Breaking News
दाऊजी मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा ,श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

हाथरस। 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मंदिर की रंगाई-पुताई, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, प्रशासनिक शिविर, इंटरलॉकिंग, बैरिकेडिंग, विद्युत सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय एवं जल निकासी सहित सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा। बारिश की स्थिति में जलभराव न हो, इसके लिए जल निकासी की लगातार निगरानी के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रवेश एवं निकासी मार्ग अलग रखने, पार्किंग को सुव्यवस्थित करने तथा आपातकालीन मार्गों को हर समय अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। फायर सर्विस एवं पुलिस-प्रशासन के कैंप रणनीतिक स्थानों पर स्थापित कर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने तथा झूलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। दुकानों एवं झूलों का आवंटन निर्धारित ले-आउट के अनुसार ही करने और आवागमन मार्गों पर अतिक्रमण रोकने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने मेले से पूर्व पूरे मेला क्षेत्र का ड्राई रन कराने के निर्देश दिए, जिसमें सुरक्षा, यातायात, अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं, प्रकाश एवं जल निकासी सहित सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल के शेड का विस्तार, आवश्यक सूचनाओं एवं अनाउंसमेंट के लिए मिनी स्टेज का निर्माण, तालाब की ड्रेनिंग एवं सफाई, वेस्ट वाटर के समुचित निस्तारण, मिट्टी भराई, व्यापक इंटरलॉकिंग एवं स्थायी बैरिकेडिंग जैसे कार्य कराए गए हैं।

डीएम ने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले इस मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि./रा., उप जिलाधिकारी सदर, अग्निशमन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।अगर चाहें तो इसका और ज्यादा दमदार 2 कॉलम वाला अखबारी संस्करण भी बनाया जा सकता है।

5-दिवसीय बैंकिंग और समान PLI की मांग के लिए बैंककर्मी सड़क पर, हाथरस में गूंजा संघर्ष का स्वर

हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर बैंकिंग उद्योग के सात प्रमुख घटक संगठनों द्वारा विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर आज 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल के समर्थन में हाथरस में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ रोड के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की ।
प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख रूप से “5-दिवसीय बैंकिंग लागू करो” तथा “PLI में भेदभाव बंद करो” के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए लगातार संगठनात्मक एवं लोकतांत्रिक माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं ।
वक्ताओं ने कहा कि 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) एवं चार अधिकारी संगठनों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MOU) में लंबित मुद्दों के समाधान के लिए छह माह की समय-सीमा निर्धारित किए जाने का आश्वासन दिया गया था। इनमें 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, विनियमित कार्य घंटे, सभी बैंककर्मियों के लिए समान PLI, पेंशन अपडेशन तथा निजी क्षेत्र के बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुग्रह राशि का भुगतान सहित अन्य मांगें शामिल थीं । बैंककर्मिओं का आरोप है कि इन मुद्दों पर अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं हुई है ।
वक्ताओं ने बताया कि यूएफबीयू द्वारा 24 एवं 25 मार्च 2025 को प्रस्तावित हड़ताल सरकार एवं IBA के आश्वासन के बाद स्थगित की गई थी। मांगों पर अपेक्षित प्रगति न होने के कारण 27 जनवरी 2026 को पुनः हड़ताल का सहारा लेना पड़ा। संगठनों द्वारा “राइट टू डिस्कनेक्ट” सहित कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन से जुड़े मुद्दे भी उठाए जा रहे हैं ।


5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के संबंध में वक्ताओं ने कहा कि यह मांग नई नहीं है। वर्ष 2015 में दूसरे एवं चौथे शनिवार को अवकाश की व्यवस्था लागू होने के बाद से ही पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग लगातार उठाई जाती रही है। यूनियनों का कहना है कि पांच-दिवसीय बैंकिंग लागू होने की स्थिति में प्रतिदिन कार्य अवधि में लगभग 40 मिनट की वृद्धि के माध्यम से साप्ताहिक कार्य समय को यथासंभव संतुलित रखा जा सकता है ।
UFBU पदाधिकारियों ने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग संबंधी प्रस्ताव IBA द्वारा सरकार को भेजा जा चुका है और यह प्रस्ताव 7 दिसंबर 2023 को IBA एवं UFBU के बीच हुए समझौते तथा उसके आधार पर 8 मार्च 2024 को जारी संयुक्त नोट से संबंधित है। प्रस्ताव पर सरकार की अंतिम स्वीकृति अभी अपेक्षित है ।
सभा को संबोधित करते हुए UFBU के जिला सह-संयोजक पुष्पांकर जैन, जिला अध्यक्ष अजय कुमार (UPBEU), उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन हाथरस इकाई के अध्यक्ष संजीव विश्नावत, अधिकारी यूनियन के सौरभ राजपूत, SBI अधिकारी यूनियन के मंत्री प्रवीण सिंह, जिला मंत्री विष्णु चौधरी, यूपी बैंक एम्प्लाई यूनियन के जिला मंत्री राजेंद्र सिंह तथा संयुक्त मंत्री निशांत वार्ष्णेय ने बैंककर्मियों से एकजुट होकर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया ।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली तथा PLI में भेदभाव समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसके तहत 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम घोषित किया गया है ।
प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मांगों के समर्थन में नारे लगाए और लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की ।
इस अवसर पर डी.सी. गुप्ता, जी.के. शर्मा, अमन शर्मा, श्रीकांत गर्ग, उमा शंकर जैन , चंद्रशेखर , रजत चौधरी , भीकम सिंह, सुशील शर्मा , आकाश परमार,विजय दुबे , रिंकू , संजू चौधरी , रामहरी , अमर सिंह, नरेंद्र कुमार, धनवीर सिंह , हरि कृष्ण , दीपू , अभिषक चौधरी , बी.पी. अग्रवाल , मांडवी , प्राची , महेश बाबू , रमाकांत , राम , सुभाष , शंकरलाल , जगमोहन , राकेश अग्रवाल , राजेश , करतार सिंह , पवन कुमार सहित सैकड़ों संख्या में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक ,बड़ी संख्या में व्यापारी फिरोजाबाद की प्रांतीय बैठक में होंगे शामिल

हाथरस। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की एक विशेष बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर सिटी प्लाजा स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी रविवार को फिरोजाबाद में होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में जिले से अधिक से अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई।

बैठक में अलीगढ़ के एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, परेशानियों एवं अपेक्षाओं को सुना और समझा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं व्यापारी होने के नाते व्यापारियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और हर समय व्यापार मंडल के साथ खड़े हैं। उन्होंने व्यापारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कपिल अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ एमएलसी ऋषिपाल सिंह का भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने फिरोजाबाद में आयोजित होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जिले से बड़ी संख्या में व्यापारी फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे।

बैठक में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ‘राया वाले’, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला चेयरमैन गोविंद प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कपिल अग्रवाल, जिला महामंत्री नितिन वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष मनोज बूटियां, उद्योग मंच से अनूप अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल से गौरांग अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, धैर्य अग्रवाल, लाला बाबू एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता रामकुमार वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

समाज में संस्कार, समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करें: मुकेश खांडेकर, विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा श्री कृष्ण गौशाला में स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण एवं भारत माता के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं मंगलाचरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी श्री हीरेन्द्र वार्ष्णेय ने की। मुख्य वक्ता के रूप में श्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्र संगठन मंत्री, मेरठ क्षेत्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि मा. डॉ. पी.पी. सिंह, नगर संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हाथरस रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. सौरभ प्रताप सिंह, एम.डी.एस., प्रोस्थोडॉन्टिस्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता श्री मुकेश खांडेकर ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा हिन्दू समाज की एकता एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार, समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं नगर संघचालक मा. डॉ. पी.पी. सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री हीरेन्द्र वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश शर्मा, अजय कुलश्रेष्ठ सह विभाग कार्यवाह, मनोज अग्रवाल राय वाले, शरद तिवारी, मोहन बृजेश रावत वैद्य, दीपेश अग्रवाल सराफ, कपिल अग्रवाल, नरेश वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, अभिषेक रंजन आर्य, संध्या आर्य, वासुदेव माहौर, डोली माहौर, जय शर्मा, तरुण शर्मा, सुरेश अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण, ममता गर्ग, रिचा खंडेलवाल, प्रियांशी वार्ष्णेय, कनक खंडेलवाल, दीप्ति वार्ष्णेय, नीलिमा शर्मा, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, देवराज जी, जिला संगठन मंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, कनक जी जिला उपाध्यक्ष, कैलाश कूलवाल जिला उपाध्यक्ष, अमित भार्गव जिला मंत्री, प्रवीण खंडेलवाल नगर अध्यक्ष, संजय गर्ग, विद्याभूषण गर्ग, नीरज शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, दाऊदयाल वर्मा, महेश वर्मा, राहुल चौधरी, राहुल कुमार, प्रिंस अरोड़ा, छोटू राणा, शिवम शर्मा, हर्षित गॉड, अनमोल अग्निहोत्री, लक्ष्मण दीक्षित, गौरव प्रजापति, कृष्ण वर्मा, हर्ष चौहान, अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, जगदीश शर्मा, हेमंत कौशल, गोपाल शर्मा, कृष्ण शर्मा, तरुण शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

समारोह में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल एवं नगर मंत्री विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। समारोह का समापन वन्दे मातरम् के साथ हुआ।

राजकीय मेला 115 वा श्री दाऊजी महाराज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल का जगह-जगह भव्य स्वागत

हाथरस-राजकीय मेला 115 वा श्री दाऊजी महाराज किला प्रांगण में आयोजित 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को विशाल व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह एडमिशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के बैनर तले होने जा रहे के संदर्भ में एक बैठक कैंप कार्यालय बालाजी काम्पलेक्स सर्कुलर रोड पर जिला फैम प्रभारी पंडित हरेंद्र शर्मा गुरुजी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष रजत अग्रवाल नगर अध्यक्ष दाऊजी वर्मा जिला मंत्री देवकीनंदन वर्मा बंटू भैया,ओमप्रकाश वर्माश्री ऋषि वाष्णैय आदि ने आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम को भव्य विशाल बनाने हेतु सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया बाहर से आनेवाले अतिथि गण विभिन्न जिलों से आने वाले फेम टीम पदाधिकारी तथा प्रचार प्रसार की स्वागत सम्मान की जिम्मेदारियां का निर्वहन पूर्ण रूप से लगन कैसे करने को कहा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री ऋषि वाष्णैय ने किया

विचारों को बदलने से बदलता है जीवन :डॉ यू एस गौड़

10 सितंबर विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को जीवन का महत्व समझाने के लिए मनाया जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी, अत्यधिक तनाव, आर्थिक तंगी, रिश्तों में कड़वाहट और असफलता का डर इंसान को इस हद तक तोड़ देता है कि वह जीवन समाप्त करने जैसा बुरा कदम भी उठा लेता है। विश्व भर के आंकड़े बताते है कि जितने लोग शारीरिक बीमार नहीं उससे कई गुना अधिक मानसिक बीमार है ।

आत्महत्या, एक पल का लिया गया गलत फैसला होता है, जो लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव का परिणाम होता है। ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी है कि मानसिक अस्वस्थता भी शारीरिक बीमारी की तरह ही एक सामान्य समस्या है, जिसे डॉक्टरी परामर्श और कोनेटिव बिहेवियरल थेरेपी की मदद से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
========================.
आत्महत्या के विचार रोकने के महत्वपूर्ण उपाय
==========================.
अ)सकारात्मक संवाद:
जब भी कोई स्वयं में तनाव महसूस करे, तो अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति या दोस्त से खुलकर बात करें।
ब)खराब संकेतों को पहचानें:
यदि कोई व्यक्ति अचानक चुप रहने लगे, खुद को सबसे अलग कर ले या निराशाजनक बातें करे, तो उसे नजरअंदाज न करें बल्कि उसकी सहायता करें।
स) चिकित्सकीय सहायता: डिप्रेशन या अत्यधिक तनाव के लक्षणों पर तुरंत साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर की सलाह लें।
द) स्थान परिवर्तन :
जिस स्थान पर भी आत्महत्या जैसा विचार आए उस स्थान को छोड़कर ऐसे स्थान पर चले जाए जहां कम से कम 5 लोग परिचित या अपरिचित आपके पास हों। या मंदिर में भी बैठ सकते है।
जीवन में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं होती कि उसके लिए जिंदगी ही खत्म कर दी जाए। विचारों में खराबी ठीक वैसे ही आती है जैसे गाड़ी को सावधानी से चलाने पर भी उसका अलाइनमेंट खराब हो जाता है और गाड़ी ठीक चलते हुए भी टायरों को नुकसान पहुंचा देती है।
समस्या को सुलझाने में समय की ही सहायता ले और खराब समय के निकलने की प्रतीक्षा करें।
डॉ यू एस गौड़ ,वरिष्ठ चिकित्सक
(जिला संघ चालक हाथरस )

नर सेवा ही नारायण सेवा, जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य कार्य ,एसडीएम ने दिव्यांग मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए उदयपुर किया रवाना

हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित एलआईसी के निकट नारायण सेवा संस्थान के केंद्र से दिव्यांग मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए उदयपुर रवाना किया गया। उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर ने हरी झंडी दिखाकर मरीजों को रवाना किया।
इस अवसर पर एसडीएम राज बहादुर ने कहा कि केंद्र पर प्रतिदिन 60 से 70 लोगों की निशुल्क फिजियोथेरेपी की जा रही है। इससे बड़ा मानव सेवा का कार्य दूसरा नहीं हो सकता। आज के समय में मानव सेवा करना कठिन कार्य है और जो लोग इससे जुड़े हुए हैं, वे निश्चित रूप से ईश्वर की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि असली नारायण की सेवा करनी है तो नर सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। मनुष्य को नर-नारायण के रूप में माना गया है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करना सबसे बड़ा सेवा कार्य है।
उन्होंने पिछले नौ वर्षों से नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर को शहर के मुख्य मार्ग पर निशुल्क स्थान उपलब्ध कराने के लिए पिंकी रबर उद्योग एवं पिंकी फूड के संचालक अरुण गर्ग, अभय गर्ग एवं अनुज गर्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने स्वयं भी सेवा कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहने की बात कही।


भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर जेपी अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर पिछले करीब 40 वर्षों से दिव्यांगजनों की सेवा में जुटा है। संस्थान में दिव्यांग मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाते हैं। सामान्य तौर पर उदयपुर में ऑपरेशन के लिए मरीजों को पांच से छह माह तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन हाथरस से संस्थान के माध्यम से ले जाए जा रहे मरीजों के ऑपरेशन प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क कराए जाएंगे। मरीजों और उनके साथ जाने वाले तीमारदारों के लिए रहने व भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। स्थानीय स्तर से मरीजों एवं उनके साथ जाने वाले 18 तीमारदारों के आवागमन की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई है, ताकि गरीब परिवारों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े।
फेम के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि पिंकी ग्रुप के संचालक परिवार द्वारा लंबे समय से समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। पूरा परिवार जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।
प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने नारायण सेवा संस्थान द्वारा हाथरस में निशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख उद्यमी अरुण गर्ग एवं अभय गर्ग के प्रयासों की सराहना की।
इससे पूर्व एसडीएम राज बहादुर का मरीजों को उदयपुर ले जाने वाले जेपी अग्रवाल, डॉ. धनेन्द्र कुमार, अरुण गर्ग, अभय गर्ग, पिंकी गर्ग, सुरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं विजय जैन लोहिया ने फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर निशांत अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, राजेश मिश्रा, ओपी वर्मा, पराग गर्ग, पुनीत गर्ग, शुभम गर्ग, सहायक सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन उमाशंकर जैन ने किया।

लक्खी मेला दाऊजी महाराज की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

हाथरस। 17 सितंबर से शुरू होने वाले 115वें तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मेला संयोजकों एवं समन्वयकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को परंपरागत, भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मेले की प्रतिष्ठा अनुशासन, बेहतर व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं के अनुभव से निर्धारित होती है। आयोजक कार्यक्रमों की समयबद्ध कार्ययोजना प्रशासन को उपलब्ध कराएं और सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील गीतों व राजनीतिक प्रचार से परहेज करने के निर्देश दिए गए।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि मेले की सफलता सामूहिक जिम्मेदारी है। सुरक्षा के लिए करीब 1,000 पुलिसकर्मियों, जिनमें लगभग 300 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं, की तैनाती की जाएगी। मेले को 9 जोन और 9 सेक्टरों में बांटा गया है।

एडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए 120 एआई कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 14 प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने संयोजकों से पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात करने की अपील की।

गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश

हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी संचालित गौशालाओं को आवश्यक सुविधाओं से पूर्ण रूप से संतृप्त करने, तहसील स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने टीन शेड, भूसा गोदाम, केयरटेकर कक्ष, सड़क, चरही, धनराशि व भूसा की उपलब्धता और पौधरोपण सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपलब्ध धनराशि से आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे कराए जाएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने गौशालाओं में साफ-सफाई के लिए केयरटेकर एवं सफाई कर्मचारियों की शिफ्ट निर्धारित करने, परिसर को व्यवस्थित रखने तथा आवश्यकता के अनुसार मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर उपचार एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ , मन्दिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह मन्दिर पर हो रहा आयोजन

हाथरस। नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ मन्दिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह पर श्री रामकथा शुरू हो गई। नगर में निकली कलश यात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा हुई। कलश यात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पहुची। ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 श्री महंत कंचन लाल जी महाराज की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर नवग्रह मंदिर, अलीगढ़ रोड पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 9 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
कथा व्यास आचार्य श्री रजनीश जी महाराज, कन्नौज वाले अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य यजमान श्री हनुमान जी महाराज को बनाया गया है।


कथा के शुभारंभ से पूर्व आज श्री बिहारी जी मंदिर, बड़ी कोठी, बंदरवन, कमला बाजार से नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
श्री रामकथा उत्सव में 11 सितंबर को श्रीराम जन्मोत्सव, 12 सितंबर को श्रीराम विवाह (कन्यादान), 17 सितंबर को श्रीराम राज्याभिषेक, जबकि 18 सितंबर को यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर श्री हनुमानजी महाराज नवग्रह के पुजारी दिनेश गुरू ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया है।

You cannot copy content of this page