Breaking News
बकाया मानदेय और ईपीएफ के भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन ,कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

हाथरस । बकाया मानदेय और ईपीएफ के भुगतान को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। समस्याओं के निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विकास खंड हाथरस के रोजगार सेवकों ने हाथरस खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने कहा है कि मानदेय और ईपीएफ कई महीनों और वर्षों से लंबित है।
ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी मौखिक और लिखित रूप से कार्यालय को सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकला है।
रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि 19 मार्च 2026 तक उनके बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वे 20 मार्च 2026 से मनरेगा (विकसित भारत- जी राम जी) के सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगे। साथ ही, वे ब्लॉक कार्यालय पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
इस अवसर पर रविकांत शर्मा, अनिल पौरुष, लक्ष्मण पाल सिंह, अवनीश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, शाहब सिंह, जसवंत सिंह, हरि किशन, चंद्रमोहन, सुभाष चंद्र, नरेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, मुकेश कुमार, तिलक सिंह, राकेश कुमार, दिनेश चंद्र, संध्या देवी और रवि बाबू सहित कई ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page