Breaking News
राष्ट्र सेविका समिति का 29 मई से 14 जून तक सिंघारपुर हरिगढ़ में चलेगा प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग ,200 युवतियां आत्म रक्षा का प्राप्त करेंगी प्रशिक्षण

हरिगढ़ । राष्ट्र सेविका समिति की तरफ से हरिगढ़ महानगर में दिनांक 29 मई से 14 जून तक समिति शिक्षा वर्ग का आयोजन सीवी गुप्ता विद्यापीठ सिंघारपुर हरिगढ़ में किया जाएगा। वर्ग संदर्भ में मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति भारतीय संस्कृति और भारतीय संबंध, सभ्यता का पोषक संगठन है।
प्रांत सह कार्यवाहिका डा. निशा शर्मा ने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति देश की महिलाओं और बालिकाओं में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार करती है और इसी क्रम में राष्ट्र सेविका समिति के माध्यम से प्रत्येक वर्ष शिक्षा वर्गों का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष प्रांतीय शिक्षा वर्ग का आयोजन हरिगढ़ महानगर में किया जाएगा। जिसमें ब्रज प्रांत से लगभग 200 युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।
महानगर कार्यवाहिका डॉ. सुलक्षणा ने बताया वर्ग में सेविकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है ।
महानगर सह कार्यवाहिका रुचि गोटेवाल ने बताया की वर्ग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं । डा. नीलिमा जोशी ने बताया कि सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ हमें देशभक्ति के भवोदय का शुभ अवसर प्राप्त होता है और इसी के साथ हम अपनी आत्म रक्षा का गुण भी सिखाते हैं जिससे बालिकाओं में स्वाभिमान, आत्म सम्मान जैसे गुणों का विकास होता है। भूमि पूजन में बिंदू शर्मा, जाग्रति वार्ष्णेय, आशी वार्ष्णेय, डा अम्बिका चौधरी, मनीषा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग सह संघ चालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर प्रचारक रामजी, देवेंद्र हनुमान, विकास शर्मा, रतन कुमार मित्र, सुधीर शर्मा, रामावतार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page