Breaking News
“धर्म भवन” पर धर्मगुरु धर्माचार्य पं० सुरेश चन्द्र मिश्र के दिव्य व भव्य छवि चित्र की शिष्य- शिष्याओं ने पूजा अर्चना कर लिया आर्शीवाद

हाथरस- मालिन गली ओसवाल चौक स्थित ” धर्म भवन” पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया । सुबह से ही शिष्य- शिष्याओं ने अपने परम पूज्य गुरुदेव की छवि चित्र की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज तथा परम पूज्य सद्गुरु देव व्रह्मलीन पं॰ गोवर्धन नाथ मिश्राचार्य तथा धर्मगुरु धर्माचार्य पं सुरेश चन्द्र मिश्र के चित्रपटों पर मार्त्यापण कर दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ ।


गुरु एवं शिष्य के पवित्र बंधन के पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत नगर के प्रकाण्ड विद्वान धर्म गुरु धर्माचार्य पं॰ सुरेश चन्द्र मिश्र के आवास पर सुबह से ही नगर व बाहर से बडी संख्या मे पधारें शिष्य- शिष्याओं ने बडें ही श्रद्वा, भक्ति व आस्था के साथ परमपूज्य गुरुदेव स्व० श्री मिश्र जी की दिव्य व भव्य छवि चित्र की पूजा अर्चना कर उत्तरीय वस्त्र उड़ाकर फूल मालायें पहनाकर आरती उतारी तथा आर्शीवाद प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान उपस्थित शिष्य- शिष्याओं ने गुरुदेव स्व० श्री मिश्र जी की असीम कृपा व उनके आर्शीवाद के स्मरण सुनायें।


गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यकम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन, संजय दीक्षित, महादेव शरण अटल, पुष्कर कुमार (लालसा),नीरज चक्रपाणि, आयोग दीपक, जिनेन्द्र जैन, शुभम गुप्ता, आशीष सेंगर, उमाकान्त पुढ़ीर, उमाकान्त कुलश्रेष्ठ ‘बौबी’, अंकित गौड़(भाजपा), प्रमुख उद्यमी श्रीकृष्ण अरोरा काकेबाबू, प्रमोद कौशिक (प्रधानाचार्य), एच.ओ.पी शर्मा, अजय बंसल, मुकेश वार्ष्णेय स्टेट बैक, नरेन्द्र बसल, मुकेश मित्तल, राजेन्द्र बंसल, पवन वार्ष्णेय, श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती नेहा मित्तल, चिराग वर्मा, राकेश अग्रवाल डब्बू, राजकुमार वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, श्रीमती सोनिया अग्रवाल, दीपक राजपूत, प० कैलाश चन्द्र शर्मा, श्रीमती खुशबू, श्रीमती रमा, श्रीमती मेद्या अग्रवाल, योगेन्द्र शर्मा, जुगल किशोर वर्मा, प्रेम शंकर अग्रवाल , श्रीमती अंजना, रवि गोयल, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री खण्डेलवाल घी वाले, सोनम शर्मा, हर्ष मिश्र आदि ने बड़ी संख्या मे शिष्य- शिष्याएं व भक्तों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया । जबकि तमाम भक्तों ने अपने कार्यो से बाहर चलें जाने की वजह से मोबाइल फोन पर ही परम पूज्य गुरुदेव का आर्शीवाद लिया ।
कार्यक्रम मे बृजेश चन्द्र मिश्र (पत्रकार) , प० देवेश मिश्र ने सभी का भगवान श्रीनाथ जी की नगों से जड़ित मोतियों की माला पहनाकर तथा दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया तथा सभी को प्रसाद को वितरण किया । –

शिष्यों ने आचार्य बल्लभ जी महाराज से लिया आशीर्वाद, जिले में भक्तिभाव से मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा उत्सव

हाथरस। जनपद में विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व का स्मरण किया।

नई धर्मशाला में आयोजित श्री गुरू पूर्णिमा उत्सव में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर बल्लभ जी महाराज से आशीर्वाद लिया। यहां वैदिक मंत्रोच्चार, गुरु वंदना, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बल्लभ जी महाराज को पुष्पमाला पहनकर एव फल व मिष्ठान अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया तथा समाज में धर्म, संस्कार और सद्भाव बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ,प्रेस क्लब आफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन , अनूप अग्रवाल उदय ,श्यामसुंदर शर्मा बनती भैया ,मनोज अग्रवाल राय वाले,तरूण पंकज, जिनेन्द्र जैन ,आशीष सेंगर , नीरज चक्रपाणि ,उमाकान्त पुंढीर ,शिवम गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शिष्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं हितैषी बाबा , गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आश्रम में 10 हजार से अधिक भक्तों का होगा जमावड़ा

आश्रम के संस्थापक डाक्टर हितैषी बाबा मानव सेवा को मानते हैं सबसे ऊपर

150 से अधिक गरीब बेटियों के विवाह में कर चुके हैं मदद

अलीगढ़ : एक आश्रम कैसे शक्ति पुंज हो सकता है, सेवा का केंद्र हो सकता है यह देखना है तो लोधा क्षेत्र स्थित अटलपुर गांव में अटल साधना आश्रम देख सकते हैं। आश्रम के संस्थापक संत डाक्टर मनमोहन गिरी जिन्हें भक्त स्नेह से हितैषी बाबा भी कहते हैं वह भक्तों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका कहना है कि संत का जीवन ही सेवा को समर्पित होना चाहिए, इसलिए भक्तों के कष्ट दूर करना, उनके मन की पीड़ा को हरना ही सबसे बड़ी भक्ति होती है। हितैषी बाबा करीब 150 करीब कन्याओं के विवाह में सहयोग कर चुके हैं। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को आश्रम में कई राज्यों से भक्त शामिल होंगे।

डाक्टर हितैषी बाबा बीए की शिक्षा प्राप्त करने के समय ही पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मंत्री गुलजारी लाल नंदा के सान्निध्य में आ गए थे।
उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से इतने प्रभावित हुए कि हितैषी बाबा ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। गुलजारी लाल नंदा के कहने पर हितैषी बाबा पढ़ाई के समय ही संत बन गए। आपने पूरे देश भर का कई बार भ्रमण किया। गांवों में जाकर सनातन संस्कृति की अलख जगाई। इसके साथ लिखने और पढ़ने का क्रम जारी रहा। वर्ष 2000 के समय वो अलीगढ़ आए और उन्होंने लोधा क्षेत्र के गांव अटलपुर में आश्रम की स्थापना की। हितैषी बाबा का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रभु के दर्शन करने हैं तो वह मानव सेवा शुरू कर दे। क्योंकि प्राणी मात्र में ईश्वर का वास है। इसलिए हितैषी बाबा ने लोगों की सेवा में ही अपना जीवन समर्पित कर दिया। हितैषी बाबा ने सामाजिक समरसता का भी बहुत बड़ा कार्य किया। वर्ष 1980 से वह गांव से भोजन मंगाकर उसे ही ग्रहण करते हैं। गांव के प्रत्येक परिवार से अलग अलग दिन भोजन जाता है। इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं रहता। भोजन बिना नमक, मिर्च, तेल, हल्दी की उबली दाल और चार टिक्कर (रोटी) होती है, जिसे बाबा ग्रहण करते हैं। हितैषी बाबा का कहना है आहार से ही विचार बनता है। इसलिए मनुष्य को सादा भोजन करना चाहिए। आश्रम के माध्यम से समय समय पर सेवा होती रहती है। भ्रमण पर निकले संत अक्सर बड़ी संख्या में अटल साधना आश्रम में आते रहते हैं, जिन्हें प्रसाद, फल, वस्त्र आदि दिए जाते हैं। हितैषी बाबा गरीब बेटियों की शिक्षा में भी सहयोग करते हैं। अब तक 150 गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि जो भी बेटियों के विवाह में सहयोग करता है, वो कभी भी कष्ट में नहीं रह सकता है।


13 से अधिक पुस्तकें हुई प्रकाशित

डाक्टर हितैषी बाबा लेखन के क्षेत्र में भी कार्य करते हैं। अटलपुर आश्रम में वह अक्सर लिखते हुए नजर आते हैं। बाबा अब तक 13 पुस्तकें लिख चुके हैं। जागो हिंदू जागो, कल्याण का मार्ग, भारतीय संस्कृति आदि पर पुस्तकें लिखी हैं। 75 वर्ष की उम्र होने के बाद भी आपकी कलम रुकती नहीं। वह सतत लिखते रहते हैं।

धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़ाव

डाक्टर हितैषी बाबा व्यस्त रहने के बाद भी कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वह आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता, साधु समाज, श्री गंगा सेवा समीति आदि तमाम स्थानों से जुड़े हुए हैं। प्रकृति प्रेमी होने के चलते करीब 1000 से अधिक पौधे भी रोपित कर चुके हैं। बाबा के पास सात से अधिक आश्रम हैं, जिनमें उन्होंने बड़ी संख्या में पौधे लगाए हैं, जो आज विशाल वृक्ष के रूप में तैयार हैं और लोगों को फल व छाया दे रहे हैं।

भारत स्काउट एवं गाइड की जनपदीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला में वार्षिक कार्ययोजना पर हुई चर्चा

हाथरस। जिला मुख्यायुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जनपद हाथरस के स्काउटर एवं गाइडर की जनपदीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला सी एल आर एन सेकसरिया इंटर कॉलेज हाथरस में संपन्न हुई जिसका संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में उप प्रादेशिक संगठन आयुक्त अलीगढ़ श्रीमती नेहा कटिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस संगोष्ठी में सभी यूनिट की वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की गई। तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार के लिए प्रतिभाग करने वाले स्काउट और गाइड का सूचीकरण करने के साथ-साथ। बेसिक,एडवांस और एचडबलूबी कोर्स करने के लिए स्काउटर और गाइडर को पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया। रक्तदाता डायरेक्टरी के लिए सभी का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। बीएसजी छात्रवृत्ति परीक्षा में अधिक से अधिक स्काउट एवं गाइड को प्रतिभाग कराने का संकल्प लिया गया। इस वर्ष भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से स्काउट और गाइड के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा वीडियो ग्राफी शॉर्ट फिल्म, स्लोगन लेखन, थीम सोंग गीत कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक स्किट आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। इन प्रतियोगिताओं में भी अधिक से अधिक स्काउट और गाइड प्रतिभाग कर सकें इसके लिए स्काउटर और गाइडर को निर्देश प्रदान किए गए। इस संगोष्ठी में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती सोनाली वार्ष्णेय, जिला समन्वयकस्थानीय इकाई सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय, आईटी कोऑर्डिनेटर रूपेश गौतम, वरिष्ठ स्काउटर एवं गाइडर रमेश चंद्र गौतम, सत्यपाल सिंह, कुमुद शर्मा,कंचन रानी, रूपम कुशवाहा,जसराम, विमल कुमार , योगेंद्र कुमार वार्ष्णेय,आदि उपस्थित रहे

गुरु पूर्णिमा पर श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा आयोजित करेगी विष्णु हवन यज्ञ एवं गुरु दीक्षा कार्यक्रम

हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा (रजिस्टर्ड), हाथरस द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई 2026 को प्रातः 8:30 बजे से दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान शिशिर परिसर में विष्णु हवन यज्ञ एवं गुरु दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा “फौजी” ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व शांति, आपसी सद्भाव तथा सनातन संस्कृति के मूल्यों का प्रसार करना है। उन्होंने सभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि वे अन्य भक्तों को भी कार्यक्रम की जानकारी देकर अपने साथ लाएं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से प्रातः 8:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है, ताकि कार्यक्रम समयानुसार प्रारंभ हो सके। सभा ने अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

गुरु रविदास जयंती अभियान के तहत पावन कलश लाने बनारस रवाना हुए भाजपा पदाधिकारी

हाथरस। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई को संत रविदास जी की जन्मस्थली गोवर्धनपुर (वाराणसी) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में कलश पूजन, समरसता गोष्ठी तथा अभियान का शुभारंभ होगा।
इस अवसर पर सभी राज्यों एवं जिलों से आए प्रतिनिधियों को संत रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से युक्त कलश विधिवत प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें वे अपने-अपने क्षेत्रों में ले जाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे।


इसी क्रम में हाथरस से अभियान के सह-संयोजक अरविंद दिवाकर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी तथा सभासद रवि कुशवाहा को वाराणसी से पावन कलश लाने के लिए रवाना किया गया। भाजपा जिला कार्यालय, हाथरस से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, अभियान की संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ‘गुड्डू’, श्रीमती पूजा वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-माला, दुपट्टा पहनाकर एवं तिलक लगाकर गर्मजोशी से विदाई दी।
बताया गया कि वाराणसी से पावन मिट्टी युक्त कलश हाथरस पहुंचने के बाद अभियान के अगले चरण प्रारंभ होंगे। इसके अंतर्गत प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जिला स्तरीय कलश वंदन, संत सम्मेलन, समाज संपर्क अभियान तथा समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जिला टोलियों को कलश का विधिवत वितरण, मीडिया संवाद, प्रेस वार्ता तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अभियान के तहत स्थानीय मंदिरों में संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों की उपस्थिति में कलश पूजन, सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से समरसता संकल्प, संत सम्मान, प्रसाद वितरण एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित होंगे। युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन मंडली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अभियान की संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य ने बताया कि हाथरस में अभियान की सफलता के लिए भाजपा कार्यालय पर लगातार बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

“धर्म भवन” पर 29 जुलाई को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

हाथरस – मालिन गली ओसवाल चौक स्थित धर्म भवन पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल दिनांक 29 जुलाई दिन बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा ।
नगर के प्रकाण्ड विद्धान व धर्मगुरु धर्माचार्य प० सुरेश चन्द्र मिश्र के आवास पर शिष्य- शिष्याओं द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जायेगा । सुबह 09:00 बजे से धर्म भवन पर शिष्य- शिष्यओं द्वारा परम पूज्य गुरुदेव स्व० सुरेश चन्द मिश्र की भव्य व दिव्य छवि चित्र की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त करेगें ।

नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं से आनंलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

हाथरस। मेरा युवा भारत केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) हाथरस द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जनपद के युवाओं से 30 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में आठ विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गायन एवं रैप, नृत्य, स्लैम पोएट्री, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म/रील मेकिंग, पेंटिंग, वाद-विवाद तथा ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा MY BHARAT पोर्टल पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हाथरस के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक रामवीर शर्मा ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन संबंधित विधाओं के अनुसार शीघ्र कराया जाएगा। जिला स्तरीय विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

विहिप की दो दिवसीय प्रान्त बैठक सम्पन्न, हाथरस में हिन्दू हित चिंतक अभियान को मिलेगा गति

विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रान्त बैठक 25 एवं 26 जुलाई को सिकंदरा आगरा में स्थित डॉ. एम.पी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज में सम्पन्न हुई। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री आदरणीय दिनेश उपाध्याय एवं क्षेत्र संगठन मंत्री आदरणीय मुकेश खांडेकर सहित ब्रज प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री आदरणीय राजेश जी का मार्गदर्शन एवं पाथेय प्राप्त हुआ।
बैठक में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती तथा श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी छह माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन विस्तार एवं समाज जागरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर-दिसंबर माह में ‘हिन्दू हित चिंतक अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जिला, प्रखंड, खंड, उपखंड एवं ग्राम समिति स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक हिन्दू हित चिंतकों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में हाथरस जनपद में 25,000 हिन्दू हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला एवं समस्त प्रखंड कार्यकारिणियों ने इस लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक दायित्वों में भी परिवर्तन किए गए। बहन श्रीमती कनक खंडेलवाल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं बहन महक रावत को विभाग सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी तथा बहन प्रियांशी को जिला संयोजिका, दुर्गा वाहिनी का दायित्व प्रदान किया गया। प्राप्त बैठक में हाथरस जनपद से जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल जिला उपाध्यक्ष डॉ अमित भार्गव जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गॉड गौरव प्रजापति जिला सह मंत्री अमरदीप एवं पवन वार्ष्णेय जिला सहसंयोजक बजरंग दल लकी शर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख शिवम मुकेश सूर्यवंशी विद्या भूषण जी राय सिंह विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी जिला संगठन मंत्री देवराज जी विजय प्रताप शिवा राणा महक रावत प्रियांशी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं समाजहित में सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

सीनियर सिटीजन वृद्धजन एवं विधवा विधुर जन का सामूहिक विचारसमागम

हाथरस-आर्य समाज मुरसान द्वार पर प्रति रविवार को होने वाले सीनियर सिटीजन एवं वृद्धजन एवं विधवा विधुर बन्धुओं का साप्ताहिक समागम सम्मान समारोह आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,, प्रभु धाम गमन जीवनसाथी अब वह संग नहीं वृद्धावस्था में जीवन का अब वह रंग नहीं जवानी वापस नहीं आती बुढ़ापे की जिंदगी कट नहीं पाती काश हम कुछ कर पाते,, इसी प्रेरणा स्रोत के वाक्य के साथ उक्त कार्यक्रम आचार्य श्री दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित जी के सानिध्य में वैदिक हवन प्रवचन भजन उपदेश के माध्यम से बहुत ही सुंदर भक्त ह्रदय स्पर्शी कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज मुरसान द्वार में प्रधान सी राजकुमार गुप्ता आर्य की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ जिसका संचालन मंत्री राजीव आर्य ने सुचारू पूर्वक किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम राठी एवं फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल सेवा भारती थे आर्य पदम वर्मा आचार्य दिनेश अग्निहोत्री राजकुमार गुप्ता राजीव आर्य सुरेश अग्रवाल द्वारा द्वारा सामाजिक संदेश उपदेश एवं प्रवचन व्यक्त किये पुरोहित दिनेश जी अग्निहोत्री द्वारा सभी आर्य बन्धुओं सामान्यत: वृद्धजन एवंविधवा विधुर जन से अनुरोध किया

कार्यक्रम में प्रत्येक रविवार को आने का अनुरोध करते हुए कहा कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार बच्चों में संस्कार नियुक्त श्रेष्ठ भावनाओं का विकास हो सके एवं भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ाने हेतु समाज में संगठित होना अति आवश्यक है क्योंकि पश्चिमी सभ्यता हमारे समाज पर बड़ी तेजी से हावी हो रही है अपने उद्बोधन में उन्होंने अपने पूर्वजों ऋषि मुनियों के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य व्यवस्थापक आर्य दिनेश कुलश्रेष्ठ आचार्य बनवारी लाल गोस्वामी श्रीमतीमंजू आर्य आर्य रवि कुलश्रेष्ठ आयुष आर्य भीकचंद वाष्णैय सुनील वाष्णैय गोपाल अग्निहोत्री वीरपाल कर्णावत संजीव अग्रवाल बॉबी लाला मनोज आर्या तुलाराम सुमन संजीव सिन्हा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी श्री कृष्ण अरोड़ा (काका बाबूजी) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया

You cannot copy content of this page