Breaking News
भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ , मन्दिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह मन्दिर पर हो रहा आयोजन

हाथरस। नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ मन्दिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह पर श्री रामकथा शुरू हो गई। नगर में निकली कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा हुई। कलश यात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पहुची। ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 श्री महंत कंचन लाल जी महाराज की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर नवग्रह मंदिर, अलीगढ़ रोड पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 9 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
कथा व्यास आचार्य श्री रजनीश जी महाराज, कन्नौज वाले अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य यजमान श्री हनुमान जी महाराज को बनाया गया है।


कथा के शुभारंभ से पूर्व आज श्री बिहारी जी मंदिर, बड़ी कोठी, बंदरवन, कमला बाजार से नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
श्री रामकथा उत्सव में 11 सितंबर को श्रीराम जन्मोत्सव, 12 सितंबर को श्रीराम विवाह (कन्यादान), 17 सितंबर को श्रीराम राज्याभिषेक, जबकि 18 सितंबर को यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह के पुजारी दिनेश गुरू ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया है।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page