Breaking News
ग्रामीण पत्रकारिता के बिना अधूरा है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

अलीगढ़ : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया। प्रकाश कान्वेंट स्कूल इगलास में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी हुई। पत्रकारों का विद्यालय प्रबंधक श्यामबाबू सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ग्रामीण पत्रकारिता के बिना अधूरा है। स्व. बालेश्वर लाल ने उस दौर में ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई दिशा दी, जब ग्रामीण अंचलों की खबरों को मुख्यधारा के मीडिया में स्थान मिलना बेहद कठिन था। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाराशर ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि बालेश्वर लाल ने केवल एक संगठन की स्थापना नहीं की थी, बल्कि उन्होंने पत्रकारों को एक परिवार के रूप में पिरोया था। मंडल महामंत्री योगेश कौशिक ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता वास्तव में देश की असली पत्रकारिता है, क्योंकि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। जिला उपाध्यक्ष हृदेश चौधरी, सत्या पंडित, संप्रेक्षक एमएस सैफी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इगलास तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिवओम शर्मा व इंद्रजीत प्रेमी को स्व. बालेश्वर लाल पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page