Breaking News
नगर पालिका हाथरस में मनोनीत सभासद बनाए जाने पर किया स्वागत

हाथरस। अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन (रजि.) हाथरस द्वारा वैश्य समाज के प्रतिभाशाली युवा विवेक महाजन जी को भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका हाथरस में मनोनीत सभासद बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष मोहन वार्ष्णेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, युवा जिला मंत्री विष्णु वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता एवं अमित भौतिका प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने श्री विवेक महाजन जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान शुभारम्भ, सदर विधायक ने निःक्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

हाथरस । विश्व क्षय रोग दिवस-2026 (“Yes We Can End TB: Led by Bharat. Powered by. Janbhagidari”) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त हुई ग्राम पंचायतों के 66 ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सीएचओ एवं समाजसेवियों को कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ प्रतीक चिन्ह के रूप में गांँधीजी की प्रतिमा तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा 10 क्षय रोगियों को पोषण ढलिया वितरित कर गोद लिया और कलेक्ट्रेट परिसर से निःक्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने क्षय रोग (टीबी) से मुक्त हुए ग्रामों के सम्मानित ग्राम प्रधानों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं निःक्षय मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को पोषण पोटली प्रदान करने का कार्य जो विभिन्न संस्थाएं कर रही हैं, वह अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतें भी यह संकल्प लें कि उनके क्षेत्र में कोई भी टीबी रोगी न रहे। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है कि हमारा देश सबसे पहले टीबी मुक्त बने और इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है, जिसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में टीबी एक सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी थी, जिसके बेहतर इलाज के अभाव में मरीज की मृत्यु तक हो जाती थी। परंतु आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के माध्यम से अब यह संभव हो गया है कि समय पर जांच और उपचार के जरिए टीबी रोग को पूर्ण रूप से ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपनी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और उनके द्वारा किए गए समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना की। ग्राम प्रधान, समाजसेवी और कर्मचारी जिन्होंने टी.बी. मुक्त अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्हें इस सम्मान से प्रेरित होकर और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने सभी से स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की। समस्त ग्राम प्रधानो को मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों के लिये प्रेरणा स्रोत बताया गया कि जिस तरह आपने अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त कराया है ठीक उसी तरह जनपद के अन्य ग्राम प्रधान भी अपने क्षेत्र को टीबी (क्षय) रोग मुक्त करायें। टीबी रोगियों को गोद लेने के लिये अन्य व्यक्ति भी ऩिक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लेकर उनका जीवन सफल बनायें। जिससे टीबी बीमारी का उन्मूलन हो।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2023 से लगातार दो ग्राम पंचायतें बेहटा तथा बहादुरपुर देवकरन टीबी मुक्त रही हैं। इसी प्रकार 16 ग्राम पंचायतें दो वर्षों से लगातार टीबी मुक्त रही हैं तथा 48 ग्राम पंचायतें प्रथम बार टीबी मुक्त रही हैं। जिन्हें क्रमशः गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज की महात्मा गांधी जी की प्रतिमा भेंट की गई। इसी प्रकार दो सीएचओ को उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं निःक्षय मित्रों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। 10 क्षय रोगियों को पोषण ढलिया वितरित कर गोद लिया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं उप-जिला क्षय रोग अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को मानक के अनुरूप पुष्टाहार उपलब्ध कराये :डीएम

हाथरस । पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति एवं जिला निगरानी समिति तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण आदि के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत बच्चों वजन और लम्बाई एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित रूप से वजन की माप, गर्भवती महिलाओं/बच्चों का डेटा त्रुटि पूर्ण रहित ढंग से पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर एप, हॉट कुक्ड मील, कुपोषित बच्चों के प्रबंधन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों के कायाकल्प/लर्निंग लैब तथा सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पदोन्नति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के चिन्हीकरण, हाउस-टू-हाउस सर्वे तथा 0-5 वर्ष के बच्चों के वजन एवं लंबाई से संबंधित प्रस्तुत की गई पीपीटी में भ्रामक डेटा दर्शाया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की डेटा त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत हाउस-टू-हाउस सर्वे सुनिश्चित किया जाए, गर्भवती महिलाओं का सही चिन्हीकरण किया जाए तथा सभी आंकड़ों को पोषण ट्रैकर एप पर शुद्ध एवं सत्यापित रूप से फीड कराया जाए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सत्यापन हेतु टीम गठित कर डेटा की जांच कराई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदोन्नति एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं एवं 0-5 वर्ष के पंजीकृत बच्चों को मानक के अनुरूप पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कुपोषण की समस्या को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का नियमित रूप से वजन एवं लंबाई मापी जाए तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण एवं लर्निंग लैब से संबंधित शेष कार्यों को यथाशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, सी0डी0पी0ओ0, आईसीडीएस के समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

सरस्वती विद्या मन्दिर में NEET एवं JEE (Mains) की तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन

हाथरस। NEET एवं JEE (MAINS) की तैयारी के लिए अब जिले से बाहर जाकर तैयारी करने की आवश्यकता नही है। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, में ही अब इसकी तैयारी कराई जाएगी इसके लिये विधालय द्वारा योग्यतम शिक्षकों का चयन किया गया है।
इसी के तरह आज NEET एवं JEE (Mains) की तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री एवं प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र शर्मा के संरक्षण में संपन्न हुई।
इस परीक्षा में कुल 152 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे वे NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर अपने उज्जवल भविष्य का यहीं से निर्माण कर सकेंगे इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा योग्यतम शिक्षकों का चयन किया गया है जो आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की एवं आईआईटी गुवाहाटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब हाथरस में प्रतिभाओं को निखारेंगे ऐसी व्यवस्था अन्य किसी शिक्षण संस्थान में नहीं है।
शिक्षकों के क्रम में श्री राम भारद्वाज भौतिक विज्ञान, डॉ. निश्चल भारद्वाज पीएचडी रसायन शास्त्र आईआईटी इंदौर, डॉ मोहन तिवारी पी एचडी रसायन शास्त्र आईआईटी रुड़की, डॉक्टर सुष्मिता दास एम टेक आईआईटी खरगपुर, पी एचडी डीआरएल, श्री चंद्रशेखर शर्मा आईआईटी गुवाहाटी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके साथ ही नवीन सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में 256 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो विद्यालय के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा के सफल आयोजन पर समस्त आचार्यगण एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

श्रीराम के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंग व सामाजिक समरसता का महत्व बताया, हाथरस नगर में रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न

हाथरस। उपखंड खाती खाना, खंडेलवाल धर्मशाला हाथरस में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य रामोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हाथरस, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में संतोष खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक के रूप में‌ कामना शर्मा जिला संयोजिका मातृशक्ति हाथरस उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में गोपाल कृष्ण ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग, सामाजिक समरसता का महत्व तथा विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के कार्यों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे :‌ कनक खंडेलवाल जिला सह सयोजिका मातृ शक्ति, महक रावत जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी, रेखा खंडेलवाल, डिंपल खंडेलवाल, कामना,वाणी,कामनी उपखंड की अनेक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले 15 मार्च से 30 मार्च तक पूरे हाथरस जिले में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

डीएम ने की सासनी समाधान दिवस में जनसुनवाई, 09 प्रार्थना पत्रों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हाथरस । सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।
सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित न रखा जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सासनी समाधान दिवस में 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हाथरस तहसील में कुल 21 शिकायतों में से 03 शिकायत, सादाबाद तहसील में कुल 10 शिकायतों में से 02 तथा सि0राऊ तहसील में कुल 37 शिकायतों में से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी सासनी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

विधायक सदर अंजुला माहौर ने गौशाला में बृहद टीन शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन कर किया गौ-पूजन

हाथरस । विकास खंड सासनी के ग्राम पंचायत समामई रूहल स्थित श्री दाऊजी गौशाला में बृहद टीन शेड निर्माण कार्य हेतु मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूमि पूजन उपरांत मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्पमाला अर्पित कर गौ-पूजन के साथ गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में निर्माणाधीन टीन शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि 100×63 फीट का टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी की पहल से टीन शेड निर्माण में हैंडपंप रीबोर से प्राप्त पाइपों का उपयोग पिलर निर्माण में किया जा रहा है, जिससे निर्माण लागत में उल्लेखनीय बचत हुई है। इस नवाचार पर मा0 विधायक द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 183 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 173 मादा एवं 10 नर गौवंश शामिल हैं। उनकी देखरेख हेतु 6 केयरटेकर तैनात हैं। गौशाला में पेयजल हेतु समरसेबल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी प्रणाली सुचारू रूप से संचालित है। उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई है, जिसके माध्यम से निरीक्षण की प्रविष्टि होने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऑनलाइन अवलोकन किया जा सकेगा। उप जिलाधिकारी सासनी ने गौशाला में चल रहे निर्माण कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सासनी, खंड विकास अधिकारी सासनी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

रोजगार मेले में 1181 अभ्यर्थियों का 26 कम्पनियों द्वारा किया गया चयन

जनप्रतिनिधिगणों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हाथरस । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सेठ फूलचंद बागला पी0जी0 कॉलेज हाथरस में आयोजित वृहद रोजगार मेले में मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर रोजगार मेले का उद्घाटन किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजित वृहद रोजगार मेले के अवसर पर मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि किसी भी परिवार में एक सदस्य को रोजगार मिलने से पूरे परिवार की दिशा और दशा बदल जाती है तथा आने वाली पीढ़ियां भी इससे लाभान्वित होती हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है, जिसके बल पर व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। यदि युवा पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गरीब एवं किसान परिवारों से आने वाले बच्चों के लिए रोजगार एक बड़ा अवसर होता है, जो न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाता है बल्कि उनके पूरे परिवार को उन्नति एवं प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करता है। ऐसे युवा समाज में अच्छे नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाते हैं और एक सशक्त एवं शिक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। उनके घरों में खुशियों का माहौल होगा और परिवार के सदस्य इस उपलब्धि पर गौरवान्वित होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने परिवार की उन्नति एवं प्रगति में योगदान दें। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे जनपद के युवाओं को निरंतर रोजगार के अवसर प्राप्त होते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, जिसमें घर-घर सूचना पहुंचाकर अधिकाधिक अभ्यर्थियों को जोड़ने का कार्य किया गया है। सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कार्य के साथ-साथ शिक्षा को भी जारी रखें और जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहें।
मा० विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान में अनुकूल वातावरण के साथ-साथ सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उनके भीतर ऊर्जा और उत्साह का संचार होना स्वाभाविक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने उत्साह को सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि आज जिन पदों पर जनप्रतिनिधि खड़े हैं, भविष्य में इन्हीं युवाओं में से कोई यहां पहुंचकर समाज का मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं का चयन इस बार नहीं हो पाया है, वे निराश न हों, बल्कि अपनी कमियों का आत्ममंथन कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। निरंतर अभ्यास, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर वे निश्चित रूप से आगामी अवसरों में सफलता प्राप्त करेंगे। युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में निजी क्षेत्र (प्राइवेट सेक्टर) भी रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। कई बड़ी कंपनियां आकर्षक वेतन एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध करा रही हैं, जिससे युवाओं को अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को भी समान महत्व दें और अपने कौशल के अनुसार सही दिशा का चयन करें।
मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि रोजगार युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जब अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा दिलाते हैं और उन्हें समय पर रोजगार नहीं मिलता, तो यह एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज लगभग 26 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया गया है, जो सराहनीय पहल है। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मंच पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपेक्षा की कि वे जिस संस्थान में चयनित हुए हैं, वहां पूरी लगन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि भविष्य में भी कंपनियां हाथरस आकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के माध्यम से जिले में औद्योगिक एवं रोजगारपरक वातावरण सुदृढ़ हो रहा है। यदि यहां कार्यरत युवा उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तो कंपनियों का विश्वास और बढ़ेगा, जिससे भविष्य में और अधिक अवसर सृजित होंगे। महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज चयनित हुई बेटियां इसका सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है, जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। रोजगार मिलने से उनके खातों में आय आएगी, जिससे वे अपने आर्थिक निर्णय स्वयं लेने में सक्षम होंगी तथा अपने परिवार के विकास में योगदान दे सकेंगी। उन्होंने चयनित बेटियों को रोजगार प्रदान करने वाली कंपनियों का विशेष धन्यवाद भी ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल रोजगार पाने तक सीमित न रहें, बल्कि भविष्य में रोजगार देने वाले बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें। उन्होंने उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) को अपनाने और नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया कि रोजगार मेले में 26 नियोक्ता कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में लगभग 1402 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नियोक्ता कम्पनियो द्वारा 1181 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परीयोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर, प्रधानाचार्य पी0सी0 बागला डिग्री कॉलेज, प्रधानाचार्य आईटीआई, सहायक निदेशक सेवा योजना अलीगढ़, जिला सेवा योजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि अपस्थित रहे।

21 अप्रैल को हाथरस आयेंगे अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,संघ पदाधिकारीयों ने बैठक कर बनाई रणनीत

हाथरस। भारतीय किसान संघ हाथरस ‌की मासिक बैठक संघ कार्यालय हाथरस में श्री शिव कान्त दीक्षित जी, संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड भारतीय किसान संघ, के सानिध्य में आगामी 21 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के साईं रेड्डी जी के हाथरस आगमन पर उचित व्यवस्था, व आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई । प्रदेश के उपाध्यक्ष चौ गुलबीर सिंह जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार जैसवाल जी द्वारा आगामी 21-04-26 को होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।जनपद हाथरस में निवास करने वाले बृज प्रान्त के पदाधिकारिगणों ,‌ जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगणों,जनपद हाथरस
केसमस्त विकास खन्डों के अध्यक्ष/मंत्री को आगामी आयोजन को सफल बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही असमय हुई वर्षा/आंधी तूफान से हुए नुकसान की पूर्ति के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को ज्ञापन द्वारा ‌जिलाधिकारी हाथरस को दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष चौ गुलबीर सिंह जी , कोषाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार जी , बृज प्रान्त के उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता जी, महामंत्री श्री धर्मेन्द्र जी, संगठन मंत्री श्री धर्मेन्द्र जी, जिला अध्यक्ष चौ0 राजपाल सिंह जी,उपाध्यक्ष श्री रघुवर दयाल शर्मा जी , जिला महिला प्रमुख चौ माधवी सिंह , जिला जैविक प्रमुख श्री योगेन्द्र सिंह जी, श्री मुकेश पाठक जी , श्री संजीव शर्मा जी,नगर अध्यक्ष श्री हरेन्द्र शर्मा जी, विकास खन्ड हाथरस के अध्यक्ष श्री जयगोपाल जी, मंत्री श्री दुष्यंत प्रताप सिंह जी , विकास खन्ड हसायन के अध्यक्ष
श्री राम किशन शर्मा जी, श्री कुशल शर्मा जी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री वीरपाल सिंह द्वारा किया गया।बैठक का समापन जिला अध्यक्ष चौ0राजपाल सिंह जी द्वाराअध्यक्षिय भाषण के पश्चात् किया गया।

राज्य दिव्यांग कल्याण सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने जिला प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप , दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री को भेजा पत्र

हाथरस । जनपद निवासी राज्य दिव्यांग कल्याण सलाहकार बोर्ड के सदस्य ने जिला प्रशासन व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने इस सम्बंध में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री व राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, उ०प्र० के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को मेल के माध्यम से पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र की प्रति प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग , मण्डलायुक्त अलीगढ और जिलाधिकारी हाथरस को भी भेजी है।
राज्य दिव्यांग कल्याण सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 22 मार्च को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला स्टेडियम में भारत सरकार को एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितिरण कराये जाने हेतु एक बडे स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यकम में उपस्थित होने हेतु मुझे कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही जनपद में समय-समय पर दिव्यांगजनों के हितार्थ आयोजित अन्य कित्ती भी कार्यकम में उपस्थित होने हेतु कोई भी सूचना जिला प्रशासन एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नही दी जाती है।
उन्होंने जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी स्मृति गौतम पर आरोप लगाते हुये कहा है कि पात्र दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु वह कई बार उनसे व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के उपरान्त भी कोई भी संज्ञान नही लिया जाता है। उन्होंने पत्र में कहा है कि किसी भी कार्यक्रम में न बुलाये जाने का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि मैं किसी भी दिव्यांग के हितार्थ कोई भी आवाज न उठा सकू और नाही दिव्यांग‌जनों की समस्या का निराकरण कराये जाने हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध कर सकू।
उन्होंने कहा है कि वह राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, लखनऊ में एक सदरय के रूप में नामित है यह अनादर मेरा ही नहीं अपितु राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड का भी अनादर है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का की मांग की है।

You cannot copy content of this page