Breaking News
2 माह पूर्व सेवानिवृत्त लेखाकार ने नही दिया ग्रांट रजिस्टर और कैशबुक चार्ज , सीडीओ ने कार्यवाही के दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिला विकास कार्यालय का निरीक्षण

सहपऊ खण्ड विकास कार्यालय से रिटायर्ड हुए है लेखाकार , हाथरस विकास खंड का भी रहा था चार्ज

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने जिला विकास कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी श्री पी०एन०यादव उपस्थित थ।
उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले।

विकास खण्ड सहपऊ से 31 दिसम्बर 2025 को सेवानिवृत्त लेखाकार दिनेशपाल सिंह द्वारा जिला विकास कार्यालय के ग्रान्ट रजिस्टर एवं कैशबुक का चार्ज नहीं दिया गया है। कार्यालध्यक्ष को श्री सिंह के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। श्री शैलेष कृष्ण वर्मन, की सेवा पुस्तिका देखी गयी जिसमें नोमिनी के नाम पर मॉ का नाम अंकित था, जबकि श्री वर्मन शादीशुदा है नॉमिनी में इनकी पत्नी का नाम एवं परिवार का विवरण अंकित कराने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार श्री वर्मन की एन०पी०एस० पासबुक देखी गयी जिसमें कोई अंकन नहीं पाया गया और न ही नॉमिनेशन अंकित पाया गया जिसे पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

आकस्मिक अवकाश पंजिका देखी गयी जिसमें 11 लोगो के नाम दर्ज है जिसमें से मात्र श्री रविन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, श्री संन्दीप कुमार सत्सगी, कनिष्ठ सहायक एवं श्री धनंजय गुप्ता, कनिष्ठ सहायक का आकस्मिक अवकाश अंकित पाया गया। शेष अन्य किसी सहायक का अवकाश नहीं चढ़ाया गया है जिसके सम्बन्ध में स्थापना सहायक श्री प्रभाकर शर्मा, से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

श्री अरविन्द्र कुमार एवं श्री बाबूलाल पत्रवाहक / चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जी०पी०एफ० पासबुक देखी गयी जो फरवरी, 2026 तक पूर्ण है लेजर में दोनो कर्मचारियों का फरवरी माह का विवरण अंकित नहीं पाया गया, जिसे अंकित करने के निर्देश पटल सहायक को दिये गये।

शिकायती पंजिकाओं का अवलोकन किया गया । जिसमे मुख्यमंत्री शिकायत पंजिका इस पंजिका के बिन्दु सं0 3,7,18,36,41,44,45,48 पर अनुपालन आख्या अंकित नही है। सम्बन्धित अधिकारियों से अनुपालन आख्या प्राप्त कर अंकित करने के निर्देश पटल सहायक को दिये गये।

शिष्टाचार पंजिका इस पंजिका के बिन्दु सं० 1,3,6,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16,17,20,23,26,27,29,30,31,33,34, 35,40,43,46,47,48,49,50,52,53,54,55,56,57,58,59,60 पर अनुपालन आख्या अंकित नही है। समबन्धित पटल सहायक से जानकारी ली तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना निदेशक महोदय के कार्यालय में अधिकतम शिकायत लम्बित है उनको कई बार अवगत कराये जाने पर भी आतिथि तक उनके द्वारा कोई परिपालन आख्या प्राप्त नहीं कराई गयी है। जिस सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी हाथरस को निर्देशित किया गया कि परियोजना निदेशक, जि०ग्रा०वि०अभि० कार्यालय में कार्यरत श्री पवन मिश्रा, वरिष्ठ सहायक को माह मार्च 2026 का वेतन तभी आहरित किया जाये जब उनके द्वारा अपूर्ण सन्दर्भों की परिपालन आख्या प्राप्त करा दी जाये।

मण्डल स्तर से प्राप्त शिकायत पंजिका के बिन्दु सं० 1,3,4,5,6,7,8,9,13,18,20,21,22 पर अनुपालन आख्या अंकित नही है। सम्बन्धित अधिकारियों से अनुपालन आख्या प्राप्त कर अंकित करे साथ ही जिला विकास अधिकारी हाथरस को निर्देशित किया गया कि पटल सहायक श्री धनंजय गुप्ता, कनिष्ठ सहायक का माह मार्च, 2026 का वेतन तभी आहरित किया जाये जब उनके द्वारा अपूर्ण सन्दर्भ को पूर्ण कर दिया जाये।

ईरान-इजरायल एवं अन्य खाड़ी देशों में युद्ध के कारण वहां फंसे लोगों की सहायतार्थ जनपद में शुरू हाउस कंट्रोल रूप, ये है कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 05722-227042, 297643

हाथरस । प्रभारी अधिकारी (आपदा) धर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि वर्तमान में पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल एवं अन्य खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध और तनाव की स्थिति के दृष्टिगत, जनपद हाथरस के जो नागरिक वहां प्रवास कर रहे हैं या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता हेतु शासन एवं जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क/तैयार है। जनपदवार ऐसे प्रभावित नागरिकों का विवरण संकलित करने और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम क्रियाशील कर दिया गया है। जिससे कि प्राप्त विवरणों को तत्काल शासन और विदेश मंत्रालय तक पहुँचाये जाने से सम्बन्धित आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें। इस स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, शासन एवं प्रशासन निरंतर उच्च स्तरीय अधिकारियों के संपर्क में है। यदि जनपद हाथरस का कोई भी निवासी वर्तमान में उक्त संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसा हुआ है, तो उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का विवरण (तहसील का नाम, व्यक्ति का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, व्यक्ति का मो0 न0, जनपद में व्यक्ति का निवास स्थान (पूरा पता), वर्तमान में किस देश में फसे है, व्यक्ति को विदेश जाने का उद्देश्य (नौकरी एव पढाई, व्यापार आदि) से सम्बन्धित सूचना तहसीलों के अपने सम्बन्धित लेखपाल को अथवा जनपद में निम्नलिखित कन्ट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबरों 05722-227042, 297643, पर तत्काल सर्म्पक कर उपलब्ध करा सकते हैं।

कुलश्रेष्ठ सभा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

हाथरस। कुलश्रेष्ठ सभा हाथरस द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अतुल नारायण कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी को श्रद्धा पूर्वक माला व दीप अर्पित कर, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गयाद्य जिसमें सभी बुजुर्गों को तस्वीर व पट्टिका पहनाकर महिला व पुरुष पदाधिकारी ने स्वागत कियास इसके पश्चात सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ फूलों की होली खेलीस एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दींस कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई स जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण कियाद्यइस मौके पर शशि मोहन, शशि कुमार कुलश्रेष्ठ, त्रिभुवन कुलश्रेष्ठ, मीनाक्षी कुलश्रेष्ठ, कल्पना कुलश्रेष्ठ, नेहा कुलश्रेष्ठ रितिका कुलश्रेष्ठ, संगीता कुलश्रेष्ठ, सुमित कुलश्रेष्ठ, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, दिनेश कुलश्रेष्ठ, दिनेश आर्य कुलश्रेष्ठ, अभय कुलश्रेष्ठ, पीयूष कुलश्रेष्ठ, सुधीर कुलश्रेष्ठ, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, सुदक्ष कुलश्रेष्ठ, भोला कुलश्रेष्ठ, प्रबल कुलश्रेष्ठ, गौरव कुलश्रेष्ठ, प्रसून कुलश्रेष्ठ, राजीव कुलश्रेष्ठ, राजकिशोर कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे

टीईटी से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का पोस्टकार्ड अभियान शुरू


हाथरस। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ हाथरस के अनुरोध पर शिक्षकों द्वारा आज टीईटी के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान के प्रथम दिवस माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय नेता प्रतिपक्ष, को संबोधित करते हुए पोस्टकार्ड लिखकर टीईटी से मुक्त करने की प्रार्थना की गई। संगठन के सभी घटक संयोजकों द्वारा टीईटी का पुरजोर विरोध किया गया।
आज सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों द्वारा पोस्टकार्ड की व्यवस्था की गई। कल इस अभियान में और गति आएगी।
अटेवा जिला महामंत्री रवि कान्त वर्मा द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग में टीईटी वर्ष 2010 में लागू हुआ, जो साथी 2010 से पहले भर्ती हुए उनकी योग्यता नियुक्ति के समय पूर्ण थी उस समय टीईटी का अस्तित्व नहीं था।
प्रथमिक शिक्षक संघ के जिला जिला महामंत्री तरुण शर्मा द्वारा बताया गया कि पुराने 2010 से पूर्व नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए टीईटी तर्कहीन है।हमारा संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है।
जूनियर शिक्षक संघ जिला महामंत्री भूपेंद्र सेंगर द्वारा शिक्षकों से अधिक से अधिक मात्रा में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया। अटेवा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद चंदेल ने सभी संगठनों से शिक्षक हित में एकजुट होने की अपील की गई

सुसंस्कृत समाज को दिशा देने वाली महिला वंदनीय

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तपस्याधाम, हाथरस में “वंदे मातरम् – स्वर्णिम भारत” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रभु स्मृति के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि श्वेता चौधरी (नगर पालिका अध्यक्ष) ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही राष्ट्र प्रगति कर सकता है। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजयोगिनी बी.के. सीता दीदी (जिला प्रभारी, हाथरस) ने की। उन्होंने कहा कि राजयोग एवं श्रेष्ठ संस्कारों के माध्यम से महिलाएँ अपने जीवन में आत्मविश्वास और संतुलन विकसित कर सकती हैं।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं सह जिला प्रभारी, हाथरस बी.के. भावना दीदी ने आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर शालिनी पाठक, राधा अग्रवाल एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कुमारी खुशी एवं कुमारी प्रीति अग्रवाल ने कविता पाठ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का प्रबंधन बी.के. बबीता, बी.के. रश्मि, अनीता, पूजा एवं बी.के. राधा बहनों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशा सारस्वत, निशा आंधीवाल, मंजू शर्मा, सत्यवती गौतम, संगीता गर्ग, रूपा गुप्ता, ज्योति वर्मा, कजरी राजोरिया, रश्मि वार्ष्णेय, पूनम बासठेय, प्रीति अग्रवाल, रीना अग्रवाल, राधा खंडेलवाल, माला माहौर, सुनीता देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, शशि, सर्वेश चौहान सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम का समापन शांति संदेश के साथ हुआ।

होली गीतों पर जमकर थिरके ,पुष्पों की खेली होली ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया होली मिलन

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गोपाल धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गायन मंडली ने भजन व होली गीतों का गान किया तो कवियों ने हास्य , श्रंगार , के काव्यों से उपस्थित जनों को रोमांचित किया वहीँ वीर रस की कविताओं का पाठ कर युवाओं में जोश भर दिया। सभी ने जमकर पुष्पों की होली खेली।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजको द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि समाजसेवी हिमांशु यादव , कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमुख व्यवसायी रवि वार्ष्णेय ,विभाग प्रचारक गोविन्द ,जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़ , नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह का भगवा वस्त्र पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम में पधारे कवि पदम नितिन मिश्रा ,श्याम बाबू चिंतन ,हरिनाम दस साँचा ने काव्यों की फुहारों से सभी को गुदगुदाया। आगरा पश्चिम के जिला प्रचारक चंद्रशेखर ने राधारानी संग कृष्ण कन्हैया की होली खेलने पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि प्राचीन पर्वों की यही सुंदरता है कि इनके पीछे छुपे पौराणिक राज हमें आकर्षित करते हैं। होलिका दहन का पर्व संदेश देता है कि ईश्वर अपने अनन्य भक्तों की रक्षा के लिए सदा उपस्थित रहते हैं। उन्होंने ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली का त्यौहार समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने को प्रेरित करता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी होली गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने जमकर पुष्पों की होली खेली ।
नगर कार्यवाह भानु ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ने किया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक जयकिशोर , नगर प्रचारक शिवम ,विभाग योग प्रमुख हजारी लाल , जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल , सह नगर संघचालक धर्मेन्द्र सिंह , दिव्यांग कल्याण बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा , जिला सह योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय , वीरेंद्र माहौर ,शरद तिवारी , देवेंद्र मोहता ,सुनीत आर्य ,अमन बंसल , सक्षम पाठक ,शुभम एलानी ,नितिन वार्ष्णेय ,सुरेश बागड़ी ,शरद महेश्वरी , रूपेश उपाध्याय , अनिल सिसोदिया , मनोज अग्निहोत्री , सभासद सुनील पंडित ,योगेंद्र सिंह गहलोत ,नीरेश सिंह , विष्णु वर्मा ,जुगनू यादव , भाजपा नगराध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ,रामहरी चाहर ,वंशी पण्डित , वासुदेव माहौर ,भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य , शालनी पाठक ,अनु विमल आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रसिद्ध साहित्यकार सेवक हाथरसी की पुस्तक “यथार्थ हुस्न”को मिला कॉपीराइट प्रमाणपत्र

हाथरस। प्रसिद्ध साहित्यकार सेवक हाथरसी (जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश) को उनकी पुस्तक “यथार्थ हुस्न” के लिए कनाडा सरकार से कॉपीराइट प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र कनाडा सरकार के बौद्धिक संपदा विभाग द्वारा 25 फरवरी 2026 को जारी किया गया।
इस प्रमाणपत्र के अनुसार, “यथार्थ हुस्न” एक साहित्यिक कृति है, जिसका प्रथम प्रकाशन 1 मई 2021 को हाथरस, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। लेखक और स्वामी के रूप में सेवक हाथरसी का नाम दर्ज किया गया है। कनाडा सरकार द्वारा जारी यह पंजीकरण प्रमाणपत्र उनकी रचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विधिक सुरक्षा प्रदान करता है।
आईपी केयर (द लॉ फर्म) के मैनेजिंग पार्टनर एडवोकेट दीपक शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है और भारतीय लेखकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
सेवक हाथरसी ने इस उपलब्धि को भारतीय साहित्य की वैश्विक पहचान के रूप में देखा है। उनका कहना है कि यह प्रमाणपत्र न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारतीय लेखन की गरिमा को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करता है।

ठाकुर जोगेन्द्र सिंह को पुलिस ने किया घर पर नजरबंद , UGC के विरोध करने सैकड़ों लोगों के साथ दिल्ली जाने की थी पूरी तैयारी

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (श्री राम वंशज) के प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिम प्रदेश) ठाकुर जोगेंद्र सिंह को UGC के विरोध के चलते जिला प्रशासन में घर में नजर बंद कर दिया। जोगिंदर सिंह यूजीसी का विरोध करने वाले जनपद के प्रमुख नेताओं में शुमार है, 8 तारीख को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले विशाल प्रदर्शन में उन्होंने अपने साथियों के साथ सहभागिता करने की घोषणा की थी जिसके चलते प्रशासन ने भयभीत होकर उनको घर में ही नजर बंद कर दिया है, उन्होंने फोन पर बात करने पर बताया कि प्रशासन कितना भी नजर बंद कर ले लेकिन इस कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं करने दिया जाएगा हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे थे कोई नारेबाजी या रास्ता रोकने का कार्यक्रम नहीं था प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई संविधान के विरुद्ध है मैं इस कार्यवाही की घोर निंदा करता हूं और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा इस बात की घोषणा करता हूं।

होली मिलन समारोह में डॉ. विकास शर्मा का हुआ सम्मान, दिखी ब्राह्मण समाज की एकता

हाथरस। ब्राह्मण एकता परिषद (पंजीकृत) हाथरस के तत्वावधान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज की एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों विप्र बंधुओं ने भाग लेकर आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा का आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि समाज में प्रेम और एकता बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने 19 मार्च को निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान परशुराम शोभायात्रा में सभी विप्र बंधुओं को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में अविनाश तिवारी एडवोकेट, लवकुश शर्मा, डॉ. नत्थीलाल शर्मा, विक्रम सिंह रावत, राकेश शर्मा राजा, डॉ. उपेंद्र झा, कृष्ण कुमार शर्मा सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और समाज की एकजुटता पर बल दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत राकेश शर्मा राजा, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रदीप शर्मा, नंदकिशोर दीक्षित, श्याम मिश्रा, पुनीत कुमार शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय एवं आदेश पाठक द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक विवेक रावत, शिवदेव दीक्षित एवं बौ. प्रशांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में उत्कृष्ट शाखाओं व महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

हाथरस। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर कार्यालय मुरादाबाद से पधारे सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय के सभी विभागों के अधिकारियों तथा शाखाओं के शाखा प्रबंधकों को संबोधित किया। बैठक में क्षेत्र की सभी 56 शाखाएँ वर्चुअल माध्यम से भी सम्मिलित रहीं ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय प्रबंधक राम शरण वर्मा ने सहायक महाप्रबंधक श्री सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस के अंतर्गत आने वाली शाखाओं एवं उनके कार्यों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया । बैठक के दौरान सहायक महाप्रबंधक श्री सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की तथा मार्च 2026 में बैंक के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों को आवश्यक मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।
इस अवसर पर शाखा मुरसान गेट हाथरस के एक ग्राहक को भवन ऋण के लिए प्रतीक स्वरूप घर की प्रतिकृति प्रदान की इसके उपरांत उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली कई शाखाओं के शाखा प्रबंधकों को सम्मानित भी किया गया।उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई । साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर बैंक तथा देश के विकास में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा करते हुए बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।बैठक का समापन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंक के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page