Breaking News
21 अप्रैल को हाथरस आयेंगे अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,संघ पदाधिकारीयों ने बैठक कर बनाई रणनीत

हाथरस। भारतीय किसान संघ हाथरस ‌की मासिक बैठक संघ कार्यालय हाथरस में श्री शिव कान्त दीक्षित जी, संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड भारतीय किसान संघ, के सानिध्य में आगामी 21 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के साईं रेड्डी जी के हाथरस आगमन पर उचित व्यवस्था, व आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई । प्रदेश के उपाध्यक्ष चौ गुलबीर सिंह जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार जैसवाल जी द्वारा आगामी 21-04-26 को होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।जनपद हाथरस में निवास करने वाले बृज प्रान्त के पदाधिकारिगणों ,‌ जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगणों,जनपद हाथरस
केसमस्त विकास खन्डों के अध्यक्ष/मंत्री को आगामी आयोजन को सफल बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही असमय हुई वर्षा/आंधी तूफान से हुए नुकसान की पूर्ति के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को ज्ञापन द्वारा ‌जिलाधिकारी हाथरस को दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष चौ गुलबीर सिंह जी , कोषाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार जी , बृज प्रान्त के उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता जी, महामंत्री श्री धर्मेन्द्र जी, संगठन मंत्री श्री धर्मेन्द्र जी, जिला अध्यक्ष चौ0 राजपाल सिंह जी,उपाध्यक्ष श्री रघुवर दयाल शर्मा जी , जिला महिला प्रमुख चौ माधवी सिंह , जिला जैविक प्रमुख श्री योगेन्द्र सिंह जी, श्री मुकेश पाठक जी , श्री संजीव शर्मा जी,नगर अध्यक्ष श्री हरेन्द्र शर्मा जी, विकास खन्ड हाथरस के अध्यक्ष श्री जयगोपाल जी, मंत्री श्री दुष्यंत प्रताप सिंह जी , विकास खन्ड हसायन के अध्यक्ष
श्री राम किशन शर्मा जी, श्री कुशल शर्मा जी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री वीरपाल सिंह द्वारा किया गया।बैठक का समापन जिला अध्यक्ष चौ0राजपाल सिंह जी द्वाराअध्यक्षिय भाषण के पश्चात् किया गया।

राज्य दिव्यांग कल्याण सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने जिला प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप , दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री को भेजा पत्र

हाथरस । जनपद निवासी राज्य दिव्यांग कल्याण सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने जिला प्रशासन व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने इस सम्बंध में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री व राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, उ०प्र० के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को मेल के माध्यम से पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र की प्रति प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग , मण्डलायुक्त अलीगढ और जिलाधिकारी हाथरस को भी भेजी है।
राज्य दिव्यांग कल्याण सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 22 मार्च को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्टेडियम में भारत सरकार को एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितिरण कराये जाने हेतु एक बडे स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यकम में उपस्थित होने हेतु मुझे कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही जनपद में समय-समय पर दिव्यांगजनों के हितार्थ आयोजित अन्य कित्ती भी कार्यकम में उपस्थित होने हेतु कोई भी सूचना जिला प्रशासन एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नही दी जाती है।
उन्होंने जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी स्मृति गौतम पर आरोप लगाते हुये कहा है कि पात्र दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु वह कई बार उनसे व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के उपरान्त भी कोई भी संज्ञान नही लिया जाता है। उन्होंने पत्र में कहा है कि किसी भी कार्यक्रम में न बुलाये जाने का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि मैं किसी भी दिव्यांग के हितार्थ कोई भी आवाज न उठा सकू और नाही दिव्यांग‌जनों की समस्या का निराकरण कराये जाने हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध कर सकू।
उन्होंने कहा है कि वह राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, लखनऊ में एक सदरय के रूप में नामित है यह अनादर मेरा ही नहीं अपितु राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड का भी अनादर है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का की मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, हाथरस के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, हाथरस के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आगरा मार्ग, हाथरस में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री अनिल सिसौदिया (प्रधान) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कालेज आगरा मार्ग के अध्यक्ष श्री शरद तिवारी जी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा इस तरह के प्राचीन भारतीय खेल सामुहिक सहयोग की भावना का विकास तो करते ही हैं साथ ही नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता भगवान श्री राम व हनुमान जी महाराज के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पीत वस्त्र धारण करा कर पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को
मिले, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में विजेता टीम को 3100/- रुपए एवं उपविजेता टीमों 2100/- रुपए के नगद पुरस्कार के साथ ट्रोफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर श्री नरेश प्रधान, श्री श्याम प्रधान, विभाग संगठन मंत्री श्री उमाकांत जी, विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गोड़, जिला संगठन मंत्री देवराज जी विद्यालय प्रधानाचार्य श्री देवेश समाधिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल जी जिला सह मंत्री अमरदीप जी जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, जिला सुरक्षा प्रमुख छोटूराणा,सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, सह सोशल मीडिया प्रमुख तरुण शर्मा,नगर उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद राजीव सिंह, नगर मंत्री विहिप विजय गुप्ता सह मंत्री प्रशांत खण्डेलवाल, नगर संयोजक बजरंग दल लक्ष्मण दीक्षित, सह संयोजक नैतिक शर्मा , प्रिंस अरोड़ा, हर्ष चौहान, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख दृश्य उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय नगर सह सुरक्षा प्रमुख ललित चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन तरूण शर्मा जी ने किया।

अनिल सिसोदिया बने महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष , संदीप सिसोदिया संयोजक व हरीश सेंगर ,देवेन्द्र सिंह तोमर ,जोगेंद्र सिंह सिकरवार ,अमित पौरुष, नरेश प्रधान सहित कई को सह संयोजक की जिम्मेदारी

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हाथरस की बैठक शूरवीर महाराणा प्रताप शोभायात्रा के सभी क्षत्रिय बंधु उपस्थित हुए। बैठक की भारतेंदुपाल के द्वारा शुरुआत की गई । जिसमे सर्व सम्मति से शोभायात्रा का अध्यक्ष अनिल कुमार सिसोदिया व संयोजक संदीप सिसोदिया व सह संयोजक जोगेंद्र सिंह सिकरवार , अमित पौरुष ,रजत ठाकुर जी, श्री नरेश प्रधान , भीकम सिंह चौहान , सचिन सिसोदिया, हरीश सेंगर , देवेंद्र तोमर ,सोनू ठाकुर ,छोटू राणा , भानु प्रताप चौहान सभी सह संयोजक बनाए गए हैं । बैठक की अध्यक्षता भारतेंदुपाल सिंह सेंगर/ प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने की तथा संचालन मनोज सिसोदिया एड प्रधान परसारा की गई। शोभायात्रा 9 मई को तुलसी भवन से होते हुए दाऊजी महाराज जी के प्रांगण में पहुंचेगी।
बैठक में हरेंद्र सिंह सिसोदिया, वीरी सिंह राणा, भीकम सिंह चौहान नवीन प्रताप सिंह प्रमोद सिसोदिया गुड्डू सिंह भंवर सिंह लीला पुंडीर मुन्ना सिंह पुंडीर आकाश पौरुष गुड्डू पौरुष संजय राणा मतेंद्र सिंह सिसोदिया योगेंद्र गहलौत राजेंद्र सिंह प्रदीप सेंगर सुरेंद्र पौरुष संदीप पुंडीर सुरेश ठाकुर रवि प्रताप सिंह कान्हा ठाकुर मोना ठाकुर ब्रजमोहन मदनावत विकास चौहान रंजित सोलंकी राहुल चौहान रजत जादौन इशू ठाकुर दुष्यंत ठाकुर अमित पौरुष उदय राणा यश सोलंकी आदि लोग उपस्थित ।

उत्तर प्रदेश प्रजापति समाज‌ महासभा ने किया भाजपा नगर अध्यक्ष व मनोनीत सभासद का स्वागत

हाथरस। उत्तर प्रदेश प्रजापति समाज‌ महासभा के तत्वधान में नगर पालिका के मनोनीत सभासद का स्वागत समारोह किया गया।
भारतीय जनता पार्टी से नव नियुक्ति नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता और प्रजापति समाज के डा० आर० सी ० गोला के मनोनीत सभासद बनाये जाने पर स्वाजातीय बंधुओं द्वारा गर्मजोशी फूल माला पगड़ी दुपट्टा पहन कर के साथ स्वागत किया। समारोह में (सभासद) अशोक गोला, रामवीर भईया जी , मा ० हीरालाल वर्मा, मुकेश एल-आई. सी. वाले, मोतीराम गोला जगदीश प्रसाद गोला एड., डा०एन. डी. गोला ,देवेंद्र प्रसाद गोला, मनोज गोला गोपाल गोला , बंटी गोला ,डा० यादवेंद्र गोला ,राकेश गोला सुरेंद्र गोलासभी स्वाजातीय बन्धुओ ने नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता का भव्य स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन अशोक गोला (सभासद) ने किया ।

251 दिव्यांगजनो को दिये सहायक गये सहायक उपकरण, कार्यक्रम में नही पहुँचे राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य, प्रशासन ने नही दी सूचना

हाथरस । उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमटेड (हडको) के नियमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनो हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन माननीय सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में किया गया। वहीँ सूचना नही होने के कारण जनपद निवासी राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा कार्यक्रम में शामिल नही हुये । उन्होंने जिला प्रशासन पर सूचना नही देने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मा0 जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों व जिला स्तरीय अधिकारियों का स्वागत बुके एवं शॉल भेंटकर कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के अंतर्गत लाभ ले रहे कृषकों को मा0 जनप्रतिनिधिगणों व जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में जनपद एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार का वितरण कर बधाई दी।
इसी क्रम में उन्होंने जनपद के 251 दिव्यांग लाभार्थियों को
विभिन्न प्रकार के 491 दिव्यांग उपकरण यथा ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र आदि का वितरण कर लाभान्वित किया तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन कर संचालित विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की।

मा० सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिव्यांगजनों को ‘विकलांग’ कहकर संबोधित किया जाता था, जिससे हीन भावना उत्पन्न होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘दिव्यांग’ शब्द दिए जाने से समाज में सम्मान की भावना बढ़ी है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी हमारे समाज और परिवार के अभिन्न सदस्य हैं तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में भारत सरकार एवं संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मा० सांसद ने बताया कि उनके प्रयास एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के सहयोग से एक सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) के माध्यम से लगभग ₹64 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे जनपद के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजन अपने दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर कैंप आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया, जिसमें 251 दिव्यांगजन चिन्हित किए गए। आज के कार्यक्रम में कुल 491 सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शेष दिव्यांगजनों का भी चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार की जाए, ताकि आगामी चरण में उन्हें भी योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में एक और विशेष शिविर आयोजित कर सभी छूटे हुए दिव्यांगजनों को चिन्हित करते हुए उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
अंत में मा० सांसद जी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ें और अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनें।

जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार के आह्वान पर कंपनियों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वितरित किए जा रहे उपकरणों से दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकेंगे।
मा० विधायक सिकंदराराऊ श्री वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शासन द्वारा समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के सम्मानित सदस्य हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो दिव्यांगजन अभी छूट गए हैं, उन्हें चिन्हित कर आगामी चरणों में योजना से जोड़ा जाएगा।
मा० विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि वितरित उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र आदि दिव्यांगजनों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होंगे और उनके दैनिक जीवन को सरल बनाएंगे। उन्होंने अपील की कि शेष पात्र व्यक्तियों तक भी इन सुविधाओं को पहुंचाया जाए।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मंच पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान उनके भीतर निहित क्षमताओं को उजागर करने का माध्यम है तथा उनका संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी दिव्यांगजन को जिला प्रशासन की आवश्यकता महसूस हो, तो वे निःसंकोच संपर्क करें, प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आज के कार्यक्रम से वंचित रह गए दिव्यांगजनों को चिन्हित कर आगामी चरणों में उन्हें भी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित संस्था/कंपनी के अधिकारियों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद प्रतिनिधि, मा0 जिलाध्यक्ष अपना दल, एलएमको की अधिकारी/ कर्मचारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा उर्फ योगा पंडित का किया भव्य स्वागत

हाथरस। जिला हाथरस टेंट, लाईट, केटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन हाथरस पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा उर्फ योगा पंडित का भव्य स्वागत सम्मान किया और रथ पर विराजमान भगवान श्री परशुराम के चरणों में भोग लगा कर पुष्प हार पहनाकर पुष्प अर्पित किए
स्वागत सम्मान करने वालों में जिला अध्यक्ष अवधेश पंडा,जिला संगठन मंत्री मुरारी लाल पचौरी,जिला उपाध्यक्ष जौली पंडित,प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा कुलदीप लवानिया,विशाल शर्मा,रमेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।

जायंट्स ग्रुप हाथरस गोल्ड का 16 वां शपथग्रहण समारोह भव्यता से संपन्न

हाथरस । बीते दिन माहेश्वरी धर्मशाला हाथरस में जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस गोल्ड का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जायंट्स वेलफेयर इंटरनेशनल के पदाधिकारी जायं मुकेश अग्रवाल जी एवं श्री राजेश बजाज की गरिमामयी उपस्थिति रही, उनकी उपस्थिति में वर्तमान अध्यक्ष जायं राकेश गर्ग जी एवं प्रशासनिक निदेशक जायं आर सी नरूला जी वित्त निदेशक कपिल अग्रवाल ( चूना वाले)सहित वर्तमान बोर्ड के सभी पदाधिकारियों को यूनिट-9बी डायरेक्टर जायं सोनलअग्रवाल जी द्वारा सभी को शपथ दिलाई। समारोह में शामिल नगर में स्थित समस्त जायं ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रशासनिक निदेशकों का भी स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी (हींग वाले) तथा सभा का संचालन वरिष्ठ जां विजय कृष्ण गर्ग द्वारा किया गया। फेडरेशन 5 के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों में सर्वश्री बो० बृजमोहन शर्मा, अशोक अग्रवाल गोरई वाले, श्रीमती गुंजन दीक्षित, श्रीमती सीमा बार्षणेय, मदन मोहन बार्षणेय राजकमल दीक्षित के अलावा रोटरी क्लव‌ के‌ पूर्व गवर्नर रहे डॉक्टर एस के राजू गावर और ,अरुण जैन, के अलावा रोटरी गोल्ड के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (जी के) ने पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।जायंट्स गोल्ड ग्रुप ने सभी सदस्य परिवारों के साथ-साथ‌ आये अतिथियों का भी स्वागत किया गया।पूर्व प्रशासनिक निदेशक जायंट्स अशोक रावत द्वारा ग्रुप द्वारा बीते वर्ष किये गये मासिक कार्यों का विवरण दिया ।कार्यक्रम के मध्य में उन सभी सदस्य दंपतियों को जिनकी वैवाहिक तिथि मार्च तक बीती , गोल्ड ग्रुप बर्ष 26 अध्यक्ष राकेश गर्ग (टिंम्वर वालों) ने सिल्वर कोइन प्रदान की । कार्यक्रम के शुभारंभ में ग्रुप अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (हींग वालों) ने सभी का अभिनंदन स्वागत किया समारोह के अंत में प्रीत भोज तथा रिटर्न गिफ्ट उपस्थित सभी सदस्यों को प्रदान किया गया।

हाथरस नगर में धूमधाम से निकल रही श्रीगणगौर जी महाराज की 232वीं शोभायात्रा

हाथरस। चैत्र नवरात्र की तृतीया पर श्रीगणगौर जी महाराज की 232वीं शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम से निकाली गई। कांस्यकार समाज की ओर से लगने वाले दो दिवसीय गणगौर मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा में मनोहारी झांकीया आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और गणगौर भगवान की आरती उतारी गई।
शोभायात्रा शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से शुरू हुई। मनोहारी झांकी शामिल रहीं।

इसके अलावा डोले में विराजमान भगवान गणगौर भी चल रहे थे। शहर के कमला बाजार, सरक्यूलर रोड, भूरापीर चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज, मोती बाजार आदि बाजारों में शोभायात्रा देखने के लिए भीड़ नजर आई।

ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया

हाथरस ।ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिलेभर की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। मुरसान गेट स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों नमाज अदा की।
इस अवसर पर मौलाना इकबाल ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इससे पहले हारुन नदवी ने तकरीर पेश की, जिसमें उन्होंने भी देश और समाज की उन्नति की कामना की। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान भी किया।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिले की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस प्रशासन ने सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी और इस दौरान ईदगाह का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। वहां आए अन्य मुस्लिम समाज के लोगों को दूसरी मस्जिदों में नमाज के लिए भेजा गया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण और कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page