Breaking News
21 जून विश्व योग दिवस की तैयारियोंमें जुटा पतंजलि संगठन

हाथरस। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशानुसार जिला कार्यालय, सीताराम मंदिर, दुबे पड़ाव में पतंजलि परिवार की मासिक बैठक करते हुए योग कक्षाओं के विस्तार तथा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विश्व योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने, जन-जागरण अभियान चलाने एवं विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई, साथ ही पांच दिवसीय एवं सात दिवसीय योग शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे तथा योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास भी किया ।
इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश आर्य एवं डॉ. इन्दिरा गुप्ता, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान राकेश कुमार शर्मा, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति हरिओम सूर्यवंशी, जिला प्रभारी युवा भारत मनोज कुमार झा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिकरवार, महामंत्री महिला पतंजलि यशलता गुप्ता, सुमन नंदा, जिला मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी नितेन्द्र सिंह, बाबा रेशमपाल सिंह, शंकरलाल एवं धर्मेन्द्र शर्मा,वी के सिंह ,नरेंद्र सिंह, संध्या सिंह यदुवीर सिंह सोलंकी, देवराज सिंह, पवन महेश्वरी ,चंद्रपाल सिंह ,हरिओम आर्य, सोनू कुमार, पर्वेंद्र कुमार आदि योग साधक उपस्थित रहे।

संत रविदास ने समाज को एकसूत्र में पिरोया : पदम सिंह ,हरिगढ़ प्रवास पर आये आरएसएस क्षेत्र प्रचार प्रमुख

अलीगढ़ : संत रविदास ने समाज को विषम परिस्थितियों में भी एकसूत्र में पिरोकर रखा। जब मुगलों के अत्याचार ने सारी सीमाएं लांघ दी तब उन्होंने भक्ति मार्ग के माध्यम से समाज को मजबूत बनाए रखा। दबाव पड़ने पर भी उन्होंने इस्लाम स्वीकार नहीं किया। मीराबाई को भक्ति से जोड़कर उनके आत्मविश्वास को डिगने नहीं दिया। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संत रविदास जी के 650 वें प्राकट्य दिवस पर उनके जीवन दर्शन को समाज तक ले जाएगा। संत रविदास जी ने अपने कार्य को महत्व दिया और समाज को जोड़ने का कार्य किया। जूता सिलने के साथ ईश्वर की भक्ति से जुड़ें रहें। इसलिए राजवाड़े परिवार की होने के बाद भी मीराबाई ने संत रविदास जी को अपना गुरु माना। क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने कहा कि संत रविदास से हमें सीखना चाहिए, परिस्थितियां भले ही विपरीत हों मगर सकारात्मक भाव नहीं छोड़ना चाहिए। एक दिन निश्चित परिणाम आएगा। प्रचार विभाग टोली बनाकर कार्य करता है तो उसके परिणाम बेहतर होगा । हमें सकारात्मक कंटेंट को अधिक से अधिक प्रसारित करना चाहिए, जिससे देश मजबूत रहे। वर्तमान में कई अराजक शक्तियां देश को तोड़ने में लगी हुईं है, इसलिए वर्तमान में सकारात्मक सोच वाली विचारधारा बहुत जरूरी है। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कार्यकताओं से परिचय प्राप्त किया। विभाग प्रचार प्रभुख भूपेंद्र शर्मा ने परिचय कराया और आभार जताया। इस मौके पर विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह, महानगर प्रचार प्रमुख दलवीर सिंह, अरविंद तोमर, राहुल चपौटा, ललित वार्ष्णेय, दीपक कश्यप, संदीप शर्मा, शशांक, मनीष आदि मौजूद थे

ग्रामीण पत्रकारिता के बिना अधूरा है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

अलीगढ़ : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया। प्रकाश कान्वेंट स्कूल इगलास में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी हुई। पत्रकारों का विद्यालय प्रबंधक श्यामबाबू सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ग्रामीण पत्रकारिता के बिना अधूरा है। स्व. बालेश्वर लाल ने उस दौर में ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई दिशा दी, जब ग्रामीण अंचलों की खबरों को मुख्यधारा के मीडिया में स्थान मिलना बेहद कठिन था। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाराशर ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि बालेश्वर लाल ने केवल एक संगठन की स्थापना नहीं की थी, बल्कि उन्होंने पत्रकारों को एक परिवार के रूप में पिरोया था। मंडल महामंत्री योगेश कौशिक ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता वास्तव में देश की असली पत्रकारिता है, क्योंकि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। जिला उपाध्यक्ष हृदेश चौधरी, सत्या पंडित, संप्रेक्षक एमएस सैफी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इगलास तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिवओम शर्मा व इंद्रजीत प्रेमी को स्व. बालेश्वर लाल पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया।

राष्ट्र सेविका समिति का 29 मई से 14 जून तक सिंघारपुर हरिगढ़ में चलेगा प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग ,200 युवतियां आत्म रक्षा का प्राप्त करेंगी प्रशिक्षण

हरिगढ़ । राष्ट्र सेविका समिति की तरफ से हरिगढ़ महानगर में दिनांक 29 मई से 14 जून तक समिति शिक्षा वर्ग का आयोजन सीवी गुप्ता विद्यापीठ सिंघारपुर हरिगढ़ में किया जाएगा। वर्ग संदर्भ में मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति भारतीय संस्कृति और भारतीय संबंध, सभ्यता का पोषक संगठन है।
प्रांत सह कार्यवाहिका डा. निशा शर्मा ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति देश की महिलाओं और बालिकाओं में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार करती है और इसी क्रम में राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से प्रत्येक वर्ष शिक्षा वर्गों का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष प्रांतीय शिक्षा वर्ग का आयोजन हरिगढ़ महानगर में किया जाएगा। जिसमें ब्रज प्रांत से लगभग 200 युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।
महानगर कार्यवाहिका डॉ. सुलक्षणा ने बताया वर्ग में सेविकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है ।
महानगर सह कार्यवाहिका रुचि गोटेवाल ने बताया की वर्ग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं । डा. नीलिमा जोशी ने बताया कि सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ हमें देशभक्ति के भवोदय का शुभ अवसर प्राप्त होता है और इसी के साथ हम अपनी आत्म रक्षा का गुण भी सिखाते हैं जिससे बालिकाओं में स्वाभिमान, आत्म सम्मान जैसे गुणों का विकास होता है। भूमि पूजन में बिंदू शर्मा, जाग्रति वार्ष्णेय, आशी वार्ष्णेय, डा अम्बिका चौधरी, मनीषा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग सह संघ चालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर प्रचारक रामजी, देवेंद्र हनुमान, विकास शर्मा, रतन कुमार मित्र, सुधीर शर्मा, रामावतार शर्मा आदि मौजूद रहे।

इगलास में विश्व योग दिवस की तैयारी

अलीगढ़। पतंजलि योगपीठ संगठन पदाधिकारियों द्वारा इगलास तहसील में प्रवास व बैठक की गई जिसमें संगठन विस्तार के लिए विशेष चर्चा की गई रोग अनुसार योग शिविर लगाने के लिए योजना बनाई गई तथा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विशाल रूप में मनाने पर विशेष ध्यान दिया गया ।
बैठक में भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि योग कल्पवृक्ष के समान है व्यक्ति प्रातः जल्दी उठकर नित्य योग व्यायाम करे तो जीवन में सबकुछ प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी हरिओम सूर्यवंशी, तहसील प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, संगठन मंत्री इगलास तहसील दीपक अग्रवाल, संवाद प्रभारी इगलास राजीव कुमार शर्मा, युवा भारत तहसील प्रभारी विनोद कुमार कौशिक, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार मित्तल, कन्हैया लाल, मुरारी लाल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल कौशिक, सत्यवीर सिंह, विमलेश उपाध्याय आदि भाई बहनों ने भाग लिया ।

त्विशा शर्मा मौत मामले में न्याय की मांग तेज, हाथरस में परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च,भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता त्विशा शर्मा की मौत

परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई

हाथरस। भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत हुई त्विशा शर्मा को न्याय दिलाने की मांग अब तेज हो गई है। रविवार शाम हाथरस में परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मूल रूप से हाथरस की बिछुआ गली निवासी त्विशा शर्मा अपने परिवार के साथ गौर सिटी, गौतमबुद्ध नगर में रहती थीं। उनके पिता नवनिधि शर्मा दवा कारोबारी हैं। दिसंबर 2025 में त्विशा का विवाह भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुआ था, जो पेशे से अधिवक्ता हैं। समर्थ की मां गिरीबाला सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। बताया गया कि 12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में त्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 13 मई को जब परिवार के लोग भोपाल पहुंचे तो उन्होंने शव के गले और चेहरे पर चोट के निशान देखे। परिजनों का आरोप है कि त्विशा की दहेज के लिए हत्या की गई है। दो दिन तक विरोध प्रदर्शन के बाद भोपाल पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की। फिलहाल न्याय की मांग को लेकर परिवार के सदस्य भोपाल में डटे हुए हैं।इधर, हाथरस में रविवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने आगरा रोड स्थित शहीद पार्क से कैंडल मार्च निकाला, जो चामड़ गेट तक पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां और बैनर लिए लोगों ने त्विशा को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मार्च के दौरान लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की अपील की।

अलीगढ़ में भक्तिभाव के साथ निकाली कलश यात्रा, धर्म की जयघोष

शताब्दी नगर में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ अयोध्या से पधारे कथा व्यास करेंगे अमृत वर्षा

अलीगढ़ : शताब्दी नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन भक्तिभाव के साथ कलशयात्रा निकाली गई। पीत वस्त्र धारण कर महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए निकलीं। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
बुधवार को सुबह 10 बजे शताब्दी नगर स्थित शिव मंदिर से कलशयात्रा प्रारंभ हुई। अयोध्या से पधारे कथा व्यास दीपक मिश्रा महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है, उनके जीवन से हमें सरलता, सहजता और निर्मलता सीखनी चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि जिस परिवार में प्रभु श्रीराम की चर्चा प्रतिदिन होगी वह परिवार संस्कारयुक्त रहेगा। इसलिए बच्चों को जरूर कथा से जोड़ें। भ्रमण के बाद कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया। महिलाओं ने जयघोष किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगी। अजीत चौधरी ने सभी भक्तों से कथा का लाभ उठाने की अपील की। शिव नारायण शर्मा ने कहा कि अयोध्या से महाराज जी के पधारने से शताब्दी नगर की धरती धन्य हो गई। कलश यात्रा में सुशीला चौधरी, मंजू शर्मा, गायत्री चौधरी, वर्षा, सुजाता चौहान, नीता सिंघल, दीपू, पवन लवानिया, पार्षद भूपेंद्र सिंह, मनधीर शर्मा आदि थे।।

राष्ट्र को मजबूत करने में युवा व्यापारियों की बड़ी भूमिका : प्रमोद चौहान, अलीगढ़ में संघ शताब्दी वर्ष पर प्रमुख युवा व्यापार गोष्ठी आयोजित

अलीगढ़ : संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रमुख युवा व्यापारी गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान ने कहा कि युवा व्यापारी विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, वह उम्दा कार्य कर रहे हैं। वह राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे तो निश्चित हमारा देश सशक्त होगा। उन्होंने युवा व्यापारियों से आह्वान किया कि आप राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जरूर दें।
खैर रोड स्थित मन कामेश्वर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रमुख युवा व्यापारी गोष्ठी में महानगर के व्यापारी एकत्र हुए। शाम पांच बजे मुख्य वक्ता प्रमोद चौहान, विभाग सह संघचालक ललित कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांजल गर्ग, मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने भारत माता के चित्र के सामने पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता प्रमोद चौहान ने कहा कि आजादी के समय विभिन्न क्रांतिकारी देश को आजाद कराने में लगे हुए थे। उसी समय डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की। डाक्टर हेडगेवार ने डाक्टरी की शिक्षा प्राप्त की मगर उन्हें लगा कि यदि आजादी मिलती है तो फिर हिंदू समाज की स्थिति क्या होगी? उसके सामने विभिन्न चुनौतियां होगी उससे हमें निपटना है? इससे पहले वह बालपन से ही राष्ट्र की भावना से प्रेरित रहें। इसलिए राष्ट्र के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। प्रमोद चौहान ने कहा कि ईरान के युद्ध को हमने देखा। ईरान का पुराना नाम पारस था। वहां पारसी थे। मगर, वह इस्लामिक राष्ट्र बन गया। दुनिया में तमाम देश ऐसे रहें, जो संघर्ष न करने के चलते इस्लामिक राष्ट्र बन गए। 1200 वर्ष तक भारत संघर्ष करता रहा। भारतीय समाज भी गौरवहीन होने लगा था। सामूहिकता का भाव समाप्त होने लगा था। वरना एक बार भारत की संपूर्ण शक्ति खड़ी हो जाती तो मुगल, अंग्रेज सभी के पांव उखड़ जाते। इसलिए डाक्टर हेडगेवार ने हिंदू समाज को संगठित करने का निर्णय लिया। हालांकि, स्थितियां विषम थीं। मगर, डाक्टर हेडगेवार आगे बढ़ते चले गए। इसलिए संघ सर्व सर्वव्यापी हो सका। समाज को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इसमें हमारे व्यापारी बंधुओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। प्रमोद चौहान ने कहा कि हम अपने गौरवशाली इतिहास को न भूलें। हमें याद रखना चाहिए कि कभी विश्व व्यापार में हमारी 34 फीसद भागीदारी थी। हम सबसे उच्चकोटी की वस्तुओं का निर्माण करते थे। इसलिए युवा व्यापारी अपनी सामूहिक शक्ति को पहचानें। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांजल गर्ग ने कहा कि संघ से उन्होंने राष्ट्र भक्ति सीखी है। हमारा राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो हम अच्छे से कारोबार आदि कर सकेंगे। इसलिए हमारे लिए राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। संचालन धर्मेंद्र रौनक ने किया। संयोजक शैलेंद्र तिवारी ने व्यवस्थाएं देखीं। विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, महानगर सह संघचालक देवेंद्र कुमार हनुमान, महानगर कार्यवाह रतन कुमार, मोहित वार्ष्णेय, प्रमोद सिंघल, कपिल सिंघल, पराग मित्तल, जितेंद्र मित्तल, संजय भीलवाड़ा, दीप सिंह, प्रदीप सिंघल, संजय अग्रवाल, सौरभ, घनश्याम भंडारी, हिमांशु आदि थे।

दिनकर की कविताएं जगाती हैं राष्ट्र भाव : भारत , अलीगढ़ के हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में राष्ट्रकवि दिनकर को किया गया याद

अलीगढ़ : राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में उन्हें याद किया गया। प्रिंसिपल भारत सिंह ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर की कविताएं राष्ट्र प्रेम का भाव जगाती हैं। रश्मिरथी के माध्यम से उन्होंने कृष्ण की चेतावनी प्रसंग को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया है। उनके एक एक शब्द रोमांचित करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप को तो उन्होंने साक्षात मानों दर्शन करा दिया हो। कविताएं जीवन को प्रेरणा देती हैं, इसलिए विद्यार्थियों को हिंदी कवियों और साहित्यकारों को जरूर पढ़ना चाहिए।

कक्षा नौ के छात्र मोरमुकुट वार्ष्णेय ने रश्मिरथी की पंक्तियों को बहुत ही जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया। “मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को ” पंक्तियों पर सभी ने जमकर तालियां बजाई। उनके कविता पाठ की शैली की अध्यापकों ने भी सराहना की।
उप प्रधानाचार्य जवाहर लाल ने कहा कि मोरमुकुट की तरह सभी बच्चों को कविताएं याद करनी चाहिए, जिससे उनके व्यक्तित्व का निखार होता है। रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां जीवन में प्रेरणा देने वाली है। मोरमुकुट वार्ष्णेय के पिता नवरत्न वार्ष्णेय ने भी बेटे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोरमुकुट बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। उन्हें अपनी धर्म और संस्कृति का अच्छा ज्ञान है। इस मौके पर प्रवक्ता अखिलेश वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह, निकिता गोगिया, सतीश, जयदीप सिंह, घनेंद्र कुमार शर्मा, राजीव रंजन, कैलाश चंद्र वार्ष्णेय, लाल प्रताप सिंह आदि थे।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शहर भर में रही धूम, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

जिनेन्द्र जैन

स्वर्ण, रजत रथ पर सवार भगवान महावीर की जगह-जगह की गयी आरती, भक्ति गीतो पर महिला-पुरूष नाचते झूमते हुए चल रहे थे


शोभायात्रा का भाजपा सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा नेता सीए मानवीर सिंह,एसडीएम राजबहादुर, समाजसेवी तजवंत कालरा, भाजपा नेता श्याम संुदर शर्मा बंटी भैया, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर व आरती करके किया था शुभारंभ

हाथरस। भगवान महावीर का 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा का शहर भर में पुष्पवर्षा करने के साथ श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का फूल माला व दुपट्टा एवं प्रतीक चिंह देकर भव्य स्वागत किया गया। स्वर्ण व रजत रथ पर सवार भगवान महावीर स्वामी की जगह-जगह आरती उतारी गयी थी। भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर महिला-पुरूष भक्ति गीतो पर नाचते झूमते हुए चल रहे थे। नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारम्भ भाजपा सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, भाजपा नेता सीए मानवीर सिंह, एसडीएम सदर राजबहादुर, समाजसेवी व गुरूद्वारा प्रबंध समिति अध्यक्ष तजवंत कालरा, भाजपा नेता श्याम संुदर शर्मा बंटी भैया, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया था। स्वर्ण रथ पर सवार भगवान महावीर की विधायक अंजुला ंिसह माहौर सहित अन्य अतिथियों द्वारा आरती की गयी थी। विधायक अंजुला सिंह माहौर सहित अन्य सभी का फूल माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया था। बाल पंडित विशाल वेद द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करायी थी। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि जैन समाज से उनका पुराना और पारिवारिक नाता रहा है जब वह छोटी थी तो घर के पास बने जैन मंदिर में अक्सर चली जाती थी उन्हें जैन धर्म की बहुत बारिकी से जानकारी है वह दिगम्बर साधु की चर्या को भी अच्छी तरह से जानती है। उन्होंने जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन को भरोसा दिलाया कि नयागंज स्थित महावीर चौक पर कीर्ति स्तम्भ के साथ-साथ जैन समाज के विकास के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हुए है। इससे पूर्व विधायक अंजुला सिंह माहौर सहित सभी अतिथियों का शोभायात्रा संयोजक उमेश चंद्र जैन, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र जैन कपडा वाले, सीए शुभम जैन, जैन समाज के महिला-पुरूषो ने दुपट्टा व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करने के साथ पुष्प वर्षा की थी। शोभायात्रा मे आधा दर्जन बैंड, झांसी के अलावा साउंड, रजत रथ सहित अन्य झांकियॉ आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरूष भक्ति गीतो पर नांचते झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल हुए तीर्थधाम मंगलायतन ट्रस्टी अनिल जैन, डायरेक्टर सुधीर जैन, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव, प्रमुख नमकीन उद्यमी रामकुमार अग्रवाल सहित अन्य का फूलमाला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया था। नयागंज में शोभायात्रा का राकेश जैन टाइप, मुकेश जैन, पुनीत जैन, कैलाश चंद्र जैन सूत वाले, सुनीत जैन, पारस जैन, संजीव जैन सूत वाले, बाहरद्वारी पर अंकित जैन, सीएम शुभम जैन, भारत विकास परिषद अध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, विजय कृष्ण गर्ग, मदन मोहन वार्ष्णेय, गोपाल राठी, मोहित कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, रूचि अग्रवाल, मोतीबाजार में प्रमुख समाजसेवी पुनीत पौद्वार, अग्रवाल सभा द्वारा दीपेश सर्राफ के प्रतिष्ठा पर पर महामंत्री विनोद अग्रवाल एड., मनोज अग्रवाल किराने वाले, मोहन लाल सिंघल, अजय अग्रवाल घी वाले, संजय टालीवाल, रामकुमार सिंघल, लोकेश अग्रवाल दाल वाले, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, मुकेश गर्ग गोटा वाले, लोकेश अग्रवाल हींग वाले, विकास गर्ग रेडीमेड, दिनेश सेकसरिया, नजिहाई बाजार में जायंट्स क्लब अध्यक्ष विजय वार्ष्णेय बबलू, स्पेशल कमेटी मेम्बर अशोक अग्रवाल गोरई वाले, डीओए ललितेश गुप्ता, मदन मोहन वार्ष्णेय दाल वाले, विजेन्द्र मोहन दीक्षित, सचिन जैन, कृष्ण कुमार अग्रवाल, कमलेश जैन लाल वाले, नवीन गुप्ता एपेक्स, दीप्ती वार्ष्णेय, सभासद प्रतिनिधि आशीष गोयल, बैनीगंज में जितेन्द्र जैन, सुमित जैन, दीपक जैन, पंजाबी मार्केट में गुरूद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष समाजसेवी तजवंत कालरा, हरीश आहूजा, सुभाष अरोरा, अरून कुमार मान्टे, हरवंश अरोरा बल्ले भाई, नरेन्द्र ग्रोवर, अशोक अरोरा शोकी भाई, नरेन्द्र दुआ, स्वराज मलिक, श्याम बग्गा, गिर्राज दुआ, अविनाश अरोरा, विजय भाटिया, महेन्द्र अरोरा, अनिल अरोरा, अमित गुलाठी, कैला मॉ गारमेंट्स के संचालक ब्रज बिहारी अग्रवाल, जैन ज्वैलर्स संचालक सुधीर जैन, संदीप जैन, बागला मार्ग पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, महामंत्री राजदीप तौमर, कोषाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, मंत्री राहुल उपाध्याय, उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, ऑडीटर जिनेन्द्र जैन सिम्पल, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, कार्यकारिणी सदस्य उमाकांत कुलश्रेष्ठ बॉबी, पत्रकार आयोग दीपक, सरक्यूलर रोड पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित, राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, अरूण उपाध्याय, फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, सोनू पंडित, हरिराम वार्ष्णेय, महेन्द्र लांबा, सुनील अग्रवाल, देवकीनंदन वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, वैश्य एकता संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघानिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल, पवन सिंघल, राजीव सिंघल, संदीप गोयल, बॉबी वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, तुलसीदास अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मुकुंद सेकसरिया, कार्तिक वार्ष्णेय, निस्वार्थ सेवा संस्थान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, निष्कर्ष गर्ग, नीरज गोयल, अक्रूर सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष, सरक्यूलर रोड पर भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी, पप्पू पान वाले, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रामबाग इंटर कॉलेज प्रबध्ंाक नरेश वर्मा, श्रीराम वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय एसएसडी स्कूल प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, मेन्डू गेट पर भाजपा नेता देवेन्द्र शर्मा, सभासद अभिषेक राज, रोहित राज, चक्की बाजार मे श्री ब्राहम्ण महासंभा शोभायात्रा पूर्व अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा, रेडीमेड कारोबारी राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सत्य नारायण गर्ग, विकास गर्ग,डॉ मोहित गर्ग द्वारा श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, शोभायात्रा संयोजक रिटायर्ड मण्डी निरीक्षक उमेश चन्द्र जैन, स्वागतध्यक्ष उमेश चन्द्र जैन कपडा वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, सुधीर जैन ज्वैलर्स, संजीव जैन भूरा, उपाध्यक्ष गगन जैन, जितेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, मंत्री आशीष जैन मोनू, उपमंत्री कपिल जैन चूरन वाले, सौरभ जैन रानू, प्रचार मंत्री ललित जैन, आय व्यय निरीक्षक संजीव जैन लुहाडिया, सहायक प्रबंधक संरक्षक कैलाश चंद्र जैन, धर्णेन्द्र कुमार जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, यतीश जैन, हिमांशु जैन, अनूप जैन लाल वाले, संजीव जैन पिंकी का सभी ने फूल माला, दुपट्टा व शॉल उडाकर भव्य स्वागत किया था। जैन वैलफेयर सोसायटी संचालक सुधीर जैन लोहिया व अर्पित जैन लोहिया द्वारा शोभायात्रा मे पेयजल के लिये रिक्शे की व्यवस्था की थी। शोभायात्रा मे प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, नयांगज मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप जैन, मंदिर प्रबंधक अनिल जैन गुडडू, राकेश जैन, संरक्षक विजय जैन लोहिया, सतेन्द्र जैन, राजकुमार जैन लोहिया, सभासद बीना जैन, सुरेन्द्र बाठिया, सिद्धार्थ जैन बाठिया, अनिल जैन, सुभाष जैन, इशान जैन, अरविंद जैन, अतुल जैन, हरीश जैन, अतुल जैन ट्रेजरी, अखिलेश जैन मनीष रंग वाले, मनोज जैन, सुरेश चन्द्र जैन, अतुल जैन एड., अजय जैन, अनमोल जैन, डा. डीके जैन, तन्नू जैन, श्वेतांक जैन, धीरज जैन रिंकू, शैलेन्द्र जैन, संजय जैन, सोनू जैन लोहिया, अरूण जैन लोहिया, पंकज जैन अमीन, राजेश जैन, मनीष जैन कृषि, धर्मेन्द्र जैन, राजकुमार जैन लोहिया, सतीश जैन, निखिल जैन, राकेश जैन टायर, संजीव जैन सैनेटरी, महेन्द्र जैन बेैक, सुरेन्द्र जैन गप्पू, पत्रकार पुलकित जैन, राहुल जैन प्रावदा, जीतू चौधरी, कपिल पाठक, मोनू कुरैशी, आदि सैकडो महिला पुरूष शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव, चामड गेट चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह भारी संख्या मे पुलिस फोर्स साथ लेकर चल रहे थें। अध्यक्ष उमाशंकर जैन द्वारा उनका फूलमालाओ से स्वगात किया गया था।

You cannot copy content of this page