पं किशोरीलाल चल वैजयंती शील्ड सरस्वती विद्या मंदिर लेवर कालौनी ने प्राप्त की , मेला श्री दाऊजी महाराज में पंडित किशोरी लाल स्मृति पुरस्कार समारोह व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
हाथरस । 115 वां व तृतीय प्रांतीय मेला श्री दाऊजी महाराज के विशाल मेला पंडाल में आज दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से पंडित किशोरी लाल स्मृति पुरस्कार समारोह व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची से पधारे राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय कवि संगम श्री महेश चंद्र शर्मा जी छत्तीसगढ़ व ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री शरद महेश्वरी जी क्षेत्रीय महामंत्री व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती डॉली माहौर व वासुदेव माहौर संस्थापक डा0 जितेन्द्र स्वरूप शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और पंडित किशोरी लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं व सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी के छात्र वी सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड के छात्र व छात्राओं द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया गया मुख्य निर्णायक श्री रामनाथ कौशिक श्री राहुल प्रताप सिंह डॉक्टर कपिल शर्मा डॉक्टर देवेंद्र शर्मा श्री जयप्रकाश तिवारी के निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी के छात्र कृष्ण सिंह ने प्राप्त किया जिसमें चल वैजयंती शील्ड कृष्ण सिंह को प्रदान की गई द्वितीय स्थान मानवी वार्ष्णेय प्राप्त किया तृतीय स्थान नव्या ने प्राप्त किया चतुर्थ सांत्वना पुरस्कार शायना को दिया गया हमें लगभग 25 विद्यालयों के छात्र व छात्राओं को 80% से ऊपर हाई स्कूल विंड इंटरमीडिएट में आए लगभग 275 बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र स्वल्पाहार के साथ बच्चों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में पधारे सभी शिक्षक धर्माचार्य व कविगण पत्रकार बंधु आदि का चित्रपट दुपट्टा व शाॅल उड़ाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृत सिंह पौनिंया वह सफल संचालन ताराचंद माहेश्वरी व अनिल बौहरे ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भंवर सिंह पौरूष डॉक्टर गणेश चंद्र वशिष्ठ बागीश कुमार शर्मा जयप्रकाश तिवारी पंडित ऋषि कुमार कौशिक श्याम बाबू चिंतन देवी सिंह निडर अविनाश पचौरी प्रभु दयाल प्रभु वासुदेव उपाध्याय डॉक्टर कपिल शर्मा देवेंद्र शर्मा राहुल प्रताप सिंह महेश चंद तिवारी जयशंकर पाराशर (बबलू भैय्या) बृजेश वशिष्ठ हेमेंद्र शर्मा जीवन लाल कविता सोनी संतोष मुखिया अरूण उपाध्याय रंजन पचौरी कालीचरण देव स्वरूप शर्मा आदि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के संस्थापक डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी व संयोजक सत्येंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद देकर सभी का सम्मान किया। दाऊजी महाराज रेवती मैया के जयकारों के साथ धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो जयकारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।।

