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “श्री वेद भगवान की जय”, “दाऊजी महाराज की जय”, “रेवती मैया की जय”, “पार्वती पतये हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ हुआ।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page