Breaking News
एक दीप पत्रकारिता के नाम, एक दीप समाज के नाम’ अभियान के तहत उपजा ने बाल संस्कार केंद्र पर बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव

दीपावली सामग्री व मिठाई वितरित की, बच्चों को बताया दीपावली का महत्व

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) द्वारा ‘एक दीप पत्रकारिता के नाम, एक दीप समाज के नाम’ अभियान के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा संचालित महाराणा प्रताप बाल संस्कार केंद्र ,नगला सिंघी पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपजा के पदाधिकारियों ने बच्चों को दीपावली सामग्री वितरित की तथा मिठाई एवं नमकीन भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।

कार्यक्रम में उपजा के जिलाध्यक्ष आशीष सेंगर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, सेवा, सहयोग और खुशियां बांटने का संदेश भी देता है। आज बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कर उन्हें प्रोत्साहित करना और उनके जीवन में शिक्षा एवं संस्कारों का प्रकाश फैलाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए।

इस अवसर पर हमरो ब्रज चैनल के संपादक गौरव भारद्वाज, राजपथ के जिनेन्द्र जैन, पूर्व सभासद नारायन लाल, पूर्व सभासद वीरेन्द्र माहौर, मनोज शर्मा, सेवा भारती के संरक्षक ललित किशोर अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

आशीष सेंगर

 aashishsengar@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page