परमार्थ सेवा समिति ने असहाय महिलाओं को पेंशन एवं दीपावली उपहार वितरित कर मनाई खुशियां
अन्न क्षेत्र गांधी पार्क में आयोजित सेवा कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि
हाथरस। शनिवार बागला कॉलेज रोड स्थित अन्न क्षेत्र गांधी पार्क में परमार्थ सेवा समिति (रजि.), अन्न क्षेत्र गांधी पार्क, हाथरस द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्न क्षेत्र के कर्मचारियों एवं स्टाफ के साथ ही असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन तथा दीपावली उपहार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाह एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती स्वेता चौधरी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रत्येक पेंशन लाभार्थी महिला को 700 रुपये नकद, एक शॉल, साड़ी, छाता, बाल्टी, मग्गा एवं मिठाई प्रदान की गई। समिति द्वारा यह आयोजन जरूरतमंद महिलाओं के सम्मान, सहयोग एवं उनके जीवन में खुशियों का संचार करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने की तथा संचालन दिनेश सरदाना ने किया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी समाजसेवी श्री तजवंत कालरा, समिति के कोषाध्यक्ष रमेश चन्द गुप्ता, विकास अग्रवाल एवं मनोज कुमार अग्रवाल रहे।
इस अवसर पर मदन मोहन गौड़, संजीव आंधीवाल, महिपाल सिंह, राजीव कुमार कौशिक एडवोकेट, राजकुमार अग्रवाल हुंडी वाले, पुरुषोत्तम दास खंडेलवाल, शीलेंद्र कुमार शर्मा, रमेश चन्द गुप्ता, भगवान अग्रवाल हींग वाले, विकास चन्द अग्रवाल सूत वाले, मनोज कुमार अग्रवाल, दिनेश सरदाना, बालकिशन, रामजी लाल, रामलाल यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की तथा जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने के प्रयास को सराहनीय बताया।

