सती अमावस्या पर रानी सती दादी का मंगल पाठ, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
हाथरस। सती अमावस्या के पावन अवसर पर हाथरस स्थित श्री रानी सती दादी झुंझुनू मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। मंदिर में दादी के सभी सेवकों एवं भक्तों द्वारा श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ (जीवन-वृत) भक्तिभाव से किया गया।
साल में एक बार आने वाले इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में दादी भक्त मंदिर में उपस्थित हुए और मंगल पाठ का गायन कर दादी से परिवार एवं समाज के सभी मंगल कार्यों की प्रार्थना की। भक्तों ने सती माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंगल पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की और दादी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुभाष खेमका, चितिन सपडिया, प्रदीप पोद्दार, मनोज अग्रवाल, श्रीमती राजेश अग्रवाल, स्वदेश वार्ष्णेय, अनूप अग्रवाल, अशुल अग्रवाल, उत्कर्ष वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय, प्रेम शर्मा, श्रीमती कुसुम, पार्वती जालान, राजकुमारी अग्रवाल, सुमन कनोडिया, मंजू अग्रवाल, सुनीता, अनीता, डोली, अंजू, श्वेता, साधना, लक्ष्मी, सीमा, रेनू अग्रवाल, ऋतु बंसल, नीमा अग्रवाल, सोनू बंसल, सोनू अग्रवाल सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

