Breaking News
संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी का शानदार प्रदर्शन

हाथरस/अलीगढ़। संकुल स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन 06 सितम्बर 2026, दिन रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खैर रोड, गोंडा मोड़, अलीगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रद

र्शन करते हुए कुल 14 पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
गणित प्रदर्श में उत्कृष्ट प्रदर्शन
गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में बाल वर्ग में भैया वंश एवं ओम पचौरी ने द्वितीय स्थान तथा चिराग सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में बहन सौम्या, भैया सार्थक एवं भैया वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चरण वर्ग में भैया आराध्य कृष्ण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में प्रतिभा सिंह ने द्वितीय तथा अदिति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गणित पत्र वाचन में भी सफलता
गणित पत्र वाचन प्रतियोगिता में बहन शिवानी ने बाल वर्ग में प्रथम स्थान तथा भैया पुष्पेंद्र ने किशोर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिता
गणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में बहन यामिनी शर्मा ने किशोर वर्ग में प्रथम स्थान तथा भैया अंश शर्मा ने तरुण वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आचार्य पत्र वाचन
आचार्य पत्र वाचन प्रतियोगिता में श्री आनंद कुमार जी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं की तैयारी कराने वाले प्रमुख आचार्य
वैदिक गणित प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रतियोगिता प्रमुख आचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रश्न मंच (समस्त वर्ग) के प्रमुख श्री सुभाष चन्द्र शर्मा जी रहे। गणित प्रदर्श के प्रमुख श्री अंकित कुलश्रेष्ठ जी एवं श्री रविन्द्र सिंह जी रहे। गणित प्रयोग के प्रमुख श्री हरेंद्र शुक्ला जी तथा गणित पत्र वाचन के प्रमुख श्री आनंद कुमार जी रहे। वहीं आचार्य पत्र वाचन के प्रमुख भी श्री आनंद कुमार जी रहे।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री जी एवं प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र नाथ शर्मा जी ने विजेता विद्यार्थियों एवं आचार्य को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैदिक गणित जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में गणितीय चिंतन, तर्कशक्ति, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं।
कुल पदक – 14 🏅

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page